Author: LOKTANTRA SAVERA

धनबाद  : जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बायोमैट्रिक उपस्थिति नहीं बनाने वाले 10 पंचायत सचिवों का जुलाई माह का वेतन रोक दिया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है। सूत्रों के मुताबिक, एग्यारकुंड प्रखंड के 6, बलियापुर के 1, धनबाद के 1, बाघमारा के 1 और गोविंदपुर प्रखंड के 1 पंचायत सचिव पर यह कार्रवाई हुई है। इन सभी पर आरोप है कि उन्होंने पंचायत सचिवालय की बजाय प्रखंड कार्यालय से उपस्थिति दर्ज की और कई बार बायोमैट्रिक उपस्थिति बनाई ही नहीं। उपायुक्त ने साफ कहा है कि सभी पंचायत…

Read More

CHAIBASA : आज जो आप देख रहे हैं सदर अस्पताल चाईबासा की इतनी चमक-धमक है, वह वास्तविकता से अंदर से बिल्कुल मेल नहीं खाती।कई चीज़ों की इस अस्पताल में गंभीर असुविधा है। पश्चिम सिंहभूम से या अन्य गाँव से आने वाले लोग, सुविधा न होने के कारण कुछ कह नहीं पाते।लेकिन सच्चाई यह है कि यहाँ कई ऐसी मूलभूत सुविधाएँ 100 प्रतिशत होनी चाहिए, जो आज उपलब्ध नहीं हैं। पानी की समस्या सरकार का नारा है – “जल ही जीवन है”, लेकिन सदर अस्पताल में न महिला वार्ड और न ही पुरुष वार्ड में पीने के पानी की सही व्यवस्था…

Read More

पलामू : पलामू के पांकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक लावारिस जाइलो गाड़ी से भारी मात्रा में कैश बरामद किए हैं। यह कार छत्तीसगढ़ की बतायी जा रही है। कार का नंबर CG14B-5999 है। इस कार से कुल 46 लाख 19 हजार 900 रुपये कैश बरामद किये गये। बीती रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन को इंफॉर्मेशन मिली कि एक लाल रंग की संदिग्ध जाइलो गाड़ी डालटनगंज से पांकी की ओर जा रही है। मिली सूचना पर SP ने आगे का टास्क पांकी थानेदार राजेश रंजन को सौंपा। थानेदार ने अपनी टीम के साथ इलाके में…

Read More

जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय में ‘नेशनल साइंटिफिक टेम्पर डे 2025’ के अवसर पर एक विशेष व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. एस. एन. सिंह के वेलकम स्पीच से हुई और उन्होंने छात्रों को तार्किक सोच अपनाने तथा प्रत्येक विषय को जिज्ञासु दृष्टिकोण से समझने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और वक्ता श्री शैलेन्द्र अवस्थाना सेवानिवृत्त सहायक निदेशक गुणवत्ता आश्वासन वाणिज्य मंत्रालय भारत सरकार ने बुद्ध के उपदेशों की वैज्ञानिक प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला और विवेकपूर्ण जीवन जीने का संदेश दिया। कोल्हान विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ.…

Read More

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। वह उनके पहले प्रस्तावक बने। निर्वाचन अधिकारी को नामांकन पत्रों के चार सेट सौंपे गए।इस दौरान भाजपा और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता भी संसद भवन पहुंचे और राधाकृष्णन के साथ मौजूद रहे। इस दौरान एकजुटता दिखाने की कोशिश की गई। सीपी राधाकृष्णन के नामांकन के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेता भी…

Read More

झारखंड : शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के खूंटी जिले में पांच साल की बच्ची से रेप किए जाने के आरोप में एक किशोर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नशे की हालत में बच्ची के साथ रेप किया था। आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। मामला खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को 15 वर्षीय लड़के ने बच्ची को मिठाई देने के बहाने फुसलाया, उसे सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ कथित तौर पर रेप किया। इस मामले की जानकारी देते हुए जरियागढ़…

Read More

रांची : रातू रोड स्थित एक अल्पसंख्यक स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने स्कूल के एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने एक गुमनाम पत्र के माध्यम से राज्य के शिक्षा सचिव और अन्य अधिकारियों को शिकायत भेजी है, जिसमें शिक्षक अभिषेक कुमार सिन्हा पर यौन उत्पीड़न और अश्लील व्यवहार के आरोप लगाए गए हैं। सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए एक्स पर जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। शिकायत पत्र में कहा गया है कि शिक्षक…

Read More

जमशेदपुर : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग पूर्वाह्न 11 बजे यूनियन के गोपेश्वर हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने किया। बैठक में विषय प्रवेश महामंत्री आरके सिंह ने कराया । बैठक में मुख्य रूप से बोनस समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। कमेटी मीटिंग में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , महामंत्री आरके सिंह के आलावे कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा, संयुक्त महामंत्री अजय भगत , एच एस सैनी , एस एन सिंह समेत तमाम आफिस बेयरर , कमेटी मेंबर उपस्थित थे। बैठक में…

Read More

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ है. उन्हें सिर में चोट आई है. दिल्ली पुलिस ने भी इस घटना को कंफर्म किया है और गृह मंत्रालय को इस बारे में जानकारी दी गई है. आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि गुजरात के राजकोट का रहने वाला है. शुरुआती जानकारी में आरोपी ने अपना नाम राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया बताया है. उसकी उम्र 41 साल है और पुलिस हिरासत में उससे आगे की पूछताछ की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, शख्स का कोई परिजन जेल में है. उसको छुड़वाने…

Read More

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर कथित तौर पर हमला हुआ. यह घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री सिविल लाइंस स्थित अपने सरकारी आवास में आम जनता की शिकायतें सुन रही थीं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति कागजों के बहाने मुख्यमंत्री के करीब पहुंचा और अचानक उन पर हमला कर दिया. कुछ लोगों का कहना है कि उनकी हाथ पकड़ने की कोशिश की गई, तो कोई कह रहा है कि व्यक्ति ने थप्पड़ मारा. फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है. वहीं घटना के बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई है. बीजेपी ने इस घटना की…

Read More