जमशेदपुर : भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 138वीं जयंती के अवसर पर बर्मामाइंस खालसा मध्य विद्यालय में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर जनरल सेक्रेट्री श्री सुखपाल सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य, विद्यालय के कर्मचारी, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह के साथ जनरल सेक्रेटरी सरदार सुखपाल सिंह, सहसचिव सतवीर सिंह सुमो और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सलविंदर सहित जोगा सिंह, हरभजन सिंह, रविन्द्र सिंह गिल, अन्य मेम्बर्स शामिल रहे विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए शिक्षक दिवस के महत्व पर भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर विद्यालय के उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुरस्कृत किया साथ-साथ विद्यालय की महिला कर्मचारियों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सतवीर सिंह सुमो ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, विद्यालय परिवार, सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में हुआ।।
संवाददाता : सोहन साह
