जमशेदपुर : भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, जमशेदपुर के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता शाहिद परवेज के नेतृत्व में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के विस्तार और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल में मुनाज़िर सोहेल, राशिद रज़ा, खालिद रज़ा, एमडी अनवर, एमडी मेहबूब समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Advertisements

Advertisements

