Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार खनन टास्क फोर्स द्वारा अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार की देर रात जिला खनन कार्यालय की टीम ने पोटका के कोवाली थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक हाइवा को जब्त किया। जांच में हाइवा पर लगभग 500 सीएफटी बालू लदा पाया गया, जिसके संबंध में वैध परिवहन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। कार्रवाई के क्रम में हाइवा संख्या OD19B-9810 को जब्त कर लिया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार उक्त बालू ओडिशा से…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में बुधवार को विश्वकर्मा पूजा श्रद्धाभाव से मनाया गया। इसी कड़ी में इंजन डिवीजन , प्लांट वन, ईआरसी , प्लांट थ्री , वर्ल्ड ट्रक आदि में भव्य तरीके से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन हुआ। जिसमें यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, एच आर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, विभिन्न डिवीजनों के वरीय पदाधिकारी , यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, स्थाई कर्मचारी एवं ट्रेनिंज हिस्सा लिये। विधिवत पूजा अर्चना के बाद सबों के बीच प्रसाद का वितरण हुआ।
नई दिल्ली। उत्तर अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत और पाकिस्तानी नौसैनिक पोत के बीच टक्कर की घटना सामने आई है। यह घटना 15 सितंबर 2026 को उस समय हुई, जब भारतीय युद्धपोत नियमित निगरानी मिशन पर तैनात था। रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तानी नौसैनिक पोत तेज रफ्तार से भारतीय युद्धपोत के करीब आया और असुरक्षित तरीके से पैंतरेबाजी की। इसी दौरान दोनों जहाजों के बीच टक्कर हो गई। हालांकि, घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के चार्ज डी’अफेयर्स को तलब…
चतरा। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को चतरा में बड़ी कार्रवाई की। सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) कराने के एवज में राजस्व कर्मचारी द्वारा कथित तौर पर 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने मंगलवार दोपहर करीब 12:45 बजे जाल बिछाकर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि रिश्वत की रकम की पहली किश्त के…
रांची। रिम्स डेंटल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड की राशि नहीं मिलने के विरोध में बुधवार को करीब ढाई घंटे तक हड़ताल की। हड़ताल के कारण डेंटल कॉलेज में मरीजों को इलाज के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल की सूचना मिलने पर रिम्स के निदेशक डॉ. डीके सिन्हा करीब साढ़े 11 बजे डेंटल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने हड़ताल कर रहे इंटर्न डॉक्टरों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। बातचीत के दौरान निदेशक ने मंगलवार शाम तक स्टाइपेंड की राशि जारी करने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद इंटर्न डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर…
रांची : 9 अक्टूबर को राँची के जेएससीए स्टेडियम में भारत और भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी 20 मैच होना है.मैच के आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है.टी 20 मैच के टिकटों के दाम अगले चार दिन में तय हो जाएंगे.मैच के सुचारू संचालन के लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है. 24 सितंबर के बाद से जेएससीए अपनी तैयारियां शुरू कर देगा. दर्शकों को स्टेडियम में बेहतर अनुभव देने के लिए प्रबंधन पांच प्रमुख बिंदुओं पर काम कर रहा है.इस बार स्टेडियम में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.पिछले दिनों…
जमशेदपुर : गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी श्री दिनेश कुमार ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित गणेश पूजा पंडालों में पूजा समितियों के निमंत्रण पर पहुंचकर भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। दिनेश कुमार ने वीर भगत सिंह फैन्स क्लब, बजरंग नगर, गोलमुरी, 15 फीट गणेश पूजा कमिटी, बोगो कृस्टि मैदान, टेल्को, अमर सिंह बॉयज क्लब, नामदाबस्ती, गोलमुरी, अखिल भारतीय गण्डा समाज युवा समिति, नेहरू कॉलोनी, आंध्र संगम, सिदगोड़ा तथा दा क्लब ऑफ रजक रॉकर्स, भालूबासा सहित विभिन्न पूजा पंडालों में…
JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के बिरसा मुंडा ट्रंक रोड स्थित शिवम एन्क्लेव में 17 सितंबर को श्री श्री विश्वकर्मा पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. शिवम कंस्ट्रक्शन की ओर से इसकी जानकारी प्रेस वार्ता में दी गई. आयोजक विरेंद्र सिंह ने बताया कि शिवम परिवार की ओर से पिछले 18 वर्षों से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस बार भी पूजा के बाद श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी. सुबह पूजा, दोपहर में महाप्रसाद आयोजन के अनुसार, 17 सितंबर को सुबह 9 बजे विश्वकर्मा पूजा होगी. दोपहर 1 बजे से शाम 4…
अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीचे गिरा वाहन, घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया चांडिल। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब गंगूडीह कैनल के पास बालू लदा एक आयशर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीचे जा गिरा। हादसे में वाहन का चालक अंदर ही फंस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और चालक को वाहन से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद चालक को…
रांची। मतदाताओं के लिए राहत की खबर है। SIR (Special Intensive Revision) के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम में सुधार कराने अथवा आवश्यक संशोधन कराने की अंतिम तिथि अब 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। इससे उन नागरिकों को अतिरिक्त समय मिल गया है, जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में मतदाता सूची से संबंधित अपना आवेदन नहीं कर सके थे। पात्र नागरिक निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने या उसमें आवश्यक सुधार करा सकते हैं। मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर भी निर्धारित समय…