Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की एक तरफ यातायात पुलिस की सख्ती और कार्रवाई से 90% से ज्यादा लोग हेलमेट पहनना शुरू कर दिया है और लगभग सभी के कागजात भी पूरी तरह से रखने लगे हैं लोग, लेकिन यातायात पुलिस क़ो झारखण्ड सरकार के चुनावी वायदे मईया योजना पूरा करने के लिए विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन और दिव्यांग पेंशन पर रोक लगा दिया हैं लेकिन उससे मैया योजना की पूर्ति होता नहीं दिखाई पड़ता है। मजबूरन उच्च न्यायलय का हवाला देकर राजनितिक दलों क़ो शिकार बना उनके वाहनों से झंडे हटाना…
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारिडीह स्थित मणिपाल मेडिकल कॉलेज के सभी छात्रों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है, छात्र- छात्राएं कॉलेज के विनय कुमार और सुमित झा को हटाने की मांग कर रहे हैं, दरअसल इनके गुस्से का कारण तृतीय वर्ष के छात्र दिव्यांशु पांडे की मौत बताई जा रही है। धरने पर बैठे छात्र- छात्राओं ने बताया कि लचर व्यवस्था के कारण दिव्यांशु की मौत हुई है, उन्होंने बताया कि यदि समय रहते दिव्यांशु को एम्बुलेंस की सुविधा मिल गई होती, तो उसे बचाया जा सकता था।मालूम हो कि गुरुवार की…
जमशेदपुर : जमशेदपुर बारीडीह स्थित मणिपाल मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र दिव्यांशु पांडे ने आत्महत्या कर ली। जिसके विरोध में छात्रों ने कॉलेज का मुख्य गेट जाम कर दिया। छात्रों का आरोप है कि दिव्यांशु पर कॉलेज के ही डॉक्टर विनय द्वारा लगातार मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था। इसी दबाव और अपमानजनक व्यवहार को सहन न कर पाने की वजह से दिव्यांशु ने गुरुवार देर रात अपने हॉस्टल के कमरे में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। एआईडीएसओ पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव शुभम झा ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में बार-बार इस तरह की घटना निंदनीय…
जमशेदपुर: टाटा मोटर्स में शनिवार को बोनस समझौता संपन्न हुआ। यूनियन एवं प्रबंधन के बीच कई दौर के वार्ता के बाद शनिवार को नतीजा सामने आया। जिसमें मजदूरों के लिए अच्छी खबर निकल कर आयी। बोनस समझौता कर कंपनी परिसर से बाहर निकलने पर अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। कंपनी के मेन गेट के पास से खुले वाहन पर सवार होकर अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , महामंत्री आरके सिंह जुलूस के शक्ल में यूनियन कार्यालय पहुंचे। जुलूस में भारी संख्या में मजदूर शामिल थे। ढोल नगाड़ों के साथ सभी यूनियन कार्यालय पहुंचे।…
रांची। रिम्स में गुरुवार की रात करीब 11.30 बजे ड्यूटी के वक्त चाय पीने के बाद 2024 बैच की फर्स्ट ईयर की पीजी छात्रा (जूनियर डॉक्टर) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्थिति अत्यधिक खराब होने के बाद उसे सेंट्रल इमरजेंसी में लाया गया, जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे रात करीब 12 बजे आइसीयू में भर्ती कराया गया। घटना के करीब 12 घंटे के बाद छात्रा को होश आया है लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस केस हुआ है, जिसके बाद बरियातू पुलिस छानबीन में जुट…
RANCHI : राजधानी रांची में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट बस स्टैंड से पुलिस ने शनिवार सुबह चंद्रलोक बस से करीब 2 करोड़ रुपये के जाली नोट बरामद किए। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार SSP चंदन सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना से आने वाली एक बस में भारी मात्रा में जाली नोट पहुंचाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर कोतवाली DSP प्रकाश सोए के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने बस स्टैंड पर जांच अभियान चलाया…
जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय में इंटर-डिपार्टमेंटल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें लड़कों और लड़कियों के लिए सिंगल्स और डबल्स दोनों श्रेणियों में प्रतियोगिताएं हुईं। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार खेल भावना का परिचय दिया। लड़कों के सिंगल्स वर्ग में कुमार (बी.टेक, एमई) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि एम.डी. हमीद रज़ा (बीबीए) दूसरे और रोहित मुर्मू (बीबीए) तीसरे स्थान पर रहे। डबल्स वर्ग में आदित्य कुमार सिंह (बीसीए) और आदर्श के. चौधरी (बीसीए) की जोड़ी ने बाजी मारी। शिव नारायण कुमार और सुमित कुमार सिंह की जोड़ी दूसरे…
धनबाद : शहादत के साये में जन्मी एक नन्ही ज़िंदगी ने पूरे परिवार को गम और गर्व, दोनों का अहसास एक साथ करा दिया। ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए फौजी राम बाबू की पत्नी कुमारी अंजली ने बुधवार शाम पौने चार बजे धनबाद के हाउसिंग कॉलोनी स्थित नर्सिंग होम में एक पुत्री को जन्म दिया। बेटी की किलकारियों ने परिवार में खुशियां तो भर दीं, लेकिन हर कोई यही कह रहा था काश आज राम बाबू हमारे बीच होते। अंजली की आंखों में खुशी के साथ-साथ आंसू भी थे, उन्होंने भावुक होकर कहा मेरे पति को हमेशा बेटी की ख्वाहिश…
रांची : अजरबैजान के बाकू में कैद खूंखार मयंक सिंह को भारतीय आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) के हवाले सौंप दिया गया है. प्रत्यर्पण की पूरी प्रक्रिया रात्रि के समय एयरपोर्ट पर संपन्न हुई है. आधे घंटे से ज्यादा चली प्रत्यर्पन की प्रक्रिया के बाद एटीएस की टीम फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है. शनिवार की सुबह करीब नौ बजे एटीएस (झारखंड) की टीम मयंक सिंह को लेकर रांची पहुंचेगी. इसके बाद उसे कड़ी सुरक्षा में एटीएस मुख्यालय और फिर पूछताछ के बाद बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में रखा जायेगा. मालूम हो कि गैंगस्टर मयंक सिंह को पिछले…
रांची : झारखंड में संचालित ऐसे फार्मेसी कॉलेज जो फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के नॉर्म्स पूरे नही कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई के लिए जांच शुरू हो गयी है. आठ कॉलेजों की जांच में तीन को बंद करने की अनुशंसा की कमेटी ने की है. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के निर्देश पर उप सचिव की अध्यक्षता में कमिटी गठित कर कॉलेजों की जांच करायी गयी थी. कमिटी द्वारा लगातार निरीक्षण व कार्रवाई की अनुशंसा की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उक्त जांच कमिटी ने 8 कॉलेजों में निरीक्षण के…