जमशेदपुर। भाजपा परसुडीह मंडल की ओर से रविवार को देवराज पैलेस, परसुडीह में कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा रहे। मौके पर मोची राम बाउरी, कमलेश सिंह, संजीव कुमार एवं जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति भी मौजूद रहीं। समारोह में मंडल के पदाधिकारी और विभिन्न शक्ति केंद्रों के संयोजकों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और अनुशासन से ही संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने का आह्वान किया. मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ता सम्मान समारोह उनके समर्पण और योगदान को नमन करने का अवसर है। परसुडीह मंडल को और मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर निरंतर कार्य किया जाएगा. कार्यक्रम में रॉकी सिंह, शिंदे सिंह, हनी सिंह, कम्मे सिंह, रिंकू सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
