Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर-1 स्थित रिफ्यूजी कॉलोनी के सामने विश्वनाथ ज्वेलर्स में मंगलवार को दिनदहाड़े लगभग 25 लाख रुपये के सोने के जेवरात की चोरी का मामला सामने आया है। घटना सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक विश्वनाथ दत्ता के 16 वर्षीय पुत्र अभिजीत दत्ता दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान एक युवक, जो पहले दिन ग्राहक बनकर आया था, दोबारा दुकान पहुंचा और सोने के गहने दिखाने को कहा। जैसे ही…
जमशेदपुर : झारखंड राज्य के निदेशक, ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस मिशन डॉ. जयराम दास ने कहा है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (इंटरनेशनल) सदैव मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्था उन लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है, जिन्हें न्याय की सख्त आवश्यकता है. डॉ. दास ने कहा कि आयोग समाज के उन सभी व्यक्तियों और संगठनों का समर्थन करता है, जो जरूरतमंद और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मानवता की सेवा और सामाजिक न्याय की स्थापना ही संस्था का मूल उद्देश्य है। उन्होंने…
गढ़वा | प्यार में पागलपन और सनक जब अपराध की सीमा लांघ जाए, तो अंजाम कितना खौफनाक हो सकता है, इसकी बानगी आज देखने को मिली। अपनी प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से नाराज एक प्रेमी ने खूनी खेल खेलते हुए दूल्हे के पिता को गोली मार दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद शादी की खुशियां मातम और दहशत में बदल गईं। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक अपनी प्रेमिका की शादी किसी और से होने से बेहद नाराज था। वह किसी भी कीमत पर इस विवाह को रोकना चाहता था। अपनी इसी सनक…
जमशेदपुर : सुंदरनगर क्षेत्र में रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न होने पर श्रीनिवास अखाड़ा समिति सुंदरनगर की ओर से स्थानीय पुलिस प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रिय भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान रामनवमी जुलूस को सफल बनाने में उत्कृष्ट योगदान के लिए सुंदरनगर थाना प्रभारी अजीत कुमार मुण्डा एवं उपनिरीक्षक मिथुन स्वर्णकार को समिति की ओर से अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि पुलिस की मुस्तैदी और सतत निगरानी के कारण पूरे क्षेत्र में…
रांची/हजारीबाग : हजारीबाग में हुई हालिया घटना को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए आगामी 3 अप्रैल को पूरे झारखंड बंद का आह्वान किया है। पार्टी ने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर विफल होने का आरोप लगाया है। न्याय की मांग और दोषियों पर कार्रवाई भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि यह बंद हजारीबाग की घटना के विरोध में और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए किया जा रहा है। पार्टी की मुख्य मांगें निम्नलिखित हैं: घटना के दोषियों की तत्काल…
जमशेदपुर। लौहनगरी स्थित कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, एमजीएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (MGMCH) के जूनियर डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को डॉक्टरों ने हाथों पर काला बिल्ला बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।डॉक्टरों ने साफ कर दिया है कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया, तो आगामी 6 अप्रैल से वे राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। क्या हैं मुख्य मांगें? जूनियर डॉक्टरों के इस आंदोलन का मुख्य केंद्र स्टाइपेंड (Stipend) में बढ़ोतरी है। आंदोलनकारी डॉक्टरों का कहना है कि: झारखंड में जूनियर डॉक्टरों का…
जमशेदपुर : लौहनगरी के मानगो थाना अंतर्गत उलीडीह ओपी क्षेत्र में सोमवार शाम अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शाम करीब 5:30 बजे बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने आल्टो कार में सवार विक्की सिंह राजपूत को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस जानलेवा हमले में विक्की को तीन गोलियां लगी हैं। ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला उस वक्त हुआ जब विक्की अपनी आल्टो कार से गुजर रहा था। घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने अचानक कार को घेर लिया और अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हमले में…
रांची/जमशेदपुर : झारखंड के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला रहेगा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों में 31 मार्च से तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात (बिजली गिरने) की प्रबल संभावना जताई गई है। इन जिलों में दिखेगा ज्यादा असर मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी रांची समेत बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में मौसम का असर सबसे अधिक देखने को मिल सकता है। 31 मार्च से शुरू होने वाला यह सिलसिला अगले पांच दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है। मुख्य चेतावनी और अलर्ट:…
जमशेदपुर : शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुइयांडीह में सोमवार को एक तेज रफ्तार कार और एलपीटी ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन चमत्कारिक रूप से कार सवार तीनों युवक सुरक्षित बच गए। घटना का विवरण : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर मौजूद लोग अनहोनी की आशंका से सहम गए थे। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन कार सवार युवकों ने साहस दिखाते हुए पीछा कर कुछ ही दूरी पर ट्रक को रोक लिया। इसके…
रांची : हजारीबाग में हुए दुष्कर्म मामले को लेकर झारखंड हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य प्रशासन से जवाब तलब किया है। अदालत ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), गृह सचिव तथा हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को नोटिस जारी किया है। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने घटना पर कड़ी टिप्पणी करते हुए इसकी तीखी निंदा की। अदालत ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश की अदालत में रेफर कर दिया। सुनवाई के दौरान वर्चुअल माध्यम से उपस्थित हजारीबाग एसपी को न्यायालय ने फटकार भी लगाई और…