Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर। टाटा स्टील में अब महिला कर्मचारी तीनों शिफ्ट में ड्यूटी करेंगी। कंपनी प्रबंधन ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी साझा की है। टाटा स्टील प्रबंधन का कहना है कि उनके ओडिशा के कलिंगनगर स्थित आउटबाउंड लाजिस्टिक विभाग के तीनों शिफ्ट में महिला कर्मचारियों को सफलतापूर्वक प्रतिनियुक्त किया गया है। यह औद्योगिक संचालन में लैंगिक समानता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी, जहां यह क्षेत्र अब तक पुरुष प्रधान माना जाता रहा है।कंपनी प्रबंधन का कहना है कि टाटा स्टील के कलिंगनगर प्लांट में ट्रेड अप्रेंटिस के वर्ष 2023 बैच से 39 प्रशिक्षु शामिल हुए। इसमें 26 महिलाएं…
जमशेदपुर संवाददाता : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों में मजदूरों के आर्थिक शोषण और मजदूर हितों की अनदेखी के खिलाफ नगर इंटक कमेटी ने सख्त रुख अपनाया है. कमेटी आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एशिया) को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में कार्रवाई का आग्रह किया है. इंटक नगर कमेटी के अध्यक्ष रमेश बालमुचू ने इस मामले में एशिया बोर्ड को भी कटघरे में खड़ा किया है. पत्र में बालमुचू ने आरोप लग गया है कि यूनियन के माध्यम से जब मजदूर हितों की बात की जाती है तो कंपनी प्रबंधन और एशिया बोर्ड द्वारा झूठे मामले फंसाने की साजिश रची जाती…
सीढ़ियां चढ़कर वार्ड पहुंच रहीं गर्भवती महिलाएं कोल्हान के सबसे बड़े एमजीएम अस्पताल में लिफ्टें खराब होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। गर्भवती महिलाओं और हड्डी रोगियों को सीढ़ी चढ़कर वार्ड तक पहुंचना पड़ रहा है जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिजनों को मरीजों को कंधे पर उठाकर सीढ़ियां चढ़ानी पड़ रही हैं। अस्पताल प्रशासन ने जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है। जमशेदपुर : डिमना चौक स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुविधाएं बेहतर करने की कोशिश लगातार हो रही है, लेकिन परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही…
जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर से संचालित हो रहे एक बड़े साइबर ठगी गिरोह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनसनी फैला दी है। इस गिरोह ने कथित तौर पर 12 अमेरिकी नागरिकों को अपना शिकार बनाकर लाखों रुपये की ठगी की है। इस गंभीर खुलासे के बाद भारत सरकार का विदेश मंत्रालय सक्रिय हो गया है और कई भारतीय एजेंसियां, झारखंड पुलिस के साथ मिलकर इस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई हैं। शहर के विभिन्न इलाकों से आपरेट हो रहे इस गिरोह को जड़ से उखाड़ने के लिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है और कई संदिग्धों…
चान्हो : थाना क्षेत्र के बीजूपाड़ा बस्ती निवासी 34 वर्षीय विलास उरांव नामक महिला की करंट लगने से घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना गुरुवार की दोपहर लगभग दो बजे की है। विलास उरांव गुरुवार को करम विसर्जन जुलूस में जाने के लिए स्नान कर रही थी, इसी बीच पानी का मोटर चालू करने के लिए बोर्ड में तार लगाने लगी। हाथ भींगा होने से करंट की चपेट में आ गई। परिजनों के अनुसार, घटना के समय अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे जिससे किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने…
जमशेदपुर : टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड की मान्यता प्राप्त यूनियन के चुनाव में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने शानदार जीत दर्ज करते हुए लगातार पांचवीं बार विजय हासिल की। वर्ष 2012 में पहली बार चुनाव जीतने के बाद से दिनेश कुमार लगातार कर्मचारियों के विश्वास पर खरे उतरते आ रहे हैं। अब तक वे यूनियन में दो बार उपाध्यक्ष, एक बार डिप्टी प्रेसिडेंट और दो बार कमेटी मेंबर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। दिनेश कुमार ने जीत का श्रेय कर्मचारियों को देते हुए कहा कि वे हर परिस्थिति में कर्मचारियों के हितों…
जमशेदपुर : भाजपा बुद्धिजीवी मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडे ने जीएसटी दरों में कटौती का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों और आम जनता को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम केवल कर व्यवस्था में सुधार नहीं बल्कि गरीब, किसान और समाज के अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास है। पांडे ने कहा कि “मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम कर रही है और यही…
पटना : जब लोकतंत्र के नाम पर सड़कों पर उतरने वाले लोग संवेदनशीलता की सारी सीमाएं लांघ जाएं, तो समझिए मुद्दा सिर्फ राजनीति का नहीं इंसानियत के पतन का भी है। बिहार बंद के नाम पर एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस को बीच सड़क पर रोक दिया गया सिर्फ इसलिए कि ड्राइवर किसी विशेष जाति का है और बंद में “अनुशासन” दिखाना जरूरी है? क्या राजनीति इतनी अंधी हो सकती है कि एक महिला की जिंदगी और मौत से जूझती हालत भी आपको न दिखे? और अगर यह काफी नहीं था, तो जहानाबाद में एक महिला…
जमशेदपुर : मौलाना अंसार खान ने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष पद के लिए दवा ठोक दिया। वर्तमान में मौलाना अंसार खान पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने बिस्टुपुर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय तिलक पुस्तकालय में जाकर AICC के द्वारा नियुक्त जिला पर्यवेक्षक श्री आनंद पटेल (MLA),मा•मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर श्री बलजीत सिंह बेदी को अपना फॉर्म अध्यक्ष पद के लिए जमा किया। अंसार खान कांग्रेस पार्टी में कई पद पर रह चुके हैं। वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष है। इससे पूर्व झारखंड प्रदेश प्रतिनिधि, झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश सचिव, झारखंड स्वास्थ्य मंत्री…
RANCHI : रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. रांची के चुटिया में एक पिता अपनी दस साल की बेटी से यौन शोषण किया करता था, जिसे चुटिया पुलिस ने बच्ची की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि बच्ची दूसरी कक्षा तक पढ़ाई की है. लेकिन, पैसे की कमी की वजह से एक साल पहले बच्ची ने पढ़ाई छोड़ दी और घर पर ही रहने लगी. इसी दौरान पिता शराब के नशे में बच्ची के साथ जबरन रेप किया करता था. विरोध करने पर बच्ची के साथ मारपीट भी करता था.…