Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय परिसर में अप्रेंटिसशिप-कम-जॉब फेयर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम के तहत बोर्ड ऑफ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (ईस्टर्न रीजन) के सहयोग से संपन्न हुआ। इस जॉब फेयर का मुख्य उद्देश्य स्नातक एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण युवाओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराना था, ताकि वे उद्योग प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर सकें, अप्रेंटिसशिप के अवसरों को समझ सकें और प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार प्राप्त कर सकें। आयोजन में मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, माइनिंग, आईटी सर्विसेज, कंसल्टिंग, इंजीनियरिंग एवं संबद्ध क्षेत्रों की कंपनियों ने भाग लिया।इस मेगा…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात किये। इस दौरान उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री को जमशेदपुर की औद्योगिक स्थिति से अवगत कराया तथा मजदूरों पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि कंपनियों में ऑडर अच्छा रहने से कंपनी तथा मजदूर दोनों संतुष्ट रहते हैं। उन्होंने सीएम से कहा कि आपके कार्यकाल में कंपनियों को अच्छा आर्डर मिल रहा है। न केवल टाटा मोटर्स बल्कि इससे संबंधित छोटी- छोटी औद्योगिक कंपनियां भी अच्छी तरह फल – फूल रही है । इसी तरह ऑर्डर बढ़ता रहा…
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता की पदयात्रा लगातार जारी है. यह पदयात्रा कई इलाकों में चलाया गया. इस दौरान सुधा गुप्ता के साथ काफी संख्या में महिलाएं और युवा भी जुड़ रहे है. लोगों का कारवां बढ़ता जा रहा है. सुधा गुप्ता ने कहा कि लोग विकास का साथ देंगे. जनता उनके साथ है. वे विकास की लंबित योजनाओं को धरातल पर उतारने के साथ ही हर गली मोहल्ला तक सारी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है. मेयर जनता बनायेगी तो उनकी समस्याओं का निराकरण के साथ ही पूरे मानगो को बदलने का…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह मानगो नगर निगम चुनाव समन्वय समिति के सदस्य महेंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता की जीत पक्की है. श्री पांडेय शुक्रवार को कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में शामिल हुए. उक्त बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की. मौके पर छतीसगढ़ के विधायक तथा झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी ने की. मीडियाकर्मियों से बात करते हुए महेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि मानगो की जनता जानती है कि उनका सच्चा हितैषी कौन है. इसलिए पहले से वह मन…
जमशेदपुर : कैरेज कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में श्री श्री रामनवमी पूजा अखाड़ा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में कमलेश दुबे को अध्यक्ष चुना गया। वहीं लाइसेंसी हरि नारायण दुबे को सचिव और संजय पांडेय को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामनवमी का पर्व पूरे श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। पूजा एवं…
JAMSHEDPUR : परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी नामोटोला के रहने वाले एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। युवक आदित्यपुर में प्राइवेट कंपनी में पार्ट टाइम नौकरी करता था। गुरुवार की देर रात जब युवक घर लौट रहा था, तब उसे साकची गोल चक्कर के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। जोमैटो कंपनी में जॉब करता था युवक बताया जा रहा है कि मृत…
जमशेदपुर : जुगसलाई इलाके में पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चर्चित गैंगस्टर मनीष सिंह के चचेरे भाई रौशन और उसके साथी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों की निशानदेही पर एक अवैध हथियार और कई जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं। इससे पहले पुलिस ने गैंग के करीबी जीशान को भी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। लगातार हो रही इन गिरफ्तारियों को पुलिस गैंग के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में अहम कदम मान रही है। फिलहाल दोनों आरोपियों से जुगसलाई थाना में कड़ी पूछताछ की जा रही…
जमशेदपुर : मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर (MIDH) योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित 40 प्रगतिशील किसानों को पांच दिवसीय उन्नत उद्यानिकी तकनीकों के प्रशिक्षण हेतु भारतीय बागवानी तकनीकि संस्थान, नोएडा के लिए समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया। उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। सभी किसान आगे की यात्रा ट्रेन के माध्यम से करेंगे। इस अवसर पर जिला उद्यान पदाधिकारी अनिमा लकड़ा सहित विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक उद्यानिकी पद्धतियों से अवगत कराना…
● जनजातीय समाज की आस्था के केंद्रों को मिलेगा नया स्वरूप जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू नेअपने विधानसभा क्षेत्र में स्थित विभिन्न जनजातीय समुदायों के पूजा स्थलों एवं सांस्कृतिक केंद्रों के विकास को लेकर पहल की है। गुरुवार को उन्होंने झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चमरा लिंडा से विधानसभा स्थित उनके कक्ष में मुलाकात कर विस्तृत पत्र सौंपा तथा संबंधित मांगों पर त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया। विधायक पूर्णिमा साहू ने मंत्री चमरा लिंडा को अवगत कराया कि उनके विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जनजातीय समाजों द्वारा पूजा स्थलों, सरना…
ADITYAPUR : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 31 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड 31 की प्रत्याशी किरण देवी ने क्षेत्र में व्यापक जन संवाद अभियान चलाकर लोगों से सीधा संवाद किया। घर-घर संपर्क कर उन्होंने स्थानीय समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया। अभियान के दौरान वार्डवासियों ने सामुदायिक भवन की चाबी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सामुदायिक भवन आम जनता के उपयोग के लिए बना है, लेकिन इसकी चाबी नगर निगम के पास होने के कारण जरूरतमंदों को समय पर सुविधा नहीं मिल पाती और महंगी दर पर उपलब्ध…