Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
झारखण्ड सरकार और जिंदल फाउंडेशन के बीच शिक्षा और क्षमता निर्माण के लिए होगी साझेदारी सार्वजनिक नीति और जलवायु परिवर्तन पर शोध, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना, हाशिए पर रहने वाले मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति और प्रशासनिक अधिकारियों का होगा क्षमता निर्माण रांची : झारखण्ड को औद्योगिक शक्ति बनाने के साथ-साथ यहां के मानव संसाधन को सशक्त करने के उद्देश्य से जिंदल फाउंडेशन ने राज्य सरकार के साथ शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में व्यापक साझेदारी का प्रस्ताव रखा है। इसके लिए लंदन में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में उच्च स्तरीय डेलीगेशन को फाउंडेशन ने अपनी ‘अभिरुचि…
रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति कुमार को नोटिस जारी कर बर्लिन अस्पताल की जमीन से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। यह नोटिस बरियातू रोड स्थित बर्लिन अस्पताल परिसर की कथित जमीन खरीद-बिक्री से जुड़े मामलों को लेकर भेजा गया है। प्रीति कुमार से इस मामले में पहले भी पूछताछ की जा चुकी है। उस दौरान उन्होंने जो जानकारियां दी थीं, अब उन्हीं बिंदुओं से संबंधित कागजात और प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा गया है। एजेंसी का मानना है कि अस्पताल परिसर की जमीन के सौदे में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। ईडी…
मुरी : परिवहन विभाग झारखंड सरकार की ओर से सिल्ली में सड़क दुर्घटना को लेकर अभियान चलाया गया। इस अभियान में बुण्डु चौक सिल्ली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता को जागरूक करने का प्रयास किया गया। स्वयं जागरूक होकर गाड़ी चलाते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाए, तेज रफ्तार में गाड़ी न चलाए, नशा न करें, ओवरटेक से बचे। सिंग्नल का पालन करे। मोड़ पर गाड़ी धीमी गति से चलाए, भीड़ भाड़ में रफ्तार धीमी कर ले। रिपोर्ट: रिंकी कुमारी
मुरी : लगाम खेलगांव में खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर हर साल की भांति इस साल भी प्रतिभा महोत्सव का आयोजन किया गया। शुभ्भारम में जिला परिषद वीणा देवी, प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बडाईक समेत सम्मानित पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। प्रतिभा दर्शन में बालक बालिका की फुटबॉल प्रतियोगिता, क्रिकेट मैच, कैरम टुरनामेंट, चेस आदि प्रतियोगिता शामिल हैं। रिपोर्ट: रिंकी कुमारी
दिल्ली : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राजघाट में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। देश के शीर्ष नेताओं ने बापू के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के आदर्शों को याद किया और उनके विचारों को अपनाने का संदेश दिया।
लोकतंत्र सवेरा : रांची रेल मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रही है। इसी क्रम में दिनांक 29.01.2026 को आरपीएफ द्वारा रांची रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान शाम को प्लेटफॉर्म संख्या-01 स्थित फूड प्लाजा के सामने दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दो पिठ्ठू बैग के साथ बैठे पाए गए। संदेह होने पर उनसे पूछताछ की गई। दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम मोनू कुमार (24 वर्ष), पिता अशोक राम, निवासी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) राजकुमार (24 वर्ष), पिता विनय राम, निवासी रोहतास (बिहार)…
रांची : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज रांची के मोराबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे और सांसद महुआ मांझी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे। गांधी के आदर्श आज भी प्रासंगिक–राज्यपाल इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार और आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक…
नए नियमों पर रोक, केंद्र सरकार को फटकार-अब पुराना कानून ही लागू रहेगा नई दिल्ली : देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सामने आया है। गुरुवार को शीर्ष अदालत ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) द्वारा जारी किए गए नए नियमों पर फिलहाल रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या की पीठ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इन नियमों में कई प्रावधान अस्पष्ट हैं, जिनका गलत इस्तेमाल होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। कोर्ट की सख्त टिप्पणी-“नियम दुरुपयोग के लायक” सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने…
बिलासपुर। बच्चों और युवाओं को नशीली दवाओं और इंजेक्शन देकर नशा करवाने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन, नाइट्रा टैबलेट और संबंधित सामग्री जब्त की गई। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। सीएसपी कोतवाली गगन कुमार ने बताया कि जूना बिलासपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति बच्चों को नशीले इंजेक्शन देकर उन्हें नशे का आदी बना रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली और तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी…
जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की ओर से जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अगुआई में आज जिला उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपकर साकची स्थित ऐतिहासिक नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान मैदान) को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि नेताजी सुभाष मैदान के चारों ओर वर्षों से अवैध अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है, जिससे यह ऐतिहासिक स्थल असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है। मैदान के एक हिस्से में पुराने वाहनों का कबाड़ डंप किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कारों एवं सैकड़ों बसों की अवैध पार्किंग से पूरे क्षेत्र…