Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
JAMSHEDPUR : टेल्को नीलड़ीह पार्क में पतंजलि योग परिवार, पूर्वी सिंहभूम द्वारा 79वां स्वाधीनता दिवस समारोह हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पतंजलि कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा ने ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पतंजलि परिवार विगत 20 वर्षों से भारत ही नहीं पूरे विश्व भर के लोगों को स्वस्थ समृद्ध और आनंदमय जीवन जीने की कला, योग सीख रही है। योग से न केवल व्यक्तिक विकास होता है बल्कि चारित्रिक निर्माण भी होता है। अतः हम सभी का परम कर्तव्य है कि अपने स्वास्थ्य की रक्षा करते…
JAMSHEDPUR : श्री श्री गणेश पूजा कमिटी पुपिल्स क्लब का भूमि पूजन आज पुरोहित विवेक झा के हाथों से सम्पन हुआ..मौके पर कमिटी के अध्यक्ष शुभम घोश ने बताया की पूजा मे भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है और उसके साथ हनुमान चालिसा पाठ और बच्चो के लिए रांगारांग कार्यक्रम आयोजित होगा,27 अगस्त को सुबह 10 बजे से पूजा ओर 29 अगस्त को 2 बजे से बाबा का भोग वितरन होगा.. इस मौके पर कमिटी के शुभम घोष ,रोहित,हप्पी,रोशन,शेखर,अनुप,अनीकेत,राहुल,सौरव,हनी,निर्माल,नितेश,सौरव,आकाश,मनिश,विकाश,रवी,बल्लू और कॉलोनी के लोग उपस्तित थे..
जमशेदपुर : 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ईया फाउंडेशन ने अपने संस्थापक दीपक मिश्रा के नेतृत्व में केएफ़2, कदमा में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर वहाँ निवासरत टाटा स्टील के कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मिलकर अनेक फलदार पौधे लगाए। इन पौधों की व्यवस्था टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से की गई थी। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली का विस्तार और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण तैयार करना है। लगाए गए वृक्ष भविष्य में स्थानीय लोगों को ताजे फल, ठंडी छाया और स्वच्छ हवा…
JAMSHEDPUR : जमशेदपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संध्या शंभू एजुकेशन ट्रस्ट के संस्थापक शंभू महतो एवं श्रीमती संध्या महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय परिवार की ओर से कुलाधिपति सुखदेव महतो, कुलपति प्रोफेसर डॉ. एस.एन. सिंह, कुलसचिव डॉ. मौसुमी महतो, डीन एकेडमिक डॉ. दीपक शुक्ला और डीन एडमिनिस्ट्रेशन जे. राजेश कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि शंभू महतो और श्रीमती संध्या महतो द्वारा संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन के साथ हुई। तिरंगे को सलामी देने के बाद पूरे परिसर में…
जमशेदपुर : समाजिक व आध्यात्मिक संस्था स्व० मदन मोहन मिश्र के स्मृति में ब्लड बैंक,बिष्टुपुर में एक दिवसीय रक्तदान सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 35 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसमें 34 पुरुष और 1 महिला स्मिता कौर शामिल रही। सभी रक्तदाताओं को मिष्टान,प्रमाण पत्र, अल्पाहार और साथ में प्रोत्साहन हेतु उपहार भी दिया गया। समाज के तरफ से प्रोत्साहन करने वालों में माननीय अरुण पाठक,सौरभ आहूजा,गौरव विष्णु ,संजय चौधरी, कैलाशी विजय मौके पर मौजूद रहें. कार्यक्रम को सफल बनाने में कैलाशी अशोक, अभिषेक मिश्र, ऋषभ सांडिल्य, कृष्ण मोहन मिश्र, गोविन्द भाटिया, आर्यन आहूजा आदि नें प्रमुख भूमिका…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी बाजार में 15 अगस्त को थाना प्रभारी राजन सिंह ने झडांतोलन किया. स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि, प्रशासनिक अधिकारियों – दुकानदार भाईयों एवं बस्ती के बुद्धिजीवी बुजुर्गो को शाॅल व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इसमें मुख्य रूप से बाजार एवं बस्ती के युवाओं ने सहयोग किया। राजा होटल, संजय अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, दिलबाग सिंह, हरविंद्र सिंह, सुखदीप सिंह, गोल्डी, चमनदीप सिंह, जगदीप सिंह, रविन्द्र सिंह लाली, सुखविंदर सिंह, रंजीत सिंह, आजाद सिंह, लाडी सिंह, मामराज अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, फेयाज खान, बाबला खान, मो. निजाम, दुलाल पोद्दार, साधु शर्मा, रामा शंकर शर्मा, कमल…
जमशेदपुर : टेल्को कॉलोनी में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 :00 बजे राष्ट्रगान के साथ हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष देबाशीष घोष ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पंकज सिंह (महामंत्री टाटा वायर यूनियन) के और श्रीकांत सिंह (डिप्टी प्रेसिडेंट टाटा वायर यूनियन )के उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर टेल्को कॉलोनी मण्डल कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को…
जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय ने 15 अगस्त, 2025 को भारत का 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, गर्व और देशभक्ति की गहरी भावना के साथ मनाया। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और शैक्षणिक पदाधिकारी, आमंत्रित गणमान्य अतिथि, संकाय सदस्य, शिक्षकेत्तर और गैर शिक्षकेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय और नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी इस समारोह में शामिल हुए। राष्ट्र के वीरों के बलिदान का सम्मान करने और स्वतंत्रता एवं लोकतंत्र के मूल्यों पर चिंतन करने के लिए आयोजित इस उत्सव कार्यक्रम से विश्वविद्यालय परिसर जीवंत रंगों और एकता की भावना से सराबोर हो गया. समारोह की शुरुआत विश्वविद्यालय…
जमशेदपुर :छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार की ओर से टुईलाडुंगरी गोलमुरी में आज़ादी के 79 वां वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस मनाई मनाई गई. इस पुनीत अवसर पर मुख्यरूप से भाजपा नेता दिनेश कुमार ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान मुख्य रूप से शीलू साहू, आकाश साहू, दयाल साहू, भूषण प्रसाद, नंदनी चौधरी, नेहा, ललिता साहू, छगन साहू एवं बस्तीवासी शामिल हुए।
जमशेदपुर : मानगो उलीडीह स्थित आदिवासी जनकल्याण उच्च विद्यालय के प्रांगण में आजादी के 79 वें वर्षगांठ के अवसर पर विद्यालय कमेटी के सदस्य विकास सिंह ने राष्ट्रध्वज फहराकर झंडे को सलामी दिया। आदिवासी जन कल्याण उच्च विद्यालय में प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त के अवसर पर बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है परंतु इस बार दिशाेम गुरु शिबू सोरेन की मृत्यु के कारण किसी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया गया । सादे समारोह में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम हुआ। सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर एवं बच्चों के बीच…