Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
धनबाद : आगामी चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल–झारखंड सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में सोमवार को डुबुर्डीही चेकपोस्ट पर चलाए जा रहे सघन तलाशी अभियान के दौरान प्रशासन को बड़ी सफलता मिली। जानकारी के अनुसार, झारखंड की ओर से आसनसोल जा रही एक चार पहिया वाहन को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 4 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। मौके पर तैनात एसएसटी मजिस्ट्रेट, आबकारी विभाग, केंद्रीय सुरक्षा बल तथा चौरंगी फाड़ी पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन में सवार व्यक्ति से नकद राशि के वैध दस्तावेज मांगे,…
रांची : राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में रामनवमी की रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने बंद पड़े एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना वेस्ट सरोवर नगर स्थित देवी मंडप रोड की बताई जा रही है, जहां निवासी सुजीत कुमार गुप्ता के घर में चोरी हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुजीत कुमार गुप्ता रामनवमी के अवसर पर पूजा-अर्चना के बाद अपने परिवार से मिलने गुमला चले गए थे। इसी दौरान घर खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने सुनियोजित तरीके से…
धनबाद : जिले के बलियापुर क्षेत्र में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुए उपद्रव के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को इस मामले में 18 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बलियापुर बाजार में पैदल परेड कराई गई, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मौके पर सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव, सिंदरी डीएसपी आशीष कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी…
पलामू : पलामू के मेदिनीनगर में शनिवार देर रात रामनवमी के अवसर पर आयोजित जुलूस के दौरान डीजे के साउंड कॉम्पिटिशन के दौरान एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वहीं पास के एक होटल के कांच के शीशे तक टूट गए। घटना के बाद पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए दो डीजे जब्त कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात बेलवाटिकर क्षेत्र में दो डीजे के बीच साउंड कॉम्पिटिशन चल रहा था। इनमें से एक डीजे भोपाल से आया था, जबकि दूसरा मऊ का था। दोनों के बीच तेज आवाज में प्रतिस्पर्धा हो रही थी, जिससे पूरे…
जमशेदपुर : रामनवमी के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कदमा शाखा एवं एंटी करप्शन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धालु भक्तों के लिए सेवा स्टॉल का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्मी को देखते हुए शरबत एवं शीतल पेयजल का वितरण किया गया, जिससे सैकड़ों श्रद्धालुओं को राहत मिली। आयोजकों ने बताया कि इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य न केवल भक्तों को गर्मी से राहत देना था, बल्कि मानव सेवा के माध्यम से पुण्य अर्जन और समाज में सेवा भावना का संदेश फैलाना भी था। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सेवा का लाभ उठाया…
जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता,मानगो मेयर सुधा गुप्ता रामनवमी के विसर्जन के दिन जमशेदपुर के विभिन्न अखाड़ा समितियों के द्वारा निकली गई विसर्जन जुलूस में शामिल हुए.इस अवसर पर समिति के सदस्यों के द्वारा उन्हें पगड़ी पहनाकर एवं तलवार भेंट कर सम्मानित भी किया गया.अखाड़े में डंका की धुन सुनकर बन्ना गुप्ता खुद को रोक नहीं पाए और जमकर डंका बजाया और अपनी लाठी भांजते हुए अखाड़े का लुत्फ उठाया.मौके पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंडवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम हमारे मन में है.मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और बजरंग…
जमशेदपुर : आदित्यपुर में रामनवमी के अवसर पर सार्थक यूथ क्लब द्वारा सेवा शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। क्लब द्वारा आदित्यपुर के रोड नंबर 32 स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास आयोजित इस शिविर में सैकड़ों लोगों की सेवा की गई। आयोजन के दौरान राहगीरों और श्रद्धालुओं के बीच शरबत, चना-गुड़ और टाटा ग्लूकोज का वितरण किया गया, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। कार्यक्रम में RIT थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके साथ…
जमशेदपुर : लौहनगरी की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट रामनवमी विजर्जन शोभायात्रा का आयोजन साकची स्वर्णरेखा घाट पर सम्पन्न हुआ।। जय श्री राम के नारों से पूरा साकची गूंज रहा था। हैरतअंगेज खेलों का प्रदर्शन किया गया। 65 सदस्य डंका ने राम धुन पर सभी को झुमाया साथ ही राम दरबार, राधा कृष्ण, शिव पार्वती, सिंदूरी हनुमानजी, शिव तांडव, शंकर भगवान की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। भव्य आतिशबाजी का भी व्यवस्था देखने को मिली। पूर्वी भारत का एक अर्ध-शास्त्रीय नृत्य, छऊ नृत्य भी आकर्षक का केंद्र थी। समर्पित टीम ने किया अनूठा…
जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर में रामनवमी का उत्साह अपने चरम पर है। पूरे शहर में भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। सुबह से ही विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा महावीरी झंडे और गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकालने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा वातावरण ‘जय श्री राम’ के नारों से गूँज उठा है।केसरिया रंग में रंगी सड़कें साकची, गोलमुरी, बिष्टुपुर और मानगो समेत शहर के तमाम प्रमुख चौक-चौराहों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। ऊँचे-ऊँचे महावीरी झंडे और बिजली की सजावट शहर की भव्यता में चार चाँद लगा रही हैं। अखाड़ों में युवाओं द्वारा पारंपरिक…
जमशेदपुर | लौहनगरी में शनिवार को रामनवमी का विसर्जन जुलूस पूरी श्रद्धा और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। कंट्रोल रूम से स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे थे SSP सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) पीयूष पांडे ने संभाल रखी थी। वे कंपोजिट कंट्रोल रूम में बैठकर सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के जरिए विसर्जन जुलूस के हर रूट और गतिविधि की सीधी निगरानी (Live Monitoring) कर रहे थे। किसी भी संदिग्ध हलचल पर तत्काल कार्रवाई के…