Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का श्राद्ध कर्म 29 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व 26 अगस्त को रामगढ़ स्थित रजरप्पा के दामोदर नदी में उनकी अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। अस्थि विसर्जन के लिए उनके बड़े पुत्र सोमेश सोरेन परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जाएंगे। सोमवार को घोड़ाबांधा स्थित आवास पर माझी बाबा और परिजनों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। रामदास सोरेन के भतीजे विक्टर सोरेन ने जानकारी दी कि 29 अगस्त को श्राद्ध भोज रखा गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री इरफान अंसारी, दीपक बिरुवा, सांसद जोबा मांझी…
DHANBAD : धनबाद में भू धंसान की समस्या अब आम होती जा रही है. भू धंसान के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं जिसमें लोगों के घर समेत कई जिंदगियां भी गोफ में ही समा जाती है. एक बार फिर धनबाद के जोगता थाना क्षेत्र के हटिया के पास 7 नंबर में भू-धंसान हुआ और पूरा घर उसमें समा गया, गनीमत किसी की जान नहीं गई. कैसे हुआ भू-धंसान जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 3 बजे की है.घर में बच्चे सो रहे थे, तभी अचानक जोरदार आवाज हुई और धीरे-धीरे घर धरती में समा गया. यह दिल दहला…
रांची: झारखंड में हुए बहुचर्चित शराब घोटाले में जेल में बंद वरीय आईएएस अधिकारी विनय चौबे को बड़ी राहत मिली है। रांची स्थित एसीबी (ACB) कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। हालांकि कोर्ट ने जमानत के साथ कई सख्त शर्तें भी लगाई हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा। कोर्ट ने आदेश में स्पष्ट किया है कि जमानत पर रहने के दौरान विनय चौबे को राज्य से बाहर जाने से पहले कोर्ट को सूचना देनी होगी। इसके अलावा, ट्रायल अवधि के दौरान वे अपना मोबाइल नंबर नहीं बदल सकते हैं। कोर्ट ने 25-25 हजार रुपये के दो निजी मुचलके भरने…
लोकतंत्र सवेरा / HealthDesk : किचन में अक्सर नजरअंदाज की जाने वाली कड़ी पत्तियां सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ातीं, बल्कि सेहत की चाबी भी हैं। इन छोटी-सी दिखने वाली पत्तियों में इतने औषधीय गुण छिपे हैं कि ये डायबिटीज से लेकर हार्ट डिजीज तक कई गंभीर बीमारियों को जड़ से खत्म करने में मदद करती हैं। Health Tips: आइए जानें कड़ी पत्तियों से होने वाले वो जबरदस्त फायदे: 1. डायबिटीज को कंट्रोल करें : कड़ी पत्तियों में मौजूद हाइपोग्लाइसेमिक गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यह इंसुलिन की क्रियाशीलता को बढ़ाकर डायबिटीज मरीजों…
रांची: ईडी ने बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने अंकित राज से जुड़ी 3.02 करोड़ रुपये मूल्य की 30 चल-अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया है। यह कार्रवाई पीएमएलए कोर्ट में जब्ती का प्रस्ताव दाखिल करने के बाद की गई। ईडी ने कोर्ट को बताया कि झारखंड पुलिस में दर्ज 16 प्राथमिकी के आधार पर 15 दिसंबर 2023 को ईसीआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इन मामलों में अंकित राज पर जबरन वसूली, अवैध बालू खनन, सरकारी कार्य में बाधा डालने और झारखंड टाइगर…
रांची : जेएसएससी ने पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेंड टीचर (पीजीटी) परीक्षा-2023 से जुड़े उम्मीदवारों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने इतिहास और संस्कृत विषयों के कुल 69 अभ्यर्थियों की दावेदारी रद्द कर दी है। यह निर्णय सोमवार को जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरिए सामने आया। आयोग ने बताया कि उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द होने के पीछे न्यूनतम अर्हता पूरी न कर पाना, आवश्यक दस्तावेज जमा न करना और अन्य तकनीकी खामियां प्रमुख कारण रही हैं। आयोग के अनुसार जिन कारणों से दावेदारी रद्द की गई उनमें शैक्षणिक अनुभव का प्रमाण पत्र न देना, ड्यूल डिग्री की समस्या, न्यूनतम योग्यता…
LATEHAR : लातेहार पुलिस ने जेजेएमपी के 2 सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 30 वर्षीय अमीन अंसारी और 30 वर्षीय कृष्णा साहू उर्फ कृष्णा प्रसाद को गिरफ्तार किया है. अमीन अंसारी लातेहार जिला के नवागढ़ तो वहीं कृष्णा नरेशगढ़ का रहने वाला है. पुलिस को दोनों उग्रवादियों की लंबे समय से तलाश थी. एसडीपीओ के नेतृत्व में बनी थी स्पेशल टीम सोमवार को लातेहार पुलिस ने बताया कि एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्ता सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक…
सातारा: महाराष्ट्र में सातारा के मध्यवर्ती क्षेत्र में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां शराब के नशे में टल्ली एक रिक्शा चालक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल द्वारा रोकने पर उसे रिक्शा के साथ घसीटते हुए ले गया. यह पूरा वाकया खंडोबा माळ से लेकर मार्केट यार्ड तक हुआ और इसका डरा देने वाला नजारा CCTV फुटेज कैमरे में कैद हो गया है. देखें वीडियों… https://twitter.com/i/status/1957501880499859804 प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, महिला पुलिसकर्मी ने किसी कारण से रिक्शा चालक को रोकने की कोशिश की थी. उसी दौरान उसने ऑटो भगाने की कोशिश की, जिसमें महिला पुलिस कॉन्स्टेबल सड़क पर…
Palamu : पलामू के तरहसी प्रखंड के उदयपुरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सोमवार को भोरे-भोर खलबली मच गयी। यहां करीब 40 छात्राएं अचानक बीमार पड़ गईं। इनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें मेदिनीनगर के एमएमसीएच रेफर किया गया है। बाकी छात्राओं का इलाज तरहसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। खाने के बाद बिगड़ी तबीयत जानकारी के मुताबिक रविवार रात छात्राओं ने पूड़ी-सब्जी खाई थी। सोमवार की सुबह उन्हें नाश्ते में सोयाबीन-आलू की सब्जी और रोटी दी गई। इसके बाद धीरे-धीरे सभी छात्राओं ने पेट दर्द की शिकायत की। कुछ छात्राओं ने…
RANCHI : झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस के. विनोद चंद्रन और जस्टिस एनवी अंजरिया की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी की अवमानना याचिका को खारिज कर दिया। इस फैसले से अनुराग गुप्ता को बड़ी राहत मिली है। सरकार की ओर से कपिल सिब्बल ने रखा पक्ष सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने झारखंड सरकार की ओर से दलील दी कि डीजीपी की नियुक्ति राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती है। उन्होंने…