Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को सुबह में ही एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक मां अपनी बच्ची को स्कूटी से स्कूल छोड़ने जा रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से मुआवजे और सड़क पर ट्रकों की अनियंत्रित आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझाने का प्रयास किया। इस दर्दनाक हादसे…
रांची : झारखंड में शराब पीने वालों को 1 सितंबर 2025 से झटका लगने वाला है। सरकार ने एक ओर VAT घटाया, तो दूसरी ओर नए टैक्स और उत्पाद शुल्क जोड़कर शराब की कीमतें और भी ऊपर पहुंचा दी हैं। इतना ही नहीं, अब शराब की बिक्री भी पूरी तरह से निजी हाथों में सौंपी जा रही है। यानी न नियम पहले जैसे रहेंगे, न कीमतें! 1 सितंबर से शराब की बिक्री निजी हाथों में राज्य सरकार के नए नियम के तहत 1 सितंबर से झारखंड में शराब की खुदरा बिक्री निजी हाथों में चली जाएगी। इसके लिए आवंटित दुकानों…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अजय भगत एवं यूनियन के उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा के मध्यस्थता में गुरुवार को दोपहर में टाटा मोटर्स कम्यूनिटी सर्विसेज में बोनस समझौता संपन्न हो गया। इस बोनस समझौता में टाटा मोटर्स कम्यूनिटी सर्विसेज वर्कर्स यूनियन के महामंत्री बाबूलाल सिंह, सहायक सचिव जगजीत सिंह, एमडी परवेज , विनोद कुमार झा , कोषाध्यक्ष सुनील बारी एवं प्रबंधन की ओर से ग्राम विकास सचिव एलेन जोसेफ तथा सहायक सचिव कपिल कुमार समेत अजय भगत , कार्यकारी अध्यक्ष, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन तथा प्रकाश विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन हस्ताक्षर किये। इस समझौते के…
जमशेदपुर : गुरुवार को टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह समेत पूरी टीम का जोरदार स्वागत किया गया। गौरतलब हो कि स्वागत का यह सिलसिला विगत दिनों कर्मचारियों के हुए बोनस समझौते के उपरांत लगातार जारी है। गुरुवार को सर्वप्रथम सुबह 9 बजे रियर एक्सल डिवीजन में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित की गई। स्वागत कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , महामंत्री आरके सिंह , एक्सल फैक्ट्री हेड के एके दास समेत तमाम आफिस बेयरर, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों का स्वागत किया गया।…
RANCHI : झारखंड के कोचिंग संस्थानों के लिए नया कानून बनाया गया है. इस कानून के तहत अब राज्य के कोचिंग संस्थान मनमाने शुल्क (फीस) की वसूली नहीं कर सकेंगे. राज्य सरकार ने 50 छात्रों से अधिक संख्या वाले कोचिंग संस्थान पर नियंत्रण के लिए यह नया कानून बनाया है. इसे लेकर लाये गये झारखंड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक 2025 को झारखंड विधानसभा में कल, 26 अगस्त को मंजूरी मिल गयी. कोचिंग संस्थानों के लिए नया नियम झारखंड कोचिंग सेंटर नियंत्रण एवं विनियमन विधेयक-2025 के तहत अब राज्य में 50 छात्रों से अधिक संख्या वाले कोचिंग संस्थान पर…
RANCHI : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय (JSSC-CGL) परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ था, बल्कि पेपर लीक के नाम पर अभ्यर्थियों से ठगी की गई। यह खुलासा अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की जांच रिपोर्ट में हुआ है, जिसे झारखंड हाईकोर्ट में दाखिल किया गया। हाईकोर्ट ने 16 सितंबर को अगली सुनवाई तय की झारखंड हाईकोर्ट JSSC-CGL पेपर लीक मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की याचिका पर सुनवाई कर रहा है। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 16 सितंबर तय की है। इस दौरान CID के SP स्तर के अधिकारी को शपथपत्र दाखिल…
सिकटा : भारत नेपाल सीमा बार्डर पिलर नंबर 410/01 सोनराटोला गांव के समीप एसएसबी और बलथर थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात 10:30 बजे के आसपास 62.666 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक बाइक व 16500 रुपये नगद भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार तस्कर मुफस्सिल थाना बेतिया के लालगढ के करनमेया गांव के निवासी नथुनी चौधरी के पुत्र सोनू कुमार(23) व सोनार महतो के पुत्र रमेश चौधरी(33) है। ये दोनों नेपाल से चरस लेकर आ रहे थे। बेतिया में डिलीवरी देना था। थानाध्यक्ष लालदेव दास ने बताया कि एसएसबी व पुलिस…
GIRIDIH : गिरिडीह के एक युवक ने नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी दी है। युवक ने खुद को गिरिडीह बाभन टोली निवासी अंकित कुमार मिश्रा बताया और एक वीडियो जारी कर अपनी मंशा जाहिर की। उसने कहा कि एक जमीन विवाद के चलते वह दोनों मंत्रियों से नाराज है। लॉरेंस बिश्नोई से रिश्ते का दावा, माफी की मांग अंकित ने वीडियो में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से अपने रिश्ते का जिक्र करते हुए दोनों मंत्रियों को मारने की कसम खाई। उसने दावा किया कि नगर विकास मंत्री के…
चतरा। शहर में एक बार फिर ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार फैलने लगा है। कभी चोरी छिपे बिकने वाले नशे का सामान आज धड़ल्ले से गली-मुहल्लो में बिक रहा है। साथ ही सुनसान जगहो पर ब्राउन शुगर पीते देखे जा रहे है। पुलिस के नाक के नीचे से लेकर गली-कूचों व सार्वजनिक स्थलों तक यह खतरनाक नशा आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है। किशोर और युवा ब्राउन शुगर के शिकार हो रहे हैं. 300 से 500 रुपये तक की छोटी-छोटी पुड़िया आसानी से उपलब्ध हो रही है। जिससे एक ओर ब्राउन शुगर बेचने वाले मालामाल हो रहे है, वहीं…
लातेहार : लातेहार जिल के चंदवा प्रखंड बॉर्डर स्थित सिकनिक पुल के पास एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल दल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।