जमशेदपुर : धातकीडीह स्थित ब्लड बैंक में जन सेवा संघ ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य कुणाल शर्मा ने पहली बार एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) दान किया। इसके साथ ही वे ट्रस्ट की ओर से एसडीपी दान करने वाले पहले सदस्य बन गए।
इस अवसर पर ब्लड बैंक धातकीडीह के प्रमुख संजय चौधरी ने कुणाल शर्मा को सम्मानित करते हुए उनके इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने बताया कि एसडीपी दान की प्रक्रिया में मशीन के माध्यम से केवल प्लेटलेट्स निकाले जाते हैं। यह कैंसर, डेंगू समेत गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के उपचार में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. कुणाल शर्मा के इस कदम को जरूरतमंद मरीजों की मदद और मानव सेवा की दिशा में सराहनीय पहल बताया गया।
Advertisements

Advertisements

