जमशेदपुर। इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के राष्ट्रीय निदेशक द्वारा अधिवक्ता अनिल कुमार तिवारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें मोमेंटो एवं खंडुवा भेंट कर बधाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय निदेशक ने श्री तिवारी की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनका चयन न्यायिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने आशा जताई कि श्री तिवारी आगे भी मानवाधिकार और अधिवक्ताओं के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों ने भी श्री तिवारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।