Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
आसनसोल : पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत मथुरापुर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) और रूट रिले इंटरलॉकिंग (RRI) कार्य के चलते रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित होने वाला है। रेलवे प्रशासन द्वारा 10 मई से 17 मई 2026 तक के लिए विशेष ट्रैफिक ब्लॉक घोषित किया गया है। इस कार्य का सीधा असर टाटानगर से बिहार और बंगाल की ओर जाने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा। प्रमुख ट्रेनों का बदला समय (Rescheduling): सबसे अधिक प्रभाव टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस (18183/18184) पर पड़ेगा। यह ट्रेन रद्द नहीं की गई है, लेकिन प्रतिदिन घंटों की देरी से चलेगी: 10 मई: टाटानगर से 2 घंटे…
जमशेदपुर/कपाली : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डोबो पुल पर शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने पुल के ऊपर से स्वर्णरेखा नदी में मौत की छलांग लगा दी। हालांकि, नदी में मौजूद मछुआरों की सूझबूझ और तत्परता के कारण युवती की जान सुरक्षित बचा ली गई है। घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती काफी देर से पुल के पास देखी गई थी। अचानक उसने रेलिंग पार कर नदी में छलांग लगा दी। गनीमत यह रही कि उस समय नदी के नीचे कुछ मछुआरे अपनी नाव के साथ मछली पकड़ रहे थे। युवती…
जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई गई। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम मे श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ शिवानंद सिंह मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित थे । प्रो डॉ शिवानंद सिंह ने इस अवसर पर कहा कि रविंद्र नाथ टैगोर एक बहुत बड़े साहित्यकार थे उनके लेखन से साहित्य जगत समृद्ध हुआ है। टैगोर के शैक्षिक विचार आज भी प्रासंगिक है। टैगोर मातृभाषा के माध्यम से शिक्षा पर जोर देते थे। प्रशिक्षणार्थी बरखा ने टैगोर के विचारों को रखा तथा सुलेखा महतो ने टैगोर की कविता…
कोलकाता | पश्चिम बंगाल में 15 साल पुराने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के शासन के अंत के साथ ही अब भारतीय जनता पार्टी की पहली सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है. राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद, आज कोलकाता में नई सरकार के चेहरे पर आधिकारिक मुहर लग जाएगी. अमित शाह की मौजूदगी में अहम बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँचे, जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया. उनके साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण…
सरायकेला : जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे महा-अभियान में सरायकेला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने कपाली थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 16.50 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुप्त सूचना पर हुई बड़ी कार्रवाई सरायकेला एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कपाली ओपी अंतर्गत बंधुगोड़ा में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस ने इम्तियाज खान के किराए के मकान में दबिश दी,…
जमशेदपुर : टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में एक बार फिर मरीज की मौत के बाद परिजनों ने भारी हंगामा किया है। यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है, जहाँ स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की मुख्य बातें नीचे दी गई हैं: घटना का विवरण आरोप: मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का पक्ष: परिजनों का कहना है कि मरीज की स्थिति में सुधार हो सकता था, लेकिन समय पर सही इलाज या डॉक्टरों…
जमशेदपुर : अप्रैल माह में सेवानिवृत्ति हुए टाटा मोटर्स कर्मियों के सम्मान में यूनियन कार्यालय में सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न डिवीजनों के सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने स्वजनों के संग कार्यक्रम में शिरकत किये। कार्यक्रम में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के वरीय पदाधिकारीगण , कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने – अपने अनुभव साझा किये। अध्यक्ष…
लोकतंत्र सवेरा : जमशेदपुर स्थित देश की प्रतिष्ठित स्टील कंपनी टाटा स्टील के नाम पर सोशल मीडिया और इंटरनेट मीडिया में इन दिनों फर्जी नौकरी विज्ञापन तेजी से वायरल हो रहा है। इस विज्ञापन में आठवीं पास युवाओं को नौकरी देने का दावा कर 1100 रुपये प्रतिदिन मजदूरी और मुफ्त भोजन का लालच दिया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कंपनी प्रबंधन ने इसे पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है। वायरल विज्ञापन में दावा किया गया है कि टाटा स्टील में ‘हेल्पर’ पद पर तत्काल भर्ती की जा रही है। इसमें सेकंड पार्टी पे-रोल के तहत…
जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू समेत हजारों कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ भरी हुंकार निरंकुश और निकम्मी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं: रघुवर दास जमशेदपुर : भीषण गर्मी के बीच लौहनगरी जमशेदपुर समेत पूर्वी सिंहभूम जिले के कई क्षेत्रों में बदहाल बिजली व्यवस्था और बढ़ते पेयजल संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने झामुमो-कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। गांव से लेकर शहर तक अनियमित बिजली आपूर्ति, घंटों की अघोषित कटौती, ठप जलापूर्ति, खराब चापाकल और सूखते जलस्रोतों से त्रस्त जनता की आवाज…
रांची : झारखंड में साक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने के कारण मौसम विभाग ने राज्य भर में भारी चेतावनी जारी की है। अगले 13 मई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आज का अलर्ट (8 मई): आज राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर शेष इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 9 और 10 मई को ‘ऑरेंज अलर्ट’: अगले दो दिनों में खतरा और बढ़…