Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : अमर शहीद खुदीराम बोस की पुण्य तिथि को बलिदान दिवस के रूप में भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने मनाया. मानगो के सुभाष कॉलोनी स्थिति बंग समाज के कार्यालय में मानगो गोल चक्कर में स्थापित की गई प्रतिमा को रखा गया है जहां उपस्थित होकर लोगों ने अमर शहीद खुदीराम बोस प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके में मौजूद विकास सिंह ने कहा की अमर शहीद खुदीराम बोस की जीवनी पढ़ने से रोंगटे खड़े हो जाते हैं खेलने कूदने आयु में देश के सपूत खुदीराम बोस ने मात्र 18 वर्ष किया आयु में अंग्रेजी…
JAMSHEDPUR : झारखंड के जमशेदपुर में एक नया बस टर्मिनल बनने जा रहा है। इसको लेकर झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने शनिवार को औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) बनाने की सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी। करीब 145.24 करोड़ से प्रस्तावित आईएसबीटी कुल 13 एकड़ क्षेत्र में मानगो डिमना चौक के पास बनाया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, इस बस टर्मिनल को 5 फ्लोर का बनाया जाएगा, जिसमें कई तरह की सुविधाएं होंगी। इसमें कार पार्किंग के साथ ही बाइक पार्किंग की भी व्यवस्था रहेगी। मिली जानकारी के अनुसार, यह आईएसबीटी हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (एचएएम) की…
झारखंड : जीएसटी घोटाले में ईडी ने 27 लाख कैश जब्त किया है। आठ ठिकानों पर छापेमारी समाप्त होने के बाद ईडी ने बताया है कि रांची में श्याम ठक्कर के यहां से 12 लाख, जबकि जमशेदपुर के कारोबारी ज्ञानचंद्र जायसवाल के यहां से 15 लाख जब्त किए गए हैं। ईडी ने सभी आठ ठिकानों से तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ कई कंपनियों के बैंक खातों, उनके जीएसटी इनपुट की जानकारी समेत अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं। नोटिस कर अब संदिग्धों का बयान दर्ज करेगी ईडी ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, अब सोमवार के बाद ईडी इस केस में संदिग्ध…
MP बोले- मैं भगोड़ा नहीं, यहां का हूं देवघर। वैद्यनाथ धाम मंदिर मामले में निकास द्वार से प्रवेश करने के मामले में गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे व सांसद मनोज तिवारी व अन्य के खिलाफ दर्ज मामले में खुद की गिरफ्तारी देने के लिए डॉ. निशिकांत दुबे शनिवार को बाबा मंदिर थाना पहुंचे। देवघर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे सीधे बाबा मंदिर थाना के लिए निकले। सीता होटल चौक पर गाड़ी से उतरने के बाद वे पैदल बाबा मंदिर थाना तक पहुंचे। वहां उन्होंने थाना प्रभारी से कहा कि वे गिरफ्तारी देने आए हैं। हालांकि, तकनीकी कारणों से उनकी…
देवघर : राजकीय श्रावणी मेला-2025 का समापन शनिवार को हो गया। अपराह्न बेला में बाबा वैद्यनाथ मंदिर के मंझला खंड में लगाए गए आंतरिक और निकास द्वार के समीप लगाए गए तीन अन्य अरघा को भी हटा दिया गया। उसके बाद सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा की उपस्थिति में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कई अधिकारियों की उपस्थिति में विशेष पूजा कर श्रावणी मेले के सफल संचालन पर बाबा का आभार जताया। इस दौरान बाबा को रक्षासूत्र बांधा गया। वहीं श्रावण पूर्णिमा पर प्रात: 3:05 बजे बाबा के गर्भगृह का पट खोला गया। प्रात:कालीन सरकारी पूजा के बाद प्रात: 4:30…
LOHARDAGA : लोहरदगा पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अपनी मुहिम में बड़ी सफलता हासिल की है। एक विशेष अभियान के तहत पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी में शामिल दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 13 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2,56,400 रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई ने ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक सादीक अनवर रिजवी को पिछले कुछ दिनों से लोहरदगा रेलवे स्टेशन के आसपास ब्राउन शुगर के अवैध…
1300 से अधिक कर्मचारियों के साथ देशभर में सेवाएं जमशेदपुर : पवित्र सावन माह की पूर्णिमा के दिन, हिंदुस्तान बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर एम एस इंजीनियर्स के कॉर्पोरेट ऑफिस का भव्य उद्घाटन विधिविधान के साथ सम्पन्न हुआ। कंपनी के प्रबंध निदेशक मनीष सिंह ने बताया कि एम एस इंजीनियर्स वर्ष 2013 से कंस्ट्रक्शन, सिविल रखरखाव, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल गतिविधियों में पूरे भारत में अग्रणी स्थान बनाए हुए है। वर्तमान में कंपनी देशभर में करीब 200 कंपनियों के साथ गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान कर रही है और इसके पास 1300 से अधिक कुशल कर्मचारी हैं। इसके अलावा, कंपनी ईंधन और शिक्षा…
सरायकेला-खरसावां : जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डोबो पुल के पास शनिवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात हुई। पुरानी रंजिश के चलते मानगो के रहने वाले एक युवक पर कुछ युवकों ने धारदार हथियार (चपड़) से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान मानगो निवासी फरदीन खान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, करीब दो साल पहले फरदीन का गोलमुरी के कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ…
जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में शनिवार को विश्व आदिवासी दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। आदिवासी छात्र एकता द्वारा वर्ष 2007 से लगातार आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम का इस बार का मुख्य विषय संयुक्त राष्ट्र संघ की घोषणा, “स्वदेशी समुदायों के आत्मनिर्णय का अधिकार” रहा। कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ के सरना झंडा के झंडातोलन से हुई। इसके बाद वीर दिशोम गुरु शिबु सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डाला गया। स्वागत भाषण के पश्चात मुख्य वक्ताओं ने आदिवासी समाज की मौजूदा चुनौतियों और अधिकारों…
जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह ग्वाला पट्टी के रहने वाले रवि यादव को 5 अगस्त को छह गोलियां मारी गई थीं। घटना के बाद से उनका इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में चल रहा है। अब तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी, लेकिन शनिवार को स्थिति बदल गई। सूत्रों के अनुसार, लोगों ने आरोपी अमन कुमार को स्टेशन संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। अमन की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही रवि यादव के समर्थक बड़ी संख्या में परसुडीह थाना पहुंच गए और वहां जमकर…