जमशेदपुर : कदमा के रामनगर स्थित शिव हनुमान मंदिर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) कदमा प्रखंड समिति की ओर से स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेश वर्मा ने की, जबकि संचालन सेवा प्रमुख आकाश राज ने किया. मुख्य अतिथि अधिवक्ता प्रभात शंकर तिवारी ने विहिप की स्थापना और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए धर्मांतरण, घटती जन्मदर और जनसांख्यिकीय बदलाव जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी।

विशेष अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह कुणाल ने बच्चों को नशे से दूर रहने तथा अपने संस्कारों और माता-पिता का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान जन्माष्टमी की संध्या आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में सफल और सहभागी बच्चों के बीच उपहार वितरित किए गए। समारोह में मंदिर संरक्षक आलोक सिंह, सुजीत, विहिप जिला सहमंत्री उत्तम कुमार, प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रदीप सिंह, जितेंद्र प्रमाणिक, सुभाष चटर्जी, कदमा मंत्री सौमित्रो सरकार, उपाध्यक्ष गौतम चौधरी, बजरंग दल के सूरज राज, दुर्गावाहिनी संयोजिका लक्की कर्मकार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय महिला, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे।
