Author: LOKTANTRA SAVERA

दुमका : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो पुलिसकर्मियों को कुचला, सब-इंस्पेक्टर की मौत. जानकारी के अनुसार, शिकारीपाड़ा इलाके में गिट्टी से लदे दो ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई थी. इस हादसे में दोनों ट्रकों के चालक और सह चालक समेत कुल चार लोग घायल हो गए थे. हादसे की सूचना पर एसआई हेमंत भगत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे और त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को इलाज के लिए शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.हादसे के कारण सड़क पर जाम भी लग गया था. ऐसे में एसआई हेमंत भगत दोबारा दुर्घटनास्थल पर लौटे और…

Read More

RANCHI : मुंबई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एम एस सोनक को झारखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है. शुक्रवार को केंद्रीय कानून मंत्रालय ने राष्ट्रपति की सहमति के बाद जस्टिस एम एस सोनक को झारखंड हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की है. झारखंड हाईकोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान आठ जनवरी को सेवानिवृत हो रहे हैं. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जस्टिस सोनक 8 जनवरी को शपथ ग्रहण करने के बाद चीफ जस्टिस का कार्यभार संभालेंगे.

Read More

पलामू : ज्वेलरी कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. शहर थाना की पुलिस ने इस मामले में दोबारा दहशत फैलाने की साजिश रचने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है. गिरफ्तार युवक की पहचान पहाड़ी मोहल्ला निवासी जाफर अली उर्फ तूफानी के पुत्र शाहरुख अली के रूप में हुई है. शाहरुख इससे पहले साल 2024 में आर्म्स एक्ट मामले में जेल जा चुका है. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने प्रेस कांफ्रेंस…

Read More

रांची : नए साल की शुरुआत में झारखंड सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की लाखों महिलाओं के बैंक खातों में दिसंबर महीने की राशि भेज दी गई है. इस योजना के तहत रांची जिले की 3 लाख 91 हजार 578 महिलाओं को 2,500 रुपये की सहायता राशि दी गई है. कुल मिलाकर 97 करोड़ 89 लाख 45 हजार रुपये सीधे महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए जमा किए गए हैं. इस पैसे से महिलाओं को घरेलू जरूरतें पूरी करने और आर्थिक मदद मिलेगी. पूरे जिले में महिलाओं…

Read More

सिल्ली : प्रखंड के रामपुर, गेड़ेबीर एवं बांसारुली के पदक विजेता वूशु खिलाड़ियों एवं कोच वाहिद अली का रामपुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने फुल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कोच वाहिद अली ने बताया कि विगत 24 से 38 दिसम्बर तक छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में आयोजित   9 वीं फेडरेशन कप नेशनल वूशु चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में बिरसा बिरसा मुंडा वूशु सेंटर सिल्ली के खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 7 पदक प्राप्त किये हैं। पदक विजेता खिलाड़ियों में लगाम निवासी सोनाली कुमारी ने तीन पदक प्राप्त किया जिसमें 1 स्वर्ण,1 रजत और 1 कांस्य, रामपुर निवासी फणिभूषण बेदिया और होलिका…

Read More

मुरी : बसंत पंचमी को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है। मूर्तिकार मूर्ति बनाने में जुट गए हैं। बंता के मूर्तिकार संतोष और मंतोष मूर्ति बनाने में लगे हुए हैं। मूर्तिकार संतोष बताते हैं कि इस बार एक हजार रुपए से लेकर सौलह हजार रुपए तक की मूर्तियां हमारे यहां उपलब्ध है। हमारे यहां की फैंसी मूर्तियां आसपास के क्षेत्र में जाते हैं। बारेंदा, बुंडू , सिल्ली, मुरी आदि क्षेत्रों में सरस्वती की मूर्तियों को पसंद किया जाता है। हमारे सामने मूर्ति बनाने को लेकर काफी चुनौतियां भी है। रंग रोगन का समान कोलकाता से आता है जिससे हमारी…

Read More

मुरी : गो तस्करों से जब्त किए गए पशु गोशाला भेजे जाएंगे, सिल्ली थाना अंतर्गत जयनगर के समीप 30 दिसम्बर को पशु तस्करों से सिल्ली पुलिस द्वारा 58 पशु जब्त किया गया था। पुलिस द्वारा जब्त पशुओं को जल्द ही गोशाला में भेजे जाएंगे। पूर्व में ये पशु को स्थानीय किसानों को दिया जाना था। परंतु राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव एवं समाज के कई प्रबुद्ध लोगों द्वारा थाना प्रभारी से मांगा की है कि सुरक्षा के दृष्टि से जब्त सभी पशुओ की बेहतर देख भाल हो सके इसके लिए गौशाला में भेजा जाए। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया…

Read More

जाने देंगे-कृषि जमीन पर रोड निर्माण के लिए जमीन नहीं देंगे किसानों ने लिया फैसला अपने कृषि जमीन पर किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन जबरन जमीन अधिग्रहण व रोड निर्माण का होगा तीखा विरोध – सुफल महतो  झारखंड : माझीडीह,कुबाडीह,पुरनानगर महेशपुर,खाटंगा,डोमनडीह के प्रभावित किसानों ने अपने कृषि जमीन महेशपुर में हल – कुदाल लिए किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन कर जान देगे- जमीन नहीं देंगे का लिया निर्णय। कृषि जमीन पर रोड निर्माण नहीं चलेगा, जमीन हमारा जान है,जबरन जमीन अधिग्रहण नहीं चलेगा, जमीन अधिग्रहण कानून का उलंघन नही चलेगा, अपने जमीन की रक्षा कौन करेगा – हम करेंगे, अन्नदाता…

Read More

मुरी : सिल्ली पंचायत के बिसिरिया पंचायत अन्तर्गत मौजा कुटाम शीट नम्बर-2 की जमीन पर ग्रमीणों ने बोर्ड लगा कर ग्रमीणों को सावधान और सुरक्षित रहने का अहवान किया गया। यह जमीन बिक्री हेतु नहीं है। जमीन माफियाओं को नजरअंदाज न करें। ज्ञात हो कि फर्जी बंशावली बना कर जमीन को बेच डाला। इसको लेकर पंचायत सचिवालय में बासारूली पंचायत के मुखिया की उपस्थिति में ग्रामीण गोलबंद होकर बैठक कर बिरोध किया था। रिपोर्ट  : रिंकी कुमारी ( सिल्ली संवाददाता)

Read More

रांची : जिले में गांजा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रूगड़ीगड़ा के पास नूतन लिण्डा के घर में अवैध गांजा खरीद–बिकी की सूचना पुलिस को मिली। इस सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देशन में टीम का गठन किया गया और घर पर घेराबंदी की गई। घेराबंदी की सूचना पाते ही वहां मौजूद कुछ लोग पीछे बाउंड्री वाल की तरफ भागने लगे। पुलिस ने नूतन लिण्डा उर्फ मिथुन और अमन जायसवाल को पकड़ लिया। तलाशी में मिली बरामदगी पुलिस ने घर की तलाशी के…

Read More