Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग भूमि घोटाले में सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी विनोद चंद्र झा को मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रांची के धुर्वा स्थित साईं सिटी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें हजारीबाग जेल भेज दिया गया। इससे पहले इसी मामले में तत्कालीन हजारीबाग उपायुक्त रहे आइएएस विनय चौबे को भी एसीबी ने गिरफ्तार किया था। वह वर्तमान में रांची जेल में बंद हैं। एसीबी के अनुसार यह भूमि घोटाला लगभग 18 वर्ष पुराना है। उस समय विनोद चंद्र झा समाज कल्याण पदाधिकारी के साथ भू-अर्जन पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। इसी…
जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर पुतुल मैदान में श्री श्री गणेश पूजा समिति “न्यू स्टूडेंट बॉयज क्लब” द्वारा तैयार भव्य गणेश पंडाल का बुधवार सुबह विधिवत पूजन के बाद उद्घाटन किया गया। इस बार समिति ने श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए काल्पनिक पंडाल का निर्माण किया है, जिसमें कृष्ण-राधा की थीम पर आधारित एनिमेटेड गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा का मनमोहक स्वरूप दर्शन करने वालों के लिए अद्वितीय अनुभव बन रहा है और यही पूजा का मुख्य आकर्षण है। समिति के अध्यक्ष सुजल कुमार ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम…
जमशेदपुर : लेकटाउन हुडको दुर्गा पूजा एवं काली पूजा कमिटी के द्वारा गणेश पूजा के शुभ दिन अवसर दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन किया गया. हर साल की भांति इस साल भी पंडाल और लाइटिंग कुछ अलग रहेगा, और विधि विधान के साथ माँ दुर्गा की पूजा होगी यही हुडको दुर्गा पूजा की पुरे जमशेदपुर मैं खासियत है, कार्यक्रम में शामिल थे. कमिटी के चेयरमैन संदीप कुमार, बसंत चौधरी प्रेसिडेंट संजीव मैति, वाईस प्रेसिडेंट -देवेंदर कुमार जनरल सीक्रेटरी – प्रतिक रॉय, दिलीप, ट्रेज़रर – रितेश ओझा, सुजीत कुमार और अन्य कमिटी के मेम्बर मौजूद थे।
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के एचवीटीएल में ऐतिहासिक बोनस समझौता होने के फलस्वरूप टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में प्रबंधन के वरीय अधिकारियों समेत काफी संख्या में कर्मचारी शामिल थे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष, महामंत्री एवं डिवीजन हेड समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि यूनियन मजदूरों के हितों को ध्यान में रखकर अधिक से अधिक लाभ दिलाने का प्रयास करती रही । आप सबों के धैर्य और भरोसे के बदौलत…
जमशेदपुर : टेल्को कॉलोनी रोड नंबर 09 स्थित यंग बॉयज़ क्लब की ऐतिहासिक माँ काली पूजा इस वर्ष अपने गोल्डन जुबली वर्ष में प्रवेश कर रही है। बुधवार को गणेशोत्सव के शुभ अवसर पर, 22 फीट ऊँची माँ भद्रकाली की प्रतिमा और थीम आधारित भव्य पंडाल निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं खूंटी पूजन विधिवत संपन्न हुआ। पूजन कार्य पुरोहित स्वपन भट्टाचार्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न कराया। इसके साथ ही पंडाल निर्माण की औपचारिक शुरुआत हो गई। 50वें वर्ष में पहली बार पश्चिम बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा थीम आधारित विराट पंडाल का निर्माण किया जाएगा, जो इस बार…
जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के पिक-अप और ड्रॉप लेन पर वाहनों के खड़े होने का समय निर्धारित करने तथा मनमाना शुल्क लेने की वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के महासचिव महेंद्र पांडेय ने निंदा की. उन्होंने कहा कि टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों में बुजूर्ग, दिव्यांग एवं महिलाएं भी होती हैं. लेकिन उन्हें वाहन से उतरने एवं चढ़ने में दिक्कत होती है. ऐसे में 10 मिनट का समय पर्याप्त नहीं है. उन्होंने दक्षिण पूर्व रेलवे के वरीय अधिकारियों से इस मामले में विचार कर शुल्क वापस लेने अथवा न्यूनतम शुल्क लागू करने की मांग…
द क्लब ऑफ रजक रॉकर्स, हरिजन स्कूल भालूबासा के पंडाल का हुआ उद्घाटन, धूम धाम से हुई पूजा। जमशेदपुर : भालूबासा स्थित हरिजन स्कूल मैदान में द क्लब ऑफ रजक रॉकर्स के गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन आज प्रातः भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया, उद्घाटन के पश्चात पंडित के देखरेख में भगवान गणेश का पट खोल विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई, दिनेश कुमार ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा की माता पार्वती के आदेश का पालन करते हुए जिस प्रकार भगवान गणेश ने अपने कर्तव्यों का पालन किया उनसे हमें भी सिख…
जमशेदपुर : बागुनहातु स्थित विनायक बॉयज क्लब द्वारा आयोजित गणेश पूजा के भव्य पूजा पंडाल के उद्घाटन भाजपा नेता चिंटू सिंह ने किया. इस दौरान कमेटी के सदस्य चिंटू सिंह को पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया इस दौरान मुख्य रूप से रोहित सिंह, शिवा राव, सागर, राजू शुभम, आयुष सहित कई लोग मौजूद थे।
धनबाद : चर्चित नीरज सिंह हत्याकांड मामले में आज फैसला सुनाया जाएगा। फैसले के मद्देनज़र धनबाद कोर्ट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी गई है।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।
22 वर्षो से क्षेत्र के युवा द्वारा आयोजित होता आ रहा है गणेश पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होता है आयोजन जमशेदपुर : वीर भगत सिंह फैंस क्लब बजरंग नगर, गोलमुरी के भव्य गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने फीता काट और दीप प्रज्वलित कर किया, अध्यक्ष विपिन सिंह ने बताया की 22 वर्षो से यहां बहुत ही धूम धाम से गणेश पूजा का आयोजन होता है सांस्कृतिक कार्यक्रम और निशुल्क भोग की व्यवस्था की जाती है, दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा की हिन्दू धर्म के प्रथम पूजनीय देवता भगवान गणेश…