Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : क्षत्रिय करणी सेना द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में आज जयंती की पूर्व संध्या शुक्रवार की शाम मेरिन ड्राइव स्थित महाराणा चौक में भव्य आतिशबाजी एवं लड्डू वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया जाएगा। हरि सिंह राजपूत ने जानकारी दी कि कल दिनांक 9 मई को भुइयाडीह चौक से भव्य शौर्य यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे। करणी सेना द्वारा जयंती समारोह को धूमधाम और उत्साह के साथ मनाने की पूरी तैयारी…
RANCHI : रांची में ब्राउन शुगर की तस्करी का जाल अब केवल गलियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह ‘पारिवारिक सिंडिकेट’ के रूप में तब्दील हो चुका है। पुलिस की हालिया कार्रवाईयों और खुलासों ने इस काले कारोबार के पीछे की एक चौंकाने वाली सच्चाई सामने रखी है। यहाँ इस पूरे नेटवर्क की कार्यप्रणाली के मुख्य बिंदु दिए गए हैं: 1. पारिवारिक रिश्तों की आड़ में तस्करी रांची पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि तस्करी के इस खेल में अब पूरे परिवार शामिल हो रहे हैं। सफेदपोश चेहरे: तस्करी के नेटवर्क में ‘भाभी जी’ और ‘मौसा…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में कोलकाता में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया है। अब यह साफ हो गया है कि शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के अगले और भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होंगे। शपथ ग्रहण समारोह की मुख्य बातें: तारीख और समय: शनिवार, 9 मई 2026, सुबह 11:00 बजे। स्थान: कोलकाता का ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड। मुख्य उपस्थिति: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और करीब 20 राज्यों के…
जमशेदपुर : विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम के द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित की गई। इस दौरान सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह को सोसायटी की ओर से चेयरमैन सह उपायुक्त राजीव रंजन के हाथों पुष्प गुच्छ एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि रक्तदान के क्षेत्र में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन विगत थर्ड मार्च को संस्थापक दिवस के अवसर पर एक दिन में सर्वाधिक 3140 यूनिट रक्त संग्रहित करने का रिकॉर्ड बनाया था। फलस्वरूप इस उपलब्धि…
जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी कर बिहार सरकार के नए कैबिनेट विस्तार का स्वागत करते हुए सभी नव नियुक्त मंत्रियों एवं उपमुख्यमंत्रियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, जमा खान, मदन सहनी सहित अन्य सभी मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई टीम बिहार के विकास को नई दिशा एवं गति देने का कार्य करेगी। संयुक्त बयान में पहली बार कैबिनेट मंत्री बने युवा नेता निशांत कुमार को भी शुभकामनाएं देते हुए…
नई दिल्ली : तेल विपणन कंपनियों ने मई महीने के लिए रसोई गैस की नई कीमतें जारी कर दी हैं। इस बार का सबसे बड़ा बदलाव कमर्शियल (19 किलो) सिलेंडर की कीमतों में देखा गया है, जिसमें भारी बढ़ोतरी की गई है। वहीं, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। प्रमुख बदलाव एक नज़र में : घरेलू LPG (14.2 किलो) : घरेलू गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जमशेदपुर में यह ₹952.50 के स्तर पर स्थिर है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को केंद्र…
चतरा (झारखंड) : जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरिया कला गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक 32 वर्षीय युवक, संतोष भुइयां का शव उसके ही बड़े भाई के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं, जो सीधे तौर पर हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। कैसे हुआ खुलासा? घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। गुरुवार सुबह जब मृतक का बड़ा भाई टिंकू भुइयां काम पर जाने के लिए अपने कमरे में पहुँचा, तो बिस्तर…
जमशेदपुर। दैनिक भास्कर जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकार सह सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव सरदार त्रिलोचन सिंह एवं उनके बड़े भाई गुरमीत सिंह की बहन राजेंद्र कौर (60) का शुक्रवार सुबह टीएमएच के सीसीयू वार्ड में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से सिख समाज एवं पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार, राजेंद्र कौर का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 11:30 बजे बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट में किया जाएगा। शव यात्रा उनके कीताडीह स्थित आवास से निकलेगी और गुरुद्वारा साहेब, कीताडीह पहुंचेगी। वहां अरदास के बाद अंतिम संस्कार के लिए पार्वती घाट रवाना होगी। गौरतलब है…
आसनसोल : पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत मथुरापुर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) और रूट रिले इंटरलॉकिंग (RRI) कार्य के चलते रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित होने वाला है। रेलवे प्रशासन द्वारा 10 मई से 17 मई 2026 तक के लिए विशेष ट्रैफिक ब्लॉक घोषित किया गया है। इस कार्य का सीधा असर टाटानगर से बिहार और बंगाल की ओर जाने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा। प्रमुख ट्रेनों का बदला समय (Rescheduling): सबसे अधिक प्रभाव टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस (18183/18184) पर पड़ेगा। यह ट्रेन रद्द नहीं की गई है, लेकिन प्रतिदिन घंटों की देरी से चलेगी: 10 मई: टाटानगर से 2 घंटे…
जमशेदपुर/कपाली : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डोबो पुल पर शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने पुल के ऊपर से स्वर्णरेखा नदी में मौत की छलांग लगा दी। हालांकि, नदी में मौजूद मछुआरों की सूझबूझ और तत्परता के कारण युवती की जान सुरक्षित बचा ली गई है। घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती काफी देर से पुल के पास देखी गई थी। अचानक उसने रेलिंग पार कर नदी में छलांग लगा दी। गनीमत यह रही कि उस समय नदी के नीचे कुछ मछुआरे अपनी नाव के साथ मछली पकड़ रहे थे। युवती…