Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी* का पर्व भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के प्रमुख मंदिरों जैसे – आईएसकेॉन सिदगोड़ा, बेल्डीह कालीबाड़ी आदि को फूलों, दीपों व रंगोली से सजाया गया। पूरे दिन भजन, कीर्तन, कृष्ण लीला और रात्रि 12 बजे की आरती में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विशेष आकर्षण: – *दही हांडी प्रतियोगिता* में युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। – *कृष्ण अभिषेक व जयकारों* से वातावरण गूंज उठा। – *राधा-कृष्ण की पोशाक में बच्चों* ने कार्यक्रम को और रंगीन बना दिया। भक्ति, आनंद और परंपरा से भरपूर यह पर्व शहरवासियों के लिए यादगार बन…
JAMSHEDPUR : विदित हो कि प्रोचेष्टा ग्रुप बरसों से शहीद श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन से स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को गांवो में किसानों के लिए, स्कूलों में वृक्षारोपण अभियान को चलाता आया है ।इस वर्ष भी प्रोचेष्ठा ग्रुप ने फलदार वृक्षों के वितरण करने का काम लिया था ।प्रत्येक रविवार को अलग अलग ग्रामीण इलाकों में फलदार वृक्षों के पौधे बांटने का काम किया गया। इस अभियान के शानदार समापन करने के लिए इस ग्रुप ने एक गांव छोटा सिंगदी,पोटका के एक स्कूल में 60 प्राइमरी क्लास के बच्चों का चुनाव किया ।ग्रुप के सदस्यों…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं तथा तिरंगे को सलामी दिये। इस अवसर पर ईआर हेड सौमिक रॉय, यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा समेत तमाम यूनियन पदाधिकारी , कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम देशवासी , अपने वीर शहीदों के कुर्बानियों को याद कर गौरवान्वित महसूस करते हैं । परंतु इस आजादी की रक्षा के लिए हम-सब भी ऐसा कुछ करें ताकि आने वाली…
जमशेदपुर। झारखंड अलग राज्य निर्माण के प्रणेता पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद स्वर्गीय शिबू सोरेन की देन को याद कर सिख समाज की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मान एवं श्रद्धांजलि पत्र भेंट किया गया। सामाजिक संस्था “सांझी आवाज” के अध्यक्ष तथा भाजपा के युवा नेता सरदार सतबीर सिंह सोमू ने कहा कि झारखंड राज्य एवं भूमि पुत्रों के अस्तित्व स्वाभिमान परंपरा के लिए उनका समर्पण का कोई सानी नहीं है। शिबू सोरेन केवल जनजातीय वर्ग नहीं बल्कि सभी के बाबा थे, सभी को उनका बराबर स्नेह आशीर्वाद मिलता रहा। इस मौके पर संस्था कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय…
जमशेदपुर : 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने शहर के आठ विभिन्न स्थानों पर तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। ध्वजारोहण का आयोजन छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार टुइलाडूंगरी, इनकैब केरला पब्लिक स्कूल केबुल टाऊन, सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती, वीर भगत सिंह बॉयज क्लब बजरंगनगर, शिव गंगा बॉयज क्लब टेल्को, भाजपा गोलमुरी मंडल कार्यालय, कार्यालय, वैश्य एकता मंच कदमा और संभावना संस्था नामदा बस्ती में हुआ। इस मौके पर दिनेश कुमार ने कहा कि आजादी हमें अपार बलिदानों की कीमत पर मिली है। हमें इसे…
जमशेदपुर : राष्ट्रकवि स्व. रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जन्मभूमि सिमरिया ग्राम (बेगूसराय) एक बार फिर गौरव से आलोकित हुआ जब दिनकर परिवार ने JPSC 2023 में रैंक 30 हासिल करने वाली सिमरिया की बहू और जमशेदपुर की बेटी अंकिता कुमारी का भव्य अभिनंदन किया। दिनकर जी के पैत्रिक आवास पर उनकी पुत्रवधु श्रीमती कल्पना सिंह एवं पौत्र रित्विक उदायन ने अंकिता को सम्मानित कर शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर पूरा गाँव गर्व और हर्ष से अभिभूत दिखा। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा अंतिम परिणाम प्रकाशन के बाद पहली बार अंकिता सिमरिया पहुंचीं है। उन्हें ‘झारखंड प्रशासनिक सेवा’ (JAS) में योगदान…
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक सब इंस्पेक्टर का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान अरुण कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो रांची से मलखाना का चार्ज देने सरायकेला आए थे. जानकारी के अनुसार, सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का शव जागृति मैदान के पास स्थित एक मुर्गा दुकान के पीछे से मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं…
JAMSHEDPUR : आदित्यपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शम्भू महतो पर जानलेवा हमले के मामले में आदित्यपुर सालडीह बस्ती निवासी आकाश सिंह सरदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक अवैध देशी कट्टा, गोली का एक प्लेट और एक जिंदा गोली बरामद की गई है। मामले में त्वरित कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में एक विशेष दल गठित कर तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर आकाश सिंह सरदार को गिरफ्तार किया गया। छापामारी दल…
RANCHI : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह रांची लाया गया. दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता का पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा लाया गया और इसे विधानसभा परिसर में रखा जाएगा जहां मंत्री, विधायक और नेता उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. झामुमो और कांग्रेस के कई नेता हवाई अड्डे पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की. दिल्ली के एक निजी अस्पताल में सोरेन का शुक्रवार रात निधन हो गया था.…
JAMSHEDPUR : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, आदित्यपुर, झारखंड की NSS कमेटी ने जैकान गाँव में विविध सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों के साथ एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया। समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुआ, जिसके बाद हाई स्कूल के विद्यार्थियों के लिए देशभक्ति विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता संपन्न हुई। बच्चों के उत्साह को बढ़ाने के लिए गीत, नृत्य और अन्य मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। विजेताओं को पुरस्कार और सभी प्रतिभागियों को स्टेशनरी भेंट स्वरूप प्रदान की गई। इसके साथ ही, बच्चों को पौधों के सैम्पल देकर “एक पौधा माँ के नाम” अभियान के…