बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के मानुषमुड़िया गांव में दुर्गापूजा की नवमी की रात आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
घटना में मानुषमुड़िया निवासी तारक घटवारी घायल हो गए थे। उनके बयान पर बरसोल थाना कांड संख्या 29/26 के तहत जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में अनूप दास, कृष्ण मन्ना, सुब्रतो मंडल और बेहेड़ा निवासी सती प्रसाद गिरी शामिल हैं. थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने बताया कि मामले में अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
Advertisements

Advertisements

