Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के नेतृत्व में वारिस कॉलोनी क्षेत्र में बिजली के डैमेज पोलों को हटाकर नए बिजली पोलों को लगाया गया। अंसार खान ने बताया दस दिन पहले मानगो विद्युत कार्यपालक अभियंता कपिल निरंजन तिग्गा को वारिस कॉलोनी क्षेत्र के डैमेज बिजली के पोलों से अवगत कराया गया था। विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बिजली विभाग की ओर से बिजली के नए पोल और लेबरों को वारिस कॉलोनी भेज कर बिजली के पोलों को चेंज कराया गया। अंसार खान ने कहा मैं सबसे पहले विद्युत कार्यपालक अभियंता कपिल निरंजन तिग्गा का…
JAMSHEDPUR : आद्रा रेल मंडल के चांडिल स्टेशन से करीब 200 मीटर दूर शनिवार तड़के हुई दो मालगाड़ियों की टक्कर की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। रेलवे की संयुक्त टीम द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रैक पर पॉइंट के उछलने से मालगाड़ी की कपलिंग पर अतिरिक्त दबाव पड़ा और वह खुल गई। इसके बाद ट्रेन दूसरी लाइन से गुजर रही मालगाड़ी से टकराई, जिससे 21 डिब्बे बेपटरी हो गए। हालांकि, आद्रा मंडल के विभिन्न विभागों में इस प्रारंभिक रिपोर्ट को लेकर मतभेद हैं और दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में हादसे की उच्चस्तरीय जांच अभी बाकी है। बेपटरी…
जमशेदपुर : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन जमशेदपुर नगर कमिटी की ओर से शहीद खुदीराम बोस के शहादत दिवस के अवसर पर मानगो गोलचक्कर में शहीद खुदीराम बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया । सर्वप्रथम तस्वीर पर माल्यार्पण प्रदेश अध्यक्ष समर महतो द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता प्रदेश सचिव मंडली सदस्य प्रदीप यादव ने कहा कि आज एक और केंद्र सरकार की और से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू किया गया है, जो की शिक्षा को पूरा तरह से बर्बाद करने की नीति है।आजादी आंदोलन के समय महान क्रांतिकारी भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस,खुदीराम बोस का सपना…
RANCHI : झारखंड राज्य, जो जल, जंगल और खनिज संपदाओं से समृद्ध है, इन दिनों लगातार नकारात्मक घटनाओं को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। हाल के दिनों में राज्य में नेताओं और अधिकारियों को मिल रही धमकियों ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स (RIMS) के निदेशक डॉक्टर राजकुमार से जुड़ा है। उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। कॉल करने वाले की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है, जिसने धमकी भरे लहजे में कहा “बहुत बड़ा डायरेक्टर बना फिर रहा है, 15…
झारखंड : साहिबगंज में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी है। सोमवार सुबह जलस्तर 28.62 मीटर दर्ज हुआ, जो तय सीमा से 1.37 मीटर अधिक है। दियारा इलाका जलमग्न हो गया है और शहर के 28 में से 11 वार्ड बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 1600 घरों के 8,000 लोग प्रभावित हैं। बाढ़ का पानी कई स्कूलों में घुसने और बच्चों की आवाजाही प्रभावित होने के कारण जिला शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल 11 और 12 अगस्त को बंद रखने का आदेश जारी किया है। सबसे अधिक प्रभावित हबीबपुर और चानन गांव के अलावा भरतिया कॉलोनी…
जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संरक्षक, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह झारखंड के महान जननायक शिबू सोरेन के निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। इस दुखद घड़ी पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने आज स्व. शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर उनके पुत्र सह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त किया और गुरु जी के तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
लोहरदगा : जिले के सदर थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों अपराधी अंतर जिला चोर गिरोह के सदस्य हैं। अपराधियों के पास से चोरी की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल, दो चाकू, चार मोबाइल, गांजा पीने वाला एक चिलम, तीन मोटरसाइकिल की चाभी सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रांची जिला के नरकोपी थाना क्षेत्र के करगे गांव निवासी स्व. फिराेज अंसारी के पुत्र इमरोज अंसारी, लोहरदगा जिला के कैरो थाना क्षेत्र के मस्जिद टोला निवासी मनीर अंसारी के पुत्र आरिफ अंसारी और नगजुआ निवासी कमरुद्दीन अंसारी…
जमशेदपुर : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के 2025 बैच के छात्रों ने मंगलवार को रेडियो धूम 104.8 FM के स्टेशन का आज शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने रेडियो प्रोडक्शन की बारीकियों को करीब से जाना और विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग भी लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने झारखंड की लोकप्रिय आरजे श्वेता से रेडियो से जुड़े कई सवाल पूछे। आरजे श्वेता ने छात्रों को बताया कि रेडियो चैनलों में रिकॉर्डिंग, एडिटिंग और ऑन-एयर प्रक्रियाएं किस तरह कम करती हैं। उन्होंने लाइव डेमो के माध्यम से स्टूडियो तकनीक, वॉइस मॉड्यूलेशन और कंटेंट…
रांची : हरमू स्थित बीजेपी कार्यालय के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार इनोवा ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार एक मासूम बच्ची और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सड़क पर दूर जा गिरी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था पहले से ही अव्यवस्थित है और कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर सख्त…
जमशेदपुर : शहिद खुदीराम बोस का शहादत दिवस पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मानगो सुभाष काॅलोनी स्थित खुदीराम बोस के मूर्ति पर माल्यार्पण कर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे शामिल हुए। जिला अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा कि खुदीराम बोस का जन्म बंगाल के मिदनापुर में 1889 ईस्वी में हुआ था। खुदीराम बोस वंदे मातरम पंपलेट का वितरण घुमघुम कर किया। 1905 में बंगाल विभाजन के बाद खुदीराम बोस देश को आजाद कराने के…