Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : आजादी के अमृत महोत्सव की प्रेरणा और देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन करने के उद्देश्य से, भाजपा युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर के द्वारा भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। यात्रा की शुरुआत बागबेडा सिदो -कान्हू मैदान में स्थित वीर योद्धा सिदो-कान्हू पर माल्यार्पण के पश्चात हुआ। आयोजन से शहर का वातावरण बदल गया “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से शहर गूंज उठा। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शाम 4 बजे बागबेड़ा सिद्धू कानू मैदान से हुआ। जहाँ हजारों की संख्या में भाजपा एवं समाज…
धनबाद : धनबाद में वाहनों पर पुलिस, प्रेस, मानवाधिकार या अन्य संगठनों का फर्जी ढंग से बोर्ड लगाने वालों के खिलाफ बुधवार से अभियान चलाया जाएगा। एसएसपी प्रभात कुमार ने मंगलवार की रात जिला पुलिस मुख्यालय में हुई अपराध समीक्षा बैठक में ट्रैफिक विभाग और सभी थाना प्रभारियों को यह निर्देश दिया। एसएसपी ने बताया कि वाहनों में फर्जी संगठनों का बोर्ड लगाना गैर कानूनी है। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। इस महीने ऐसे लोगों की पहचान में तेजी लाई जाएगी। उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। गाड़ियों में गलत ढंग से पुलिस, प्रेस और झारखंड व भारत सरकार…
जमशेदपुर : आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व मे जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी क़ो ज्ञापन दे यातायात जांच में अनियमितता एवं निष्पक्ष कारवाई करने की मांग की उपरोक्त विषय के संबंध में आपका ध्यानाकर्षन कराते हुए कन्हैया सिंह ने कहा की आजसू पार्टी इस गम्भीर विषय पर कारवाई करने की मांग करती है. कुछ दिनों पहले परसूडीह थाना के सामने वाहन जाँच चलाया जाता था जिसका विधानसभा मे विरोध पोटका के माननीय विधायक श्री संजीव सरदार जी ने यह कहकर किया था की 2 किलोमीटर के दायरे में दो जगहों पर जाँच करने का नियम नहीं है जिसके परीणाम…
JAMSHEDPUR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने आज अपने आवास पर तिरंगा ध्वज फहराकर आज़ादी के अमृत महोत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा, तिरंगा सिर्फ हमारे राष्ट्र का प्रतीक नहीं, बल्कि यह हमारे स्वाभिमान, एकता और बलिदान की पहचान है। इसे ऊंचा रखना हर भारतीय का कर्तव्य है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे 13 से 15 अगस्त तक अपने घर, प्रतिष्ठान और कार्यालय पर तिरंगा अवश्य फहराएं तथा तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड कर अभियान…
राजस्थान : सुबह सुबह बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर आ रही हैं जिसमें 7 बच्चों समेत 11 की जान चली गई। ये सभी श्रद्धालु बताए जा रहे हैं। घटना आज सुबह की बताई जा रही है।घटना से इलाके में शोक का मल) क्या है मामला मामला राजस्थान के दौसा जिले के मनोहरपुर नेशनल हाईवे की है, जिसमें लगभग 11 लोगों की मौत हो गई है. यह दर्दनाक हादसा सैंथल थाना क्षेत्र के बापी के पास हुआ, जहां खाटूश्याम दर्शन कर लौट रही एक पिकअप और कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में ज्यादातर मृतक बच्चे हैं। मौके पर…
हजारीबाग : हजारीबाग से एक बड़ी खबर आ रही है। बड़कागांव में हिंसक झड़प हो गयी। जानकारी के मुताबिक एनटीपीसी कंपनी के अधिकारी और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। दरअसल, एनटीपागांव प्रखंड अंतर्गत महुगाई कला पंचायत के ग्राम सुकुल खपिया स्थित पंचायत सचिवालय में एनटीपीसी बादम कोल खनन परियोजना के लिए ग्राम सभा प्रस्तावित किया गया था। ग्राम सभा की सूचना मिलते ही भारी संख्या में गोंदलपुरा, बादम, राउत पारा सहित अन्य गांव के ग्रामीण विरोध के लिए वहां पहुंच गए। इसी दौरान विरोध में भीड़ अचानक उग्र हो गई. जिससे ग्रामीणों और कंपनी के अधिकारियों के बीच झड़प…
DHANBAD : धनबाद जिले के धनसार थाना क्षेत्र के रानी रोड स्थित भुदा महावीर नगर में मंगलवार रात पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में गोली चली। इस गोलीबारी में 21 वर्षीय कबाड़ी व्यवसायी नीरज साव गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया। कबाड़ी व्यवसायी नीरज और दीपक के बीच पुराना विवाद नीरज साव कबाड़ का व्यवसाय करता है और उसने कुछ दिन पहले बरमसिया पुल के पास जुदागिर राम…
रांची: झारखंड में 38 करोड़ रुपये के शराब घोटाले से जुड़े नए तथ्य सामने आए हैं। एसीबी द्वारा कोर्ट में समर्पित केस डायरी के अनुसार, मैनपावर सप्लाई करने वाली कंपनियों विजन और मार्शन ने फर्जी बैंक गारंटी के जरिए टेंडर हासिल किया। बिना कोई वास्तविक जमा राशि किए उन्होंने शराब की आपूर्ति कर भारी मुनाफा कमाया। लेकिन बिक्री से हुई आमदनी विभाग के खाते में जमा नहीं कराई गई, जिससे राज्य को भारी राजस्व नुकसान उठाना पड़ा। अधिकारियों की मिलीभगत और लापरवाही केस डायरी में दर्ज तथ्यों के मुताबिक, जेएसबीसीएल के तत्कालीन जीएम फाइनेंस सुधीर कुमार दास ने बिना वरिष्ठ…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में बोनस को लेकर मंगलवार को दोपहर बाद यूनियन एवं प्रबंधन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। जिसमें अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह तथा एचआर हेड प्रणव कुमार एवं ईआर हेड सौमिक रॉय उपस्थित थे। बैठक के दौरान वार्षिक बोनस के प्रारूप समेत अन्य विषयों पर चर्चा की गई।
जमशेदपुर : आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो नेता शिबू सोरेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर उनकी छवि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने शिबू सोरेन की छवि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शिबू सोरेन एक जमीनी नेता थे जिन्होंने आदिवासी समुदायों और गरीबों के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का निधन झारखंड के लिए एक बड़ी क्षति है। हेमंत…