Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
कौशाम्बी : उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ कड़ाधाम कोतवाली क्षेत्र के अफजलपुर सातों गांव में शॉर्ट सर्किट की वजह से भयंकर आग लग गई। इस अग्निकांड में एक किसान की मेहनत और साल भर की कमाई यानी करीब 10 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई है। प्रमुख बिंदु: घटना का स्थान : अफजलपुर सातों गांव, थाना कड़ाधाम कोतवाली। आग का कारण : शुरुआती जानकारी के अनुसार, बिजली के शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने आग का रूप लिया। नुकसान : लगभग 10 बीघा में…
जमशेदपुर : वोलेंटियर ब्ल्ड डोनर्स एसोसिएशन ( वीबीडीए ) के 39 वें वार्षिक समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को इस वर्ष प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित वीबीडीए के वार्षिक समारोह में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आर के सिंह उक्त सम्मान ग्रहण किये। गौरतलब हो कि विगत 3 मार्च को संस्थापक दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने विशाल रक्तदान शिविर में एक दिन में 3140 यूनियन रक्त संग्रहित कर कीर्तिमान स्थापित किया था। जिसकी चर्चा…
जमशेदपुर : वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन और जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39वाँ रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह जमशेदपुर के स्थानीय माइकल जॉन ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। समारोह का उद्घाटन क्रॉस इंडिया लिमिटेड के एचआर हेड रमाकांत गिरि, वी वी डी ए के वाइस चेयरमैन डॉ. अमित मुखर्जी, प्रेसिडेंट इंद्रजीत पॉल, वाइस प्रेसिडेंट चंदेश्वर खां, मानद सचिव नलिनी राममूर्ति, सचिव रवींद्र दुग्गल, महासचिव कमल कुमार घोष, वित्त सचिव अमित बोस और संस्थापक अध्यक्ष सुनील मुखर्जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, क्रॉस इंडिया, रामकृष्ण फोर्जिंग, गायत्री परिवार, शनि भक्त मंडल, आनंद…
फाइलों में सफाई, जमीनी हकीकत में जहरीली नदी प्रशासन की लापरवाही से बेजुबानों की सामूहिक मौत जमशेदपुर : जीवनरेखा कही जाने वाली स्वर्णरेखा नदी अब खुद जिंदगी के लिए जंग लड़ रही है। बाबूडीह लाल भट्ठा इलाके में बुधवार को नदी किनारे हजारों मछलियों के मृत मिलने से सनसनी फैल गई। पानी की सतह पर तैरती मछलियां और किनारे पर लगे ढेर ने पूरे इलाके को बदबू से भर दिया, जिससे स्थानीय लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस सामूहिक मौत की वजह पानी में ऑक्सीजन की भारी कमी यानी हाइपोक्सिया है। औद्योगिक कचरा और सीवरेज…
जमशेदपुर/रांची : झारखंड में सूरज की तपिश और लू (Heatwave) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार के शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के समय में तत्काल प्रभाव से बदलाव कर दिया गया है। मुख्य बिंदु: नया शेड्यूल: अब राज्य के सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई सुबह 7:00 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक ही होगी। धूप से बचाव: स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि प्रार्थना सभा (Assembly) या खेलकूद जैसी कोई भी…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स (Tata Motors) के जमशेदपुर प्लांट व अस्पताल में रैंडस्टैड (Randstad) और अन्य एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत हजारों कर्मचारियों के लिए आने वाले दिन काफी महत्वपूर्ण हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों, विशेषकर वेतन वृद्धि (Salary Increment) और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासनिक स्तर पर एक उच्च-स्तरीय बैठक होने की संभावना प्रबल हो गई है। मुख्य मांगें और चर्चा के बिंदु एजेंसी के माध्यम से काम कर रहे कर्मचारियों के बीच निम्नलिखित विषयों पर चर्चा तेज है: वेतन में बढ़ोतरी : महंगाई को देखते हुए मासिक मानदेय…
रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिला अंतर्गत रजरप्पा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के साथ हुई इस दरिंदगी के बाद परिजनों ने रजरप्पा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत रेस हुआ और विशेष टीम का गठन कर छापेमारी शुरू…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के लुआबासा स्थित स्वर्णरेखा नदी पर बने जर्जर पुल को लेकर मंगलवार को स्थानीय भाजपा नेताओं ने जोरदार सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान पथ निर्माण विभाग और ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। नेताओं ने विभाग पर “कुंभकर्णी नींद” में सोए रहने का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने पुल की स्थिति को अत्यंत खतरनाक बताते हुए कहा कि, यह पुलिया अब यमराज के समान हो गई है, जो कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे सकती है। लोग अपनी जान जोखिम में…
जमशेदपुर : न्यू कालीमाटी रोड, गाड़ाबासा स्थित बी.आर. सेवा सदन चैरिटेबल मेडिकल ट्रस्ट के तत्वावधान में स्व. डॉ. आर.पी. ठाकुर की नौवीं पुण्यतिथि पर मनीफीट स्थित एन एडवांस स्किन हॉस्पिटल में मंगलवार को नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का सफल आयोजन किया गया. इस शिविर में 13 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 600 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श एवं निशुल्क दवाइयाँ प्रदान की। शिविर में शामिल चिकित्सकों में डॉ. जी.सी. माझी (आईएमए अध्यक्ष एवं जनरल फिजिशियन), डॉ. एम.एल. जैन (ईएनटी सर्जन), डॉ. अजीत सिंह (सर्जन), डॉ. संजय जौहरी (यूरोलॉजिस्ट), डॉ. विवेक केडिया (नेत्र विशेषज्ञ), डॉ. निशा चौधरी (बाल रोग…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शिव नारायण सिंह ( एस एन सिंह ) 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुये। उनके सेवानिवृत्त पर विदाई समारोह आयोजित की गई। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके समेत पूरी यूनियन की टीम एस एन सिंह को बधाई दिया। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि एस एन सिंह हंसमुख एवं दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने वाला शख्स है। मैं उनके सुखद जीवन की कामना करता हूं। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि श्री सिंह जब तक पद पर बने रहें बखूबी अपनी जिम्मेदारियों को पूरा किये। यूनियन के एक -…