Author: LOKTANTRA SAVERA

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के डीसी कर्ण सत्यार्थी ने घाटशिला (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा उपचुनाव को लेकर क्षेत्र में ड्राई डे घोषित कर दिया है। भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक मतदान 11 नवंबर 2025 को होगा। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135(ग) और उत्पाद अधिनियम की धारा 26 के तहत आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि 9 नवंबर 2025 को शाम 5 बजे से लेकर 11 नवंबर 2025 को शाम 5 बजे तक घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में शराब बेचने, बांटने और इसकी आपूर्ति पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। आदेश में साफ किया गया है कि इस…

Read More

JAMSHEDPUR  : जमशेदपुर में होने वाले चतुर्थ बाल मेला को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। रविवार को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और बाल मेला के संरक्षक सरयू राय की अध्यक्षता में मीटिंग की गई। इस मीटिंग में बाल कल्याण से जुड़े लोगों के अलावा विभिन्न स्कूलों के खेल प्रशिक्षक भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। बाल मेला 14 से 20 नवंबर तक साकची के गरमनाला स्थित बोधि मैदान में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। मेला आयोजन समिति की मंजू सिंह ने बताया कि इस…

Read More

RANCHI : नगड़ी थाना क्षेत्र के एडचोरो स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना हुई। स्कूटी से घर लौट रही एक युवती को बाइक सवार अपराधी गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगने से युवती मनीषा तिर्की गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार मनीषा कटहल मोड़ स्थित एक दवा दुकान में काम करती है। ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपनी सहेली के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी। सहेली को लादा चौक के पास…

Read More

रांची : झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार पर गंभीर वित्तीय भेदभाव का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावा किया है कि पिछले पाँच वर्षों में केंद्र की सहायता में 70% से अधिक की कटौती हुई है और केंद्र पर राज्य का ₹1.36 लाख करोड़ बकाया है। वित्त विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2019-20 में केंद्रीय अनुदान कुल प्राप्तियों का 21% था, जो 2023-24 में घटकर मात्र ₹6,266 करोड़ रह गया। राज्य सरकार का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत 11,152 करोड़ के मुकाबले केवल 5,917 करोड़ ही मिले, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना में भी लाभार्थियों…

Read More

धनबाद : रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस से 78 कछुए बरामद किए हैं जिनकी अनुमानित कीमत 7 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है. कार्रवाई गुप्त सूचना के बाद की गई थी RPF पोस्ट धनबाद को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन के महिला कोच में बड़ी संख्या में कछुओं की तस्करी की जा रही है.सूचना मिलने के बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई की और कछुओं को बरामद किया. RPF अधिकारियों ने बताया कि तस्करी रोकने के लिए लगातार सतर्कता बढ़ाई जा रही है और रेलवे स्टेशनों पर निगरानी कड़ी की…

Read More

रांची : विश्व बैंक में पोस्टेड IAS अधिकारी महिमापत रे अब एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की जांच के दायरे में हैं। रांची में डीसी के पद पर रहते हुए उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा है। इस मामले में एसीबी ने पीई संख्या 2/25 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केस के अनुसंधान अधिकारी संतोष कुमार ने राजस्व विभाग से महिमापत रे और उनके परिवार के नाम पर पंजीकृत भूमि की जानकारी मांगी है। एसीबी ने परिवहन विभाग से भी महिमापत रे और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर पंजीकृत वाहनों का विवरण…

Read More

धनबाद : दुबई से आपराधिक गिरोह का संचालन करने वाले बदमाश प्रिंस खान और उसके गिरोह के खिलाफ शिकंजा कसने लगा है। पुलिस रिमांड पर लिए गए प्रिंस खान गैंग के तीन गुर्गों से न केवल पुलिस पूछताछ कर रही है, बल्कि आयकर विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई है। शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम ने रिमांड पर लिए गए परवेज खान, सैफ आलम उर्फ राशिद और तौशिफ आलम उर्फ मूसा से घंटों पूछताछ की। आयकर विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि प्रिंस ने कितनी अवैध संपत्ति अर्जित की है और राशि को कहां-कहां किस कारोबार…

Read More

रांची : रिम्स की चौथी मंजिला से एक युवक ने छलांग लगाई है. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है. युवक की पहचान बुंडू थाना क्षेत्र निवासी जलधर मुंडा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, युवक अपनी पत्नी के साथ गोतनी की डिलीवरी कराने के लिए बुंडू से रिम्स आया था. इसी दौरान उसने अचानक चौथी मंजिल से छलांग लगा दी. फिलहाल छलांग लगाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी…

Read More

चाईबासा : जिले के छोटानागरा स्थित सीआरपीएफ 193 (एफ) कैंप में शनिवार की सुबह एक जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, जवान राजेश कुमार (52) कैंप में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे. ड्यूटी के दौरान वह अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़े.  साथी जवानों ने घटना के तुरंत बाद राजेश कुमार को प्राथमिक उपचार के लिए मनोहरपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. हालांकि जवान की मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है.पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर…

Read More

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मुफस्सिल थाना अंतर्गत चालियमा स्थित कोल्हान इंटर कॉलेज के सामने एक बाइक सवार की तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक चालियमा की ओर से चाईबासा की ओर जा रहा था, तभी कोल्हान इंटर कॉलेज के सामने एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस…

Read More