JAMSHEDPUR : विदित हो कि प्रोचेष्टा ग्रुप बरसों से शहीद श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन से स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को गांवो में किसानों के लिए, स्कूलों में वृक्षारोपण अभियान को चलाता आया है ।इस वर्ष भी प्रोचेष्ठा ग्रुप ने फलदार वृक्षों के वितरण करने का काम लिया था ।प्रत्येक रविवार को अलग अलग ग्रामीण इलाकों में फलदार वृक्षों के पौधे बांटने का काम किया गया।

इस अभियान के शानदार समापन करने के लिए इस ग्रुप ने एक गांव छोटा सिंगदी,पोटका के एक स्कूल में 60 प्राइमरी क्लास के बच्चों का चुनाव किया ।ग्रुप के सदस्यों ने स्कूल के बच्चों के बीच लिए किताब कॉपी कलर पेंसिल सेट पुराने कपड़े फुटबॉल राष्ट्रध्वज एवं अन्य खेल के समान का वितरण किया। उसके बाद लगभग 40 पौधे जिसमें आम अमरूद कटहल इत्यादि शामिल थे हाता के पास के एक गांव में बांटा गया। अभियान में प्रोचेष्टा ग्रुप के निम्नलिखित वॉलिंटियर्स शामिल थे। सर्व सुब्रता दास, कुम कुम दास, दीपांकर प्रामाणिक, रॉय ,प्रदीप दे सुलेखा दे, शुभेंदु चक्रबर्ती। कौशिक रॉय। गोबिंद विश्वास , रमेश बनर्जी, मनोज महतो, सोमेन मंडल और उज्ज्वल दत्ता।
