Author: LOKTANTRA SAVERA

ग्रेड अच्छा और मजदूर हित में हो इसकी की जा रही पहल : राकेश्वर पांडेय जमशेदपुर : टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्पलाईज यूनियन की कमिटी बैठक यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में बिष्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई, आज की बैठक में सभी सदस्यों ने वर्तमान में कर्मचारियों के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा लंबित ग्रेड की ओर ग्रेड कमिटी और अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराया, सभी ने कहां की 22 माह से ग्रेड लंबित है कर्मचारी भी जल्द ग्रेड के लिए दबाव बना रहे है, यूनियन के सदस्यों ने कहां की हमे ग्रेड कमिटी पर भरोसा है…

Read More
CKP

चक्रधरपुर : शहीद सप्ताह के दौरान नक्सलियों द्वारा मंगलवार की रात्रि चक्रधरपुर रेल मंडल के किरीबुरु करमपदा रेल मार्ग पर किलो मीटर संख्या 488/6/7के पास बैनर लगा दिया है। जिस कारण इस मार्ग पर मालगाड़ियों का परिचालन ठप हो गया है। हलांकि इस मार्ग पर लौह पत्थर की ढुलाई के लिए ही मालगाड़ियों का परिचालन होता है। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम स्थानीय पुलिस के समन्वय से रेलवे ट्रैक पर जांच शुरु कर दी है और पोस्टर जब्त करने का काम शुरु कर दिया है। बता दे कि नक्सलियों द्वारा 28 जुलाई से तीन अगस्त तक शहीद दिवस सप्ताह…

Read More

चक्रधरपुर : नक्सलियों ने 3 अगस्त को पांच राज्यों में बंद की घोषणा की है। इससे पहले 20 जुलाई से वे साथियों को मुठभेड़ में मारने के खिलाफ गांवों में सभा कर रहे हैं। 28 जुलाई से शुरू शहीद सप्ताह के दौरान नक्सलियों ने ओडिशा में पोस्टरबाजी भी कर दी है। इससे चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ की सक्रियता बढ़ गई है। कोल्हान एवं ओडिशा स्थित चक्रधरपुर मंडल के ग्रामीण क्षेत्र स्थित छोटे स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी गई है, क्योंकि नक्सलियों द्वारा बंद के दौरान ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित किया जा सकता है। मालूम हो कि चक्रधरपुर मंडल के स्टेशनों…

Read More

जमशेदपुर : परसूडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा घंटी टोला से नाबालिग के अपहरण मामले में पुलिस ने एक ऑटो चालक को हिरासत में लिया है। इनकी ऑटो में ही आरोपी राजू गोप के साथ नाबालिग को जाते हुए अंतिम बार देखा गया था। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि राजू नाबालिग को लेकर ऑटो से कहीं गया था। इसके बाद ऑटो चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि ऑटो चालक से यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वह दोनों को कहां लेकर…

Read More

नई दिल्ली : संसद के मॉनसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी है. बुधवार को भी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सवाल और जवाबों का सिलसिला जारी रहा. समाजवादी पार्टी सांसद जया बच्चन ने भी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई सवाल किए. जया बच्चन ने कहा कि सरकार ने आतंकवाद खत्म करने का वादा किया था क्या हुआ. सिंदूर नाम क्यों दिया गया? बोलीं जया बच्चन जया बच्चन ने कहा, ‘सर एक तो मैं आप लोगों को बधाई दूंगी कि आपने ऐसे लेखकों को रखा हुआ है जो बड़े-बड़े नाम देते हैं. ये नाम सिंदूर दिया क्यों? सिंदूर तो उजड़…

Read More

जमशेदपुर : हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार (RKSM) जमशेदपुर के बैनर तले 21 शिव भक्तों का जत्था बाबा नगरी रवाना हुए,लगातार पिछले कई वर्षों से यह जत्था राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार (RKSM) के बैनर तले देवाधिदेव महादेव को जलाभिषेक करने के लिए बाबा नगरी देवघर कों जाते है, RKSM के राष्ट्रीय प्रमुख रंजीत बर्मन एवं RKSM जमशेदपुर जिला अध्यक्ष सुजीत वर्मा जत्थे का नेतृत्व करते हुए बस से बाबानगरी के लिए रवाना हुए.मंगलवार सुबह 7:00 बजे सभी शिव भक्त कदमा कार्यालय में एकत्रित हुए, जहाँ से सभी शिव भक्त बोल बम का जयकारा लगाते…

Read More

जमशेदपुर : यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव राजीव पाण्डेय ने आज उप-श्रमायुक्त अरविंद कुमार को एक गरिमामय समारोह में पुष्प गुच्छ एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया। यह सम्मान श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, औद्योगिक क्षेत्र में संवाद स्थापित करने की उनकी कुशल भूमिका और श्रम नीतियों के सुचारू कार्यान्वयन हेतु उनकी प्रतिबद्धता के प्रतीकस्वरूप दिया गया। इस अवसर पर श्री पाण्डेय ने कहा कि “श्रम विभाग मजदूरों की रीढ़ है, और जब अधिकारी श्रमिक हितों के प्रति संवेदनशील, निष्पक्ष और तत्पर हों, तो मजदूरों का विश्वास शासन पर और भी दृढ़ होता है।अरविंद कुमार जैसे अधिकारी हमारे समाज की वास्तविक…

Read More

जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जमशेदपुर के प्रतिनिधिमंडल ने आज विधायक सरयू राय एवं पूर्णिमा साहू से भेंट कर राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 का विरोध दर्ज करते हुए ज्ञापन सौंपा। परिषद ने निवेदन किया कि इस विधेयक को मंजूरी न देते हुए उच्च शिक्षा की स्वायत्तता और निष्पक्षता को प्राथमिकता दी जाए। एबीवीपी ने आशंका जताई कि यदि यह विधेयक लागू हुआ तो इससे विश्वविद्यालयों में राज्य सरकार का दखल और राजनीतिककरण बढ़ेगा, जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता व स्वतंत्रता को नुकसान पहुँच सकता है। परिषद का कहना है कि उच्च शिक्षण संस्थानों को राजनीतिक प्रभाव से मुक्त रखना समय…

Read More

जमशेदपुर : बाबा बैधनाथ सेवा के द्वारा आयोजित आठ दिवसीय कांवर यात्रा आज पांचवे दिन इनारावरण के बाबा भूतनाथ धर्मशाला पहुंची। यहां पर सभी कांवरियों के लिए दोपहर के भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जहां यात्रा में शामिल हुए कलाकारों के द्वारा भक्ति के गाने के साथ कलाकारों के द्वारा शिव तांडव एवं मशान होली की जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई जो आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के यात्रा में शामिल संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया की इनारवण में विश्राम के बाद सभी कांवरिया सीधे बाबा नगरी…

Read More

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के नेतृत्व में मानगो क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल मानगो नगर निगम पहुंच कर सहायक नगर आयुक्त मोहम्मद आकिब जावेद को चार सूत्री मांग पत्र सोपा गया। अंसार खान ने बताया वारिस कॉलोनी रोड नंबर 4 और क्रॉस रोड नंबर 4 में पानी सप्लाई पाइप अभी तक नहीं बिछाया गया है। और वारिस कॉलोनी क्षेत्र में 70 स्ट्रीट लाइट खराब पड़ा हुआ, मानगो क्षेत्र में लगभग 60% स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई है बरसात के मौसम में अंधेरा होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाई का सामना…

Read More