एआई के उपयोग और दुष्परिणाम पर हुई चर्चा, नई कमेटी का गठन
जमशेदपुर। कोल्हान पत्रकार एकता मंच का प्रथम वर्षगांठ समारोह खासमहल स्थित पंचायत भवन में आयोजित किया गया। समारोह के दौरान पत्रकारों ने संयुक्त रूप से केक काटकर संगठन के प्रथम वर्षगांठ की खुशी मनाई। कार्यक्रम में संगठन की एक वर्ष की गतिविधियों, उपलब्धियों, भविष्य की योजनाओं एवं संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। साथ ही वर्तमान दौर में पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की उपयोगिता और इसके संभावित दुष्परिणामों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

कार्यक्रम का संचालन मंच के महासचिव सुनील पांडेय ने किया। उन्होंने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक वर्ष के दौरान मंच ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और संगठन की उपलब्धियां संतोषजनक एवं बेहतर रही हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राजेश कुमार लाल दास ने पत्रकारिता की बारीकियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने वर्तमान दौर में पत्रकारों को तथ्यों की जांच और सावधानी के साथ पत्रकारिता करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सूचना क्रांति के इस दौर में एआई ने समय की बचत करने और जानकारी एकत्रित करने में काफी मदद की है, लेकिन इसका इस्तेमाल सावधानीपूर्वक नहीं किया गया तो इसके गंभीर दुष्परिणाम भी हो सकते हैं।
ट्रस्टी दीपक कुमार ने कहा कि एआई सूचना क्रांति के दौर का वरदान भी है और अभिशाप भी। एआई को एक माध्यम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन इसे अंतिम सत्य मानने की भूल पत्रकारों को नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग आंख मूंदकर पूरी तरह एआई पर निर्भर रहेंगे, वे पत्रकारिता की मूल समझ और अपने कौशल को विकसित नहीं कर पाएंगे। उन्होंने पत्रकारों से एआई का उपयोग करने के साथ-साथ अपने ज्ञान और कौशल को लगातार बेहतर बनाने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान मंच की पुनर्गठित कमेटी की घोषणा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राजेश कुमार लाल दास, ट्रस्टी अनिमेष अंबष्ट एवं दीपक कुमार के हाथों नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
पुनर्गठित कमेटी
- अध्यक्ष: रासबिहारी मंडल
- कार्यकारी अध्यक्ष: प्रशांत सिंह राजपूत
- महासचिव: सुनील पांडेय
- उपाध्यक्ष: मोहम्मद शहजाद खान, कमलेश सिंह
- कोषाध्यक्ष: राहुल सिंह
- सह सचिव: बलराम पंडा, राकेश पात्रो, दीपक महतो
- संगठन सचिव: मो. शहजादा
- कोल्हान प्रभारी: दशरथ प्रधान
- सह प्रभारी: विकास कुमार सिन्हा
- आईटी सेल प्रभारी: सूरज बर्मन
- आईटी सेल सह प्रभारी: दिनेश मोदी, शेख मुजेर अली
- मीडिया प्रभारी: रविकांत गोप
- सलाहकार: दीपक कुमार, अनिमेष अंबष्ट, विजय कुमार, मनीष सिन्हा, बृज किशोर ठाकुर, मनोरंजन सिन्हा, राजेश लाल दास एवं आनंद सिंह।
- मुख्य संरक्षक: गोविंदा पति
- संरक्षक: राजेश ठाकुर एवं विजय कुमार
- जिला प्रभारी
- सरायकेला-खरसावां जिला प्रभारी: विजय कुमार साव
- सह प्रभारी: रविकांत गोप
- पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी: गुणधार गोप
- सह प्रभारी: रॉनी राय
- पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रभारी: प्रकाश गुप्ता
समारोह में मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को और मजबूत बनाने, पत्रकारों के हित में कार्य करने तथा पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखने का संकल्प लिया।
