Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
नई दिल्ली : शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत दिल्ली के एक अस्पताल में अब भी नाजुक बनी हुई है. अस्पताल सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पिछले सप्ताह गिरने के कारण मस्तिष्क में गंभीर चोट आने के बाद उन्हें अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है. इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम सोरेन के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है. उन्हें शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता सोरेन (62) को जमशेदपुर स्थित अपने आवास के शौचालय में गिरने के कारण मस्तिष्क…
PAKISTAN : पाकिस्तान क्रिकेट को उस समय तगड़ा झटका लगा जब उनके क्रिकेटर हैदर अली को यूके में रेप के आरोप के चलते अरेस्ट किया गया। पाकिस्तान की ए टीम यानी पाकिस्तान शाहीन इस समय यूके दौरे पर है, हैदर अली इसी टीम का हिस्सा थे। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तनी मूल की एक लड़की द्वारा रेस का आरोप लगाए जाने के बाद ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने हैदर अली को गिरफ्तार किया है। इस खबर के बाहर आते ही पाकिस्तान क्रिकेटर बोर्ड ने हैदर अली को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, हैदर…
नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या का मामला सामने आया है. दिल्ली के निजामुद्दीन में पार्किंग को लेकर हत्या की गई. निजामुद्दीन के जंगपुरा भोगल बाजार लेन में गुरुवार देर रात स्कूटी को गेट से हटाकर साइड में लगाने को लेकर विवाद हुआ था. इस विवाद में आरोपियों ने आसिफ कुरैशी पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल आसिफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक की पत्नी और रिश्तेदारों का कहना है कि मामूली बात पर आरोपियों ने बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया. मृतक…
JAMSHEDPUR : सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के मिशन “हर घर तिरंगा” को साकार कर रहा है राष्ट्रवादी संगठन “सैल्यूट तिरंगा”। सैल्यूट तिरंगा द्वारा निरंतर कश्मीर से कन्याकुमारी तक “हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा” अभियान चलाया जाता रहा है। श्री तिवारी ने बताया कि हम मां गंगा आरती में भी हर हाथ में तिरंगा लेकर आरती करते है, इसका ज्वलंत उदाहरण प्रत्येक वर्ष 17 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर हरिद्वार के हरकी पौड़ी और ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में किए जा रहे कार्यक्रम हैं। अब तो…
धनबाद : धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या कराने वाला कुख्यात अपराधी आशीष रंजन सिंह एनकाउंटर में ढेर हो गया। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम ने बुधवार की रात आशीष को प्रयागराज जिले के शिवराजपुर चौराहा थाना शंकरगढ़ के पास मुठभेड़ में मार गिराया है। आशीष के पास से एके 47, 9 एमएम की पिस्टल सहित अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। वह मूलरूप से जेसी मालिक रोड धनबाद का निवासी है।
JAMSHEDPUR : पूर्वी सिंहभूम जिला के 19 पंचायतों में 08 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को विशेष बैंकिंग शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य गाँव-गाँव तक बैंकिंग सेवाएँ पहुँचाना और ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। शिविर में प्रधानमंत्री जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY) में पंजीकरण किया जाएगा। साथ ही Re-KYC, नामिनी अपडेट जैसी जरूरी बैंकिंग सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, डिजिटल लेन-देन, साइबर सुरक्षा और वित्तीय साक्षरता से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। शिविर इन पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे : झाँटीझरना, बागबेड़ा (ईस्ट), गदड़ा…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा यूनियन प्रांगण में वृहस्पतिवार को सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान जुलाई माह में कंपनी से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को उनके परिवारजनों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद व महामंत्री आरके सिंह के हाथों शॉल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस भावुक पल के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कंपनी में बिताए यादगार पलों को साझा किया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन विनोद शर्मा ने किया। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद कहा कि आप सब स्वस्थ…
झारखंड : पलामू जिले में बुधवार को खेत में धान की रोपाई करते समय आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई। यह घटना पांकी थाना क्षेत्र के जोलहाबिगहा गांव में घटी। लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार झा ने बताया कि महिलाएं अपने घर के पास खेत में धान की रोपाई कर रही थीं, तभी उन पर आकाशीय बिजली गिर गई। उन्होंने बताया कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है। झा के मुताबिक मृतकों की…
जम्मू-कश्मीर : के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में कंडवा के पास एक सीआरपीएफ का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो सीआरपीएफ जवानों के बलिदान की खबर है। 16 अन्य जवान घायल हो गए। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा हुआ है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में दो जवान बलिदान हो गए हैं। कई जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुासर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 187वीं बटालियन की बस उधमपुर जिले में कदवा…
जमशेदपुर : आज “एक नई उड़ान” सामाजिक संस्था द्वारा VBDA कार्यालय, नीलडिह में एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। इस शिविर के मुख्य अतिथि सुनील चौधरी (DSP) रहे, जिन्होंने रक्तदाताओं और आयोजकों की सराहना करते हुए समाज में ऐसे प्रयासों को प्रेरणास्पद बताया। इस अवसर पर कुल 45 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो ज़रूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध होगा। कार्यक्रम के दौरान कुछ विशेष उपलब्धियां भी रहीं: अध्यक्ष सुमन पांडेय ने आज के दिन अपना 50वां रक्तदान पूर्ण कर एक प्रेरणादायक मिसाल…