जमशेदपुर। बलदेव बस्ती में ईया फाउंडेशन के तत्वावधान में श्री श्याम सुंदर गोप का जन्मदिन सामाजिक सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बस्तीवासियों के बीच स्वास्थ्य एवं चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच पठन-पाठन एवं शैक्षणिक सामग्री का भी वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनके अध्ययन में सहयोग प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी, उपाध्यक्ष शैलेश सिंह, COEM श्री अनुराग सक्सेना, Chief HR यशवंत पांडेय, Chief Spares कल्याण प्रसाद, चीफ Mills & यूटिलिटीज, इलेक्ट्रिकल मनोज कुमार झा , चीफ स्टील मेकिंग इलेक्ट्रिकल जतिंद्र कुमार, TWU उपाध्यक्ष संजय सिंह , राजीव चौधरी, संजीव तिवारी एवं सहायक सचिव अजय चौधरी , श्याम बाबू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने श्री श्याम सुंदर गोप को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन्मदिन को समाजसेवा और जरूरतमंदों की सहायता के माध्यम से मनाना एक प्रेरणादायी पहल है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बस्तीवासी एवं बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज के जरूरतमंद वर्गों के बीच इसी प्रकार सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस जेडीसी के चेयरमैन राकेश कुमार सिंह , EYA foundation के संस्थापक दीपक मिश्रा तथा अन्य यूनियन कमिटी मेंबर्स का विशेष योगदान रहा।
