Author: LOKTANTRA SAVERA

□ पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य व नशा मुक्ति पर काम करेगी संस्था जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर-5 में रविवार शाम लौहनगरी सेना जमशेदपुर का गठन किया गया। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से राम बिलास शर्मा को संगठन का केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त केंद्रीय अध्यक्ष राम बिलास शर्मा ने कहा कि लौहनगरी सेना शहर में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, सफाई, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति जागरूकता जैसे सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर मजदूरों का शहर है, लेकिन आर्थिक अभाव के कारण कई मजदूरों के बच्चे आज भी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। संगठन ऐसे जरूरतमंद…

Read More

जमशेदपुर : अशियाना हाउसिंग ने मदर्स डे की पूर्व संध्या पर द अल्कोर होटल, बिष्टुपुर, जमशेदपुर (Alcor Hotel, Bistupur) जमशेदपुर में अपने वार्षिक ‘सुपरमॉम’ कार्यक्रम का भव्य फिनाले आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन माताओं का सम्मान करना था, जिन्होंने पूरे वर्ष सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान माताओं ने ‘सुपरमॉम’ थीम आधारित विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और ग्रुप डांस, कविता पाठ, सिंगिंग एवं रैंप वॉक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। इस वर्ष आयोजित प्रतियोगिता में लगभग 60 माताओं ने भाग लिया। आदित्य सोसाइटी…

Read More

जमशेदपुर : मातृ दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था ‘यात्रा’ द्वारा देवघर के चांदडीह स्थित आशीर्वाद ओल्ड एज होम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत वृद्धाश्रम में रह रही बुजुर्ग माताओं के बीच साड़ी वितरण किया गया तथा केक काटकर मातृ दिवस की खुशियां साझा की गईं।इस दौरान संस्था की ओर से भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें बुजुर्ग महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने माताओं के त्याग, समर्पण और उनके महत्व को याद करते हुए सम्मान प्रकट किया। संस्था की अध्यक्ष रीना सिंह ने कहा कि समाज में मां को सर्वोच्च…

Read More

जमशेदपुर : शहर की बहुभाषीय साहित्यिक संस्था “सहयोग” की आम सभा रविवार शाम तुलसी भवन के चित्रकूट कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में संस्था की नई कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन किया गया तथा वर्षभर आयोजित होने वाले साहित्यिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. रागिनी भूषण द्वारा सहयोग गीत की प्रस्तुति से हुआ। इसके बाद मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। उपलब्धियों के साथ दिवंगत साथियों को किया याद…. सभा में डॉ. जूही समर्पिता ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए संस्था की 25 वर्षों की उपलब्धियों…

Read More

जमशेदपुर : 10 मई को देशभर में मदर्स डे मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर मां के सम्मान में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. कहीं लोग अपनी मां को उपहार देकर खुशियां बांट रहे हैं, तो कहीं मां के त्याग और समर्पण को याद कर उन्हें सम्मानित किया जा रहा है. भारत में मां को ईश्वर से भी ऊंचा दर्जा दिया जाता है, लेकिन इसके बावजूद समाज में कई ऐसी माताएं हैं, जो अपने ही परिवार से दूर वृद्धाश्रम में जीवन बिताने को मजबूर हैं. देवघर के चांदडीह स्थित वृद्धाश्रम में रह रही कई बुजुर्ग माताओं…

Read More

जमशेदपुर । आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया गम्हरिया उषा मोड़ स्थित प्रधान कंस्ट्रक्शन की ओर से कंपनी परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. कैंप कोऑर्डिनेटर एसआरके कमलेश ने बताया कि प्रधान कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी एवं पदाधिकारियों की मोतियाबिंद, रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच की गयी. स्वास्थ्य जांच शिविर का विधिवत शुभारंभ प्रधान कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर देव चरण प्रधान ने किया. इसमें आंखों की जांच में अरका जैन विश्वविद्यालय ऑप्टोमेट्रिक विभाग का योगदान रहा. कार्यक्रम को सफल बनाने में अकाउंटेड हेड धर्मेंद्र प्रधान,श्रेया कुंडू,अरका जैन विश्वविद्यालय ऑटोमेटिक डिपार्टमेंट के एचओडी सर्बोजीत गोस्वामी, प्रणब दास सहित अन्य का सहयोग रहा.

Read More

लोकतंत्र सवेरा : तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले संबोधन में विजय ने कहा कि वह जनता को झूठे वादों से कभी गुमराह नहीं करेंगे और ईमानदारी से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका कोई शाही या राजनीतिक परिवार से संबंध नहीं है, फिर भी लोगों ने उन्हें स्वीकार किया और समर्थन दिया। इसके बाद उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष बल के गठन और घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने से जुड़ी पहली फाइलों पर हस्ताक्षर किए। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे.

Read More

धनबाद : पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर झरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से तीन पिस्टल, एक देसी कट्टा, दर्जनभर से अधिक गोलियां और चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।इस बात की जानकारी सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने मीडिया को दी ।उन्होंने बताया कि झरिया थाना क्षेत्र स्थित आरएसपी कॉलेज के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के…

Read More

आरसीसी नाली, सड़क और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जनहित को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता : नौशीन खान जमशेदपुर : झारखंड सरकार के शहरी विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान के नेतृत्व में विभिन्न वार्डों में विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर एक विधिवत समारोह का आयोजन किया गया, जहां शिलापट्टों का अनावरण कर योजनाओं का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में संबंधित वार्ड सदस्य, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे। इस दौरान जुगसलाई नगर परिषद…

Read More

– “Hidden No More – Finding the Undiagnosed, Supporting the Unseen” (“अब छिपे नहीं — अनपहचाने मरीजों की पहचान और अनदेखे लोगों को सहयोग”) थीम पर हुआ आयोजन जमशेदपुर : थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के कल्याण एवं सहायता के लिए वर्ष 2002 से कार्यरत संस्था अनुराग फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को दयानंद पब्लिक स्कूल में “विश्व थैलेसीमिया दिवस 2026” के अवसर पर जागरूकता एवं सामुदायिक समर्थन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Hidden No More – Finding the Undiagnosed, Supporting the Unseen” रखी गई थी। कार्यक्रम का उद्देश्य थैलेसीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना, अनपहचाने मामलों की पहचान…

Read More