Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
BIHAR : केंद्र की NDA सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ बिहार की जनता मे ज़बर्दस्त गुस्सा देखा जा रहा है, राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा मे लगातार बिहार की आम जनता, किसान, युवा सभी वर्गों की भारी नाराजगी इस सत्ता के खिलाफ देखी जा रही है. दो दिन की यात्रा में शामिल होने युवा कॉंग्रेस के प्रदेश महासचिव संजीव रंजन अपने पैतृक आवास बिहार के कटिहार और पूर्णिया क्षेत्र में सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ राहुल गांधी के साथ इस ऐतिहासिक यात्रा का गवाह बने. संजीव रंजन ने कहा कि जिस तरह से चुनाव आयोग 65 लाख मतदाता को…
जमशेदपुर : लगातार हो रही बारिश के बीच शहर की दो प्रमुख नदियों स्वर्णरेखा और खरकई का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। जिला प्रशासन ने लोगों को अलर्ट जारी करते हुए सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है। मिली जानकारी के अनुसार, स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर मानगो पुल साइट पर खतरे के निशान 121.50 मीटर से ऊपर बढ़कर 122.12 मीटर दर्ज किया गया है। वहीं, खरकई नदी का जलस्तर आदित्यपुर पुल साइट पर खतरे के निशान 129 मीटर से काफी अधिक बढ़कर 131.18 मीटर पर पहुंच गया है। प्रशासन ने नदी किनारे बसे इलाकों के…
जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत श्मशान घाट के समीप प्रगति घाट पर शनिवार शाम पुलिस ने एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जुगसलाई गद्दी मोहल्ला निवासी आमिर गद्दी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आमिर गद्दी ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहा था। इस दौरान तलाशी में उसके पास से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। जब्त पदार्थ का वजन 3.82 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 1240 रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई शनिवार शाम लगभग 7:30 बजे की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में…
RANCHI : पूर्व CM चंपाई सोरेन को उनके रांची स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट किया गया है। यह कार्रवाई सदर डीएसपी ने की है। आपको बता दें कि रिम्स-2 जमीन विवाद को लेकर चंपई सोरेन आज नगड़ी में हल- जोतों, रोपा-रोपों कार्यक्रम के तहत जमीन जोतने वाले थे। जहां हजारों लोग प्रदर्शन के लिए आने वाले हैं। लेकिन प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने से पहले ही उन्हें उनके आवास से बाहर जाने से रोक दिया गया है। वहीं, कई बड़े नेताओं को भी रिम्स-2 की जमीन के पास जाने से रोका जा रहा है। इस बीच, प्रशासन पूरी तैयारी में नजर…
रांची : झारखंड की राजधानी रांची की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बीआईटी मेसरा कैंपस में देर रात छात्रों ने जमकर हंगामा किया। बताया जाता है कि बुधवार की रात कॉलेज में एमबीए की छात्रा से असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ की थी। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपियों ने छात्रा पर ब्लेड से हमला कर दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रों में उबाल है। छात्र-छात्राओं की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। छात्रा से छेड़छाड़, फिर ब्लेड से हमला छात्रों ने बताया कि एक छात्रा के साथ…
जमशेदपुर : एनएचएसआरसी द्वारा मूल्यांकन और सिफारिश के बाद स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता, स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण को बढ़ावा देने के लिए डीजीएचएस (केंद्र सरकार) द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान को कायाकल्प पुरस्कार दिया जाता है। मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (MTMC) के साथ सार्वजनिक-निजी भागीदारी के रूप में चलाए जा रहे PHC घोड़ाबंदा को वर्ष 2024-25 के लिए कायाकल्प पुरस्कार से सम्मानित किया गया है और केंद्र में कर्मचारियों के साथ-साथ केंद्र में आगे के विकास कार्यों के लिए प्रोत्साहन के रूप में पुरस्कार राशि के रूप में 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। यह केन्द्र ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केन्द्र (आरएचटीसी) के…
JAMSHEDPUR : सार्वजनिक ईस्ट टेल्को दुर्गा पूजा कमेटी M-Type का भूमि पूजन विधि विधान से पंडित जी के द्वारा समारोह सम्पन्न हुआ माननीय अतिथि महेंद्र पांडेय, आनंद बिहारी दुबे, ओम् प्रकाश सिंह,जगनरायण सिंह, प्रभू नारायण पांडेय, चैयरमेन संजय धोष, अध्यक्ष रवि शंकर त्रिपाठी, महामंत्री संजय तिवारी, उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा, हरे राम ओझा, समीर नंद ठाकुर,सदस्य अभयनाथ मिश्रा, मुन्ना दुबे,पिकलू, संजय भोल,विपिन नाग सभी उपस्थित थे
DHANBAD : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के पीछे भेलाटांड़ मौजा में चार एकड़ दस डिसमिल जमीन की फर्जी डीड बनाकर बेचनेवाले राजीव रंजन उर्फ रवि यादव और पावर ऑफ अटर्नी देनेवाले अमरचंद्र गोराईं और बलराम गोराईं के खिलाफ बरवाअड्डा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। गोविंदपुर सीओ धर्मेंद्र दुबे ने बरवाअड्डा में एफआईआर दर्ज कराई है। गोविंदपुर अंचल के मौजा भेलाटाड़ मौजा नंबर 89 खाता 271 प्लॉट संख्या 220 रकवा 4 एकड़ 10 डिसमिल गैर आबाद जमीन की फर्जी खरीद-बिक्री के मामले में गोविंदपुर सीओ ने बरवाअड्डा थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई। अमरचंद्र गोराईं, भूखंड का निबंधित…
एक आदत जो चुपचाप पहुँचा सकती है कैंसर की लास्ट स्टेज तक HEALTH TIPS : नई रिसर्च से हुआ खुलासा! वैज्ञानिकों और WHO ने चेतावनी दी है कि 65°C से अधिक गर्म चाय या कोई भी पेय पीना सीधे आपकी खाने की नली (Esophagus) को नुकसान पहुंचा सकता है, जो धीरे-धीरे कैंसर में बदल सकता है। Esophageal Cancer दुनिया का 8वां सबसे आम कैंसर है — और दुखद बात ये है कि इसके लक्षण अक्सर आखिरी स्टेज में ही दिखते हैं। जानिए वो 3 खतरनाक लक्षण जो दिखते हैं आखिरी स्टेज में: खाना निगलने में तकलीफ लगातार गले में खराश…
RANCHI : रांची पुलिस ने पिठौरिया थाना क्षेत्र के लुम्बा उरांव हत्या कांड का खुलासा महज 8 घंटे के अंदर कर दिया. इस मामले में मृतक की पत्नी गीता देवी और उसके प्रेमी इरफान अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. दोनों ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल कर लिया है. अवैध प्रेम प्रसंग के चलते लुम्बा उरांव को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया था. इस काम को उसकी पत्नी गीता देवी और पत्नी का आशिक इरफान अंसारी ने अंजाम दिया. इस बात का खुलासा DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया के सामने…