Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के इलिगरा गांव में शुक्रवार को कराईकेला पुलिस ने पहुंचकर माओवादी बुलबुल उर्फ दुलबु के घर के बाहर न्यायालय का चिपकाया. कराईकेला थाना प्रभारी अंकित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने माओवादी नक्सली बुलबुल के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत ढोल-नगाड़ों के साथ इश्तेहार चस्पा किया.नक्सली बुलबुल उर्फ दुलबु अल्दा, पिता स्व. तुपरम अल्दा, पश्चिमी सिंहभूम क्षेत्र के इलिगरा गांव का निवासी है. उसके खिलाफ कराईकेला थाना में कांड संख्या 17/2024 के तहत गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.पुलिस ने बुलबुल द्वारा इलीगरा जंगल मे छिपाए गये 2 बंदूक एवं नक्सली सामग्री जब्त किया था.पुलिस टीम…
शैलेश कुमार/चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम के पोड़ाहाट अनुमंडल के दो युवाओं ने झारखंड लोक सेवा आयोग(जेपीएससी) परीक्षा में बाजी मारी है.पोड़ाहाट अनुमंडल के चक्रधरपुर के धरमसाई गांव निवासी रसिका जामुदा व मनोहरपुर के कमलेश गुप्ता ने जेपीएससी परीक्षा सफलता हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है.चक्रधरपुर के सुदूर जंगल में बसा धरमसाई गांव निवासी रसिका जामुदा ने 299वां रैंक हासिल किया है.रसिका से पूर्व उनके भाई मंगल सिंह जामुदा ने भी जेपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर चुके हैं. मंगल सिंह जामुदा वर्तमान में डीएसपी के पद पर अपनी सेवा दे रहे है। वहीं रसिका की बात करें तो…
अकादमिक सत्र 2025-26 के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता की दिशा में पहला कदम जमशेदपुर : मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (MTMC), जमशेदपुर के Allied Health Sciences (AHS) विभाग ने आज अकादमिक सत्र 2025-26 के नवप्रवेशी स्नातक छात्रों के स्वागत हेतु एक भव्य ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (MAHE) के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जो कि NAAC द्वारा A++ श्रेणी से मान्यता प्राप्त प्रतिष्ठित “Deemed-to-be University” है। कार्यक्रम की शुरुआत मणिपाल समूह के संस्थापक डॉ. टी.एम.ए. पै को पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। श्रद्धांजलि के इस क्षण ने छात्रों में सेवा,…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह एवं अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद के जोरदार प्रयासों से एक बार पुनः टाटा मोटर्स में अप्रेंटिसशिप आरंभ हुआ। इसके पहले बैच के लिए आवेदकों को विभिन्न माध्यमों समेत टेलीफोन कॉल से सूचित किया जा रहा है ताकि आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके। गौरतलब हो कि आवेदकों से पूर्व में आवेदन आमंत्रित किया गया था। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से चयनित सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि पूर्व में यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर अनेकों युवा…
CHAIBASA : पश्चिमी सिंहभूम जिले में शारदा गांव के पास एनएच-75 चक्रधरपुर-चाईबासा मार्ग पर हवाई फायरिंग करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बुधलाल अंगरिया (28 ) और बिरसा गागराई (25 ) के रूप में हुई है. इनके पास से एक देशी पिस्टल, 33 एमएम की एक जिंदा गोली और दो स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं. सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना मिली कि शारदा गांव के पास एनएच-75 चक्रधरपुर-चाईबासा मार्ग पर दो युवकों की ओर से हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश…
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई करने पर सहमति जताई. याचिका में दावा किया गया है कि नियुक्ति में उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया. प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ ने कहा कि मामले की सुनवाई अगले हफ्ते 30 और 31 जुलाई को होगी. वरिष्ठ अधिवक्ता अंजना प्रकाश ने कहा कि झारखंड के मौजूदा डीजीपी नियुक्ति के बावजूद अपने पद पर बने हुए हैं. अंजना प्रकाश एक सामाजिक कार्यकर्ता की ओर से पेश हुई…
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सेल किरीबुरू द्वारा संचालित स्कूल बस शुक्रवार को किरीबुरू-बेसकैंप मार्ग पर चुना घाटी में हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार चार बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस से सेल अस्पताल किरीबुरू में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना का कारण घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार स्कूल बस बच्चों को लेकर बेसकैंप से किरीबुरू लौट रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक वाहन को बचाने…
देवघर : सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। सिवान जिले के तरवारा थाना क्षेत्र में कांवड़ियों से भरी पिकअप गाड़ी पलट गई, जिससे 30 कांवड़िए घायल हो गए। घायलों में 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की यह वजह आई सामने मिली जानकारी के अनुसार, सभी कांवड़िए झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में जल चढ़ाकर उत्तर प्रदेश लौट रहे थे। इसी दौरान तरवारा क्षेत्र के गंडक पुल के पास पिकअप वैन की स्टीयरिंग फेल हो गई। स्टीयरिंग फेल हो जाने के कारण वाहन…
जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने डुमरिया प्रखंड अंतर्गत कांटाशोला गांव में मुख्यमंत्री स्मार्ट ग्राम योजना के तहत विकसित माइक्रो इकोनॉमिक जोन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं, किसानों एवं युवाओं से संवाद कर स्थानीय आजीविका आधारित गतिविधियों की जानकारी ली और इन गतिविधियों को और विस्तार देने की आवश्यकता पर जोर दिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, आत्मनिर्भरता बढ़ाने और रोजगार के स्थानीय अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में यह योजना एक सशक्त माध्यम है। ज़रूरत है कि समुदाय की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए और तकनीकी प्रशिक्षण…
गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है. युवक का शव उसकी प्रेमिका के घर की खिड़की पर फंदे से लटकता मिला. मामला देवरी थानाक्षेत्र अंतर्गत मनकडीहा गांव का है. मृत युवक के परिजनों ने उसकी प्रेमिका और घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया है. प्रेमिका और उसका पूरा परिवार घर से गायब है. मृत युवक की पहचान मनकडीहा गांव निवासी वार्ड सदसस्य मकबूल अंसारी के 30 वर्षीय बेटे सोहेल अंसारी उर्फ साहिल के रूप में की गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है.