जमशेदपुर : झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर पूर्व मंत्री एवं जमशेदपुर पश्चिम के पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोनू के निधन को झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया. बन्ना गुप्ता ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू युवा, कर्मठ और संवेदनशील जनप्रतिनिधि थे। जनता से उनका सीधा जुड़ाव और जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रियता हमेशा याद की जाएगी। उनका अचानक निधन बेहद पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाला है. उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
Advertisements
Advertisements

