जमशेदपुर : परसूडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा घंटी टोला से नाबालिग के अपहरण मामले में पुलिस ने एक ऑटो चालक को हिरासत में लिया है। इनकी ऑटो में ही आरोपी राजू गोप के साथ नाबालिग को जाते हुए अंतिम बार देखा गया था। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि राजू नाबालिग को लेकर ऑटो से कहीं गया था। इसके बाद ऑटो चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।
Advertisements
Advertisements

थाना प्रभारी ने बताया कि ऑटो चालक से यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वह दोनों को कहां लेकर गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए झारखंड और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में छापेमारी भी की जा रही है। जल्द ही नाबालिग को बरामद कर लिया जाएगा और मुख्य आरोपी को भी गिरफ़्तार किया जाएगा।