Author: LOKTANTRA SAVERA

जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में एमोयू (Memorandum of Understanding ) के तहत इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स एंड गेम्स 2026 का आयोजन किया गया। इस स्पोर्ट्स मीट में रंभा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन, डीबीएमएस कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन, विवेकानंद कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन तथा श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन के विद्यार्थी सम्मिलित हुए और अपने खेलकूद का प्रदर्शन किया। ज्ञात हो कि रंभा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन डीबीएमएस कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन तथा विवेकानंद कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन से श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन ने एमोयू(Memorandum of Understanding ) कर रखा है।स्पोर्ट्स मे बैडमिंटन, कैरम बोर्ड तथा टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बालक…

Read More

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के फाइनल डिवीजन में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आर के सिंह के स्वागत में सम्मान समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह, उप महाप्रबंधक राकेश कुमार , वरीय प्रबंधक, ईआर सुजीत झा समेत यूनियन के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रियाज़ अहमद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन शैलेन्द्र कुमार ने किया। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि इस डिवीजन को मैं अच्छी तरह से जानता हूं । आप सबों के बीच…

Read More

जमशेदपुर : शहर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर में पिछले दिनों हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को धर दबोचा है। अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। क्या है पूरा मामला? ज्ञात हो कि छायानगर क्षेत्र में आपसी रंजिश को लेकर अपराधियों ने सरेआम फायरिंग की थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। घटना के बाद एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था।…

Read More

पटना : शनिवार की सुबह पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री के बैग से तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया। यात्री दिल्ली जाने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट पहुंचा था। दरअसल, एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-1892 से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की रुटीन स्क्रीनिंग चल रही थी। इसी दौरान एक यात्री का बैग एक्स-रे मशीन से गुजरते वक्त संदिग्ध दिखाई दिया। ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ (CISF) के जवानों ने तुरंत अलर्ट होते हुए बैग को अलग किया और उसकी तलाशी ली। इस बैग से .315 बोर…

Read More

नई दिल्ली : होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से पैदा हुई आपूर्ति चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की जमाखोरी तथा कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आवश्यक वस्तु अधिनियम (एस्मा) और एलपीजी नियंत्रण आदेश के प्रावधानों को लागू करते हुए राज्यों से प्रवर्तन कार्रवाई तेज करने, तेल विपणन कंपनियों के साथ मिलकर दैनिक छापेमारी एवं निरीक्षण करने और गलत सूचनाओं के खिलाफ कड़ी सतर्कता बरतने को कहा है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, राज्यों को दैनिक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने, कंट्रोल…

Read More

झारखंड : खूंटी जिले में एक तालाब में नहाते समय कथित तौर पर डूबने से दो भाइयों सहित तीन बच्चों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम को तोरपा पुलिस थाना क्षेत्र के गाफू बदका टोली गांव में घटी। तोरपा के एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया, मृतकों में छह वर्षीय एक लड़का और आठ और दस वर्षीय दो भाई शामिल हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।” उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि बच्चों की मौत…

Read More

जमशेदपुर : लौहनगरी में चोरों के हौसले बुलंद हैं। ताज़ा मामला कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 का है, जहाँ बीती रात अज्ञात चोरों ने एक क्रेन ऑपरेटर के घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर के पीछे का ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। घटना का विवरण पीड़ित क्रेन ऑपरेटर मुरली प्रसाद ने बताया कि बीती रात उनका पूरा परिवार घर में सो रहा था। चोरों ने घर के पिछले हिस्से का फायदा उठाया और ग्रिल काटकर अंदर दाखिल हुए। शातिर चोरों…

Read More

रामगढ़ |  झारखंड के रामगढ़ जिले में जंगली हाथियों के आतंक ने एक बार फिर खूनी रूप अख्तियार कर लिया है। बीती रात हाथियों के एक झुंड ने जमकर उत्पात मचाते हुए तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है और ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी गुस्सा देखा जा रहा है। आधी रात को मचा मौत का तांडव मिली जानकारी के अनुसार, हाथियों का झुंड देर रात बस्तियों में दाखिल हुआ। ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हाथियों ने घरों को नुकसान पहुँचाया और रास्ते…

Read More

जमशेदपुर (आजादनगर) : लौहनगरी के आजादनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसने न केवल अपनी पत्नी के साथ मारपीट की, बल्कि इलाके में हथियार लहराकर लोगों को डराने का भी प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। विवाद के बाद लहराया हथियार मिली जानकारी के अनुसार, आजादनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले एक युवक का अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद हुआ था। मारपीट के दौरान आरोपी ने घर में रखा अवैध हथियार निकाल लिया और पत्नी को…

Read More

जमशेदपुर : झारखंड में डिजिटल सेवाओं के तेजी से विस्तार के साथ जहां तकनीकी विकास हो रहा है, वहीं मोबाइल आधारित साइबर अपराधों में भी चिंताजनक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यूपीआई भुगतान, मोबाइल बैंकिंग, आधार आधारित सेवाएं और ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्म अब आम लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुके हैं, खासकर रांची, जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों में। लेकिन इस डिजिटल बदलाव ने लोगों को नए और जटिल साइबर खतरों के प्रति अधिक संवेदनशील भी बना दिया है। राज्य में साइबर अपराध का दायरा लगातार बढ़ रहा है। जामताड़ा पहले से ही देशभर में साइबर फ्रॉड के लिए…

Read More