Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन एवं ज्ञापन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। जन शिकायत निवारण दिवस में सड़क अतिक्रमण, अवैध खनन, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, जाति, आवासीय एवं जन्म प्रमाण पत्र, ऑनलाइन लगान जमा करने में आ रही परेशानी, गंभीर बीमारी के इलाज के लिए चिकित्सा सहायता, जमीन विवाद, जर्जर विद्युत खंभे हटाने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति समेत विभिन्न मामलों…
जमशेदपुर । जनसमस्याओं के त्वरित, सरल, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण की दिशा में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने एक नई पहल शुरू की है। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने समाहरणालय सभागार में ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा का शुभारंभ किया। इस नई सुविधा के माध्यम से जिले के नागरिक अब अपने मोबाइल फोन से घर बैठे जिला प्रशासन तक अपनी समस्याएं और शिकायतें पहुंचा सकेंगे। इसके लिए नागरिकों को WhatsApp नंबर 8580090001 पर संपर्क करना होगा। इसके अलावा QR कोड के माध्यम से भी ‘अबुआ मित्र’ सेवा तक सीधे पहुंचा जा सकता है। चैटबॉट के माध्यम से नागरिक अपनी सुविधानुसार…
जमशेदपुर । स्कूल ऑफ नर्सिंग, अरका जैन विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सहयोग से JEH Auditorium में दोपहर 12:00 बजे से टीबी मुक्त भारत अभियान पर एक विशेषज्ञ सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रो. डॉ. एस. एस. रज़ी, चेयरपर्सन, बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट ने टीबी मुक्त भारत अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य क्षय रोग (Tuberculosis) के संबंध में जागरूकता उत्पन्न करना तथा भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए किए जा रहे राष्ट्रीय प्रयासों के प्रति विद्यार्थियों को संवेदनशील एवं जागरूक करना था। इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं संकाय सदस्यों…
जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड आईटी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय टेक रूट 4.0 का शनिवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में नवाचार, रचनात्मकता और तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले युवा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह में टाटा स्टील फाउंडेशन के हेड–स्किल, कैप्टन अमिताभ और सीनियर एरिया मैनेजर राहुल कर्ण विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय के चांसलर, कुलपति, कैंपस डायरेक्टर और रजिस्ट्रार सहित विश्वविद्यालय के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। टेक रूट 4.0 में 110 अलग-अलग कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के 1,700 से अधिक विद्यार्थियों ने…
देवघर । देवघर स्थित AIIMS में चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। संस्थान में पहली बार ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी की गई, जिसमें मरीज को ऑपरेशन के दौरान होश में रखा गया। इस तरह की सर्जरी को Awake Brain Surgery के नाम से जाना जाता है। बताया गया कि मरीज के मस्तिष्क के उस हिस्से में ट्यूमर था, जो बोलने और शरीर की महत्वपूर्ण गतिविधियों से जुड़ा हुआ था। सर्जरी के दौरान मरीज की स्थिति और उसकी प्रतिक्रियाओं पर लगातार नजर रखी गई, ताकि मस्तिष्क के महत्वपूर्ण हिस्सों को नुकसान से बचाया जा सके। AIIMS देवघर में…
रांची । झारखंड हाईकोर्ट में आज JPSC और JSSC से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर सुनवाई होगी। इन मामलों को लेकर अभ्यर्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं की नजर कोर्ट की कार्यवाही पर टिकी हुई है। माना जा रहा है कि सुनवाई के दौरान अदालत की ओर से महत्वपूर्ण निर्देश या फैसला सामने आ सकता है। JPSC और JSSC की विभिन्न परीक्षाओं से जुड़े विवादों में परीक्षा प्रक्रिया, नियुक्ति, परिणाम और कथित अनियमितताओं जैसे मुद्दे शामिल रहे हैं। ऐसे में हाईकोर्ट की आज की सुनवाई को काफी अहम माना जा रहा है। अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि अदालत…
रांची : सरकारी कार्यों में लापरवाही, अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी और ड्यूटी में मनमानी करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ झारखंड सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। सरकार की ओर से जारी कार्रवाई के अनुसार 1 जनवरी से 14 सितंबर 2026 के बीच विभिन्न मामलों में कुल 312 अधिकारियों और कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। इनमें राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के अलावा विभिन्न विभागों के इंजीनियर और कर्मचारी भी शामिल हैं। सरकारी काम में गंभीर लापरवाही के मामलों में 142 कर्मचारियों का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। संबंधित कर्मचारियों से इन मामलों में…
जमशेदपुर : सोनारी स्थित परदेसीपाड़ा में टाटा क्लब द्वारा आयोजित ‘श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति’ के पूजा पंडाल निर्माण को लेकर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। वर्ष 1984 से निरंतर आयोजित हो रहे इस ऐतिहासिक पूजा पंडाल के निर्माण कार्य का शुभारंभ पुरोहितों द्वारा भूमि अर्चन और कलश स्थापना कर किया गया। समिति के अध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि चार दशक पुरानी इस परंपरा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष और भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में…
रांची : इन दिनों इंटरनेट और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को 80 के दशक या अन्य मजेदार रूपों में बदलने का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। बिना सोचे-समझे लोग अपनी निजी तस्वीरें AI जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड कर रहे हैं। इस बढ़ते चलन को देखते हुए रांची साइबर अपराध थाना ने आम नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। साइबर पुलिस ने AI प्लेटफॉर्म्स पर अपनी फोटो अपलोड करने से जुड़े पांच मुख्य सुरक्षा जोखिमों के बारे में बताया है। पुलिस के अनुसार, आपके चेहरे की पहचान के लिए आपकी फोटो का गलत इस्तेमाल किया…
मुरी/सोनाहातू : सोनाहातू थाना क्षेत्र के बारेन्दा मोड़ के समीप सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब नौ घंटे तक आवागमन बाधित रहा। जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के झालदा थाना क्षेत्र अंतर्गत पापड़ाहुड़ा, कुशीनगर निवासी रमेश महतो और सिंधुबाला देवी मोटरसाइकिल संख्या जेएच-01 एन-1161 से अपने एक रिश्तेदार के यहां नजदीकी गांव आए थे। सोमवार सुबह करीब छह से सात बजे के बीच दोनों बारेन्दा चौक से पहले देवासरना के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा संख्या जेएच-10…