जमशेदपुर : अंजुमन फैज़ुल गुरबा मुस्लिम सोसाइटी के कार्यालय में झारखंड भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष तजदार आलम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष मुहम्मद अज़हर अंसारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान स्थानीय लोगों और सोसाइटी के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से तजदार आलम को अवगत कराया। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज की शिक्षा, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता मिलेगी।

तजदार आलम से आम लोगों की समस्याओं को सरकार एवं प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने की भी अपील की गई। कार्यक्रम में सचिव मुहम्मद अरशद, मंडल सीतारामडेरा अध्यक्ष कमाल सर्वर, एमडी इलियास, शरीफ आलम, सोमो सरदार, मुहम्मद शकील अंसारी, मुहम्मद शाहिद खान, इरफान अली, मुहम्मद परवेज, मुहम्मद अरसलान, कमर निजामी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
