Author: LOKTANTRA SAVERA

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बेलगोडा तथा पटमदा प्रखंड के पुरनाडीह गांव में डायरिया पीड़ित मरीजों की सूचना पर उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल कैंप लगाकर मरीजों की जांच करे तथा उन्हें दवा, उपचार एवं चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराए। उक्त निर्देश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर चिकित्सा शिविर आयोजित किया। कैंप में मरीजों की जांच की गई एवं लक्षणों के अनुरूप आवश्यक दवाइयां दी गईं। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल…

Read More

चाईबासा : झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर ओपी क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के साथ अपहरण और दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मंगल सिंह सिरका (20) और चंद्रमोहन सिरका (29) के रूप में हुई है, जो चिमीसाई तांतनगर के रहने वाले हैं। रविवार शाम को हुई घटना मिली जानकारी के अनुसार, पिछले रविवार की शाम को जेंजड़े बाजार से दोनों आरोपियों ने नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर बाइक से चिसीसाई ले जाकर दो दिनों तक उनके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग के पिता ने…

Read More

रांची। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बन गयी है। हालांकि अधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस पर अंतिम मुहर लगा दी है। इस बीच झामुमो ने 16 विधानसभा सीटों पर दावेदारी ठोकी थी। झामुमो की बिहार इकाई ने यह प्रस्ताव भेजा था कि पार्टी 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, अब संभावना है कि झामुमो कम से कम 12 सीटों पर मैदान में उतरेगा। हाल ही में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो…

Read More

पलामू : मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत केदल गांव में बुधवार देर रात पुलिस और टीएसपीसी के रीजनल कमांडर दस्ता के साथ मुठभेड़ हुई है। जिसमें झारखंड पुलिस के दो जवान शहीद हुए है, जबकि 1 अन्य घायल भी है। फिललाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। देर रात से पलामू एसपी पूरे मामले में नजर बनाए है। अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल लिया और डॉक्टरों की टीम को बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया है। शहीद जवानों में संतन मेहता और जवान सुनील राम शामिल है। जंगल मे अभी तक सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों की…

Read More

चेन्नई : भारत में सक्रिय ड्रग सिंडिकेट पर एक बड़ा वार हुआ है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) चेन्नई और एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 5.618 किलोग्राम कोकीन जब्त की है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाई गई इस खेप की कीमत कम से कम 60 करोड़ रुपए आंकी गई है. यह खेप इथियोपिया एयरलाइंस की अदीस अबाबा से आई फ्लाइट से लाई गई थी. एनसीबी ने इस ऑपरेशन के दौरान दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया. इनमें उत्तराखंड के बागेश्वर निवासी 25 वर्षीय बीए स्नातक युवक और हिमाचल प्रदेश के चंबा निवासी 26 वर्षीय आईटीआई पास युवक…

Read More

नई दिल्ली : पुलिस ने एक ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक तस्कर और एक सप्लायर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके कब्जे से 100 ग्राम से ज़्यादा स्मैक ज़ब्त की है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 28 अगस्त को अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के पास लक्ष्मी नगर रेलवे पुल के पास जाल बिछाया और बदायूं निवासी तल्हा अज़हर उर्फ ​​चिंटू (22) को 94.53 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि मंडावली थाने में एनडीपीएस एक्ट…

Read More

गुमला : गुमला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान में गांजा कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने 1.6 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना के अनुसार, 30 अगस्त 2025 को दोपहर लगभग 1:30 बजे पुलिस अधीक्षक गुमला को जानकारी मिली कि घुघरी थाना क्षेत्र के नवगठित टोटो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पसों में अरुण बैठा के घर में गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है। इस पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) गुमला के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल…

Read More

घाटशिला : झामुमो के दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद अब उनके बड़े बेटे सोमेश सोरेन घाटशिला विधानसभा से उपचुनाव लड़ेंगे। घाटशिला विधानसभा कमेटी ने सर्वसम्मति से उनके नाम की घोषणा कर दी है, जिसकी जानकारी प्रदेश आलाकमान को भी दी गई है। यह घोषणा घाटशिला के पावड़ा स्थित माझी परगना महाल भवन में हुई एक बैठक में हुई। बैठक में चारों प्रखंडों घाटशिला, धालभूमगढ़, मुसाबनी और गुड़ाबांदा के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। पिता के सपनों को पूरा करने का संकल्प सोमेश सोरेन ने अपने पिता के निधन के बाद इस जिम्मेदारी को संभालने का संकल्प…

Read More

मध्यप्रदेश : इंदौर के MYH अस्पताल में चूहों द्वारा दो नवजात बच्चों के हाथ कुतरने का मामला सामने आया था। इनमें से एक नवजात शिशु की मौत मंगलवार को हो गई है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन इस बात से इंकार कर रहा है। हाथ कुतरने की बात सामने आने के बाद एम जी एम डीन घनघोरिया द्वारा 5 कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है। इन कर्मचारियों में 2 स्टाफ नर्स, 2 नर्सिंग इंचार्ज और 1 नर्सिंग सुप्रिटेंडेंड शामिल हैं। जानकारी में सामने आया है कि मेडिकल कालेज डीन घनघोरिया ने तुरंत एक्शन लेते हुए नर्सिग ऑफिसर आकांशा बेन्जामिन, स्वेता चौहान…

Read More

सिमडेगा : सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के खैरन टोली के पास एनएच 143 पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एक पेड़ से टकरा गई। घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार डीएवी सिमडेगा के 09वीं क्लास का छात्र अमन टोपनो अपने स्कॉर्पियो में अपने साथी सूफियान खान, आयुष और अंकित को लेकर टुकूपानी की तरफ काफी तेज गति से जा रहा था। इसी क्रम में खैरन टोली के पास एनएच 143 पर सड़क किनारे एक पेड़ को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा…

Read More