Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर। आजादनगर थाना क्षेत्र के बारिश कॉलोनी स्थित बेहरा बगान में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध गांजा कारोबार का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3.680 किलो गांजा, 1299 पुड़िया, ₹6,590 नकद, मोबाइल फोन, दो क्यूआर कोड और पैकिंग सामग्री बरामद की। मौके से पुलिस ने बिनीता तिर्की (59) और अब्दुल शकील (69) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मकान में गांजा को छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक कर आजादनगर, मानगो, कपाली और आसपास के इलाकों में बिक्री की जाती थी। पूछताछ के दौरान गांजा बुंडू निवासी ‘धोनी’ से लाने की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों…
सरायकेला-खरसावां। कुचाई थाना क्षेत्र के रोलाहातु जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। संयुक्त अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद किए जाने की सूचना है। यह कार्रवाई सरायकेला पुलिस, कोबरा और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम ने की। सुरक्षा बलों ने जंगल के विभिन्न इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में सर्च अभियान लगातार जारी है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जंगल में नक्सलियों की गतिविधियों और संभावित ठिकानों की…
जमशेदपुर : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर ने उद्यमिता, नवाचार, स्टार्टअप संवर्धन, कौशल विकास और उद्योग-अकादमिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से स्वावलंबी ओडिशा के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।.समझौता ज्ञापन पर श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. याह्या मजूमदार और स्वावलंबी ओडिशा के अध्यक्ष श्री सदाशिबा मिश्रा ने हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं और उभरते उद्यमियों के लिए उद्यमिता विकास कार्यक्रम, स्टार्टअप संवर्धन, मार्गदर्शन, नवाचार कार्यक्रम, तकनीकी प्रतियोगिताएं, कौशल विकास पहल और उद्योग जगत से जुड़ने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा। समझौते के तहत दोनों संस्थाएं उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ,…
लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों पर आरोप तय नई दिल्ली। IRCTC घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामले में दिल्ली की अदालत ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत कुल 9 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। यह मामला कथित तौर पर रेलवे के होटलों के टेंडर और उसके बदले जमीन से जुड़े लेन-देन से संबंधित है। आरोप तय होने के बाद मामले में अब आगे की न्यायिक प्रक्रिया जारी रहेगी। अदालत की इस कार्रवाई को लालू परिवार के लिए…
जमशेदपुर। स्टील उत्पादन के क्षेत्र में टाटा स्टील ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। कंपनी ने कोयले पर निर्भरता कम करने और गैस आधारित तकनीक की दिशा में कदम बढ़ाते हुए COG (Coke Oven Gas) के प्रयोग की शुरुआत की है। इसे देश में अपनी तरह का पहला प्रयोग बताया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य स्टील निर्माण प्रक्रिया में स्वच्छ ऊर्जा के विकल्पों को बढ़ावा देना और कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में आगे बढ़ना है। कोक ओवन से निकलने वाली गैस का उपयोग स्टील उत्पादन में ईंधन के रूप में किया जा सकता है। टाटा…
जमशेदपुर : राष्ट्रीय जनजातीय आयोग की सदस्य एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री आशा लकड़ा के जमशेदपुर आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), जमशेदपुर महानगर की ओर से भव्य स्वागत किया गया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष नीतिश कुशवाहा के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने आशा लकड़ा से आत्मीय मुलाकात कर पुष्पगुच्छ एवं पुष्पमाला भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष नीतिश कुशवाहा ने कहा कि आशा लकड़ा युवा कार्यकर्ताओं के लिए अभिभावक के समान हैं। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और अनुभव संगठन के युवाओं को समाज एवं राष्ट्र की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है। उन्होंने कहा…
RANCHI : रांची सिविल कोर्ट में 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (JHALSA) के निर्देश पर आयोजित इस अदालत के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने 50 हजार से अधिक पक्षकारों को नोटिस भेजा है। तैयारियों को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में बैठक भी हो चुकी है। किन मामलों का होगा समाधान: लोक अदालत में सभी सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से त्वरित निपटारा किया जाएगा। इनमें प्रमुख हैं: ट्रैफिक चालान : लंबित चालानों पर 50 फीसदी जुर्माने में छूट। देश के किसी भी…
रांची : राजधानी के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में इलाज करा रहे मरीजों के लिए बीते शाम एक राहत भरी खबर आई है। अस्पताल प्रबंधन ने जांच रिपोर्टों की लाइव रिपोर्टिंग सिस्टम शुरू कर दिया है, जिससे अब मरीजों को अपनी जांच रिपोर्ट के लिए घंटों लाइन में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नई व्यवस्था के तहत मरीज की जांच होते ही रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड हो जाएगी और मात्र 4 घंटे के भीतर मरीज अपने मोबाइल फोन पर ही रिपोर्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि भीड़ भी कम होगी और इलाज में तेजी…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर ट्रैफिक थाना द्वारा डिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के दौरान अब तक 8 मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर कार्रवाई कर जब्त की गई है. मोडिफाइड साइलेंसर के कारण अत्यधिक तेज आवाज एवं ध्वनि प्रदूषण की समस्या उत्पन्न होती है तथा इससे आम नागरिकों को परेशानी होती है. यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. …. पुलिस की अपील है कि वाहन चालक अपने वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित मानक साइलेंसर का ही उपयोग करें. मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने…
जमशेदपुर : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड आईटी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय तकनीकी एवं नवाचार उत्सव ‘टेक रूट 4.0’ का गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर में भव्य उद्घाटन हुआ। 10 से 12 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में तकनीक, रचनात्मकता, नवाचार और छात्र प्रतिभा का प्रदर्शन किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में सीएसआईआर-एनएमएल, जमशेदपुर के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक एवं सलाहकार (प्रबंधन) डॉ. सौमित्र तारफदार बतौर विशेष अतिथि शामिल हुए। उन्होंने छात्रों को नवाचार, वैज्ञानिक सोच और तकनीकी उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी प्रबंधन…