गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है. युवक का शव उसकी प्रेमिका के घर की खिड़की पर फंदे से लटकता मिला. मामला देवरी थानाक्षेत्र अंतर्गत मनकडीहा गांव का है. मृत युवक के परिजनों ने उसकी प्रेमिका और घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया है. प्रेमिका और उसका पूरा परिवार घर से गायब है.
मृत युवक की पहचान मनकडीहा गांव निवासी वार्ड सदसस्य मकबूल अंसारी के 30 वर्षीय बेटे सोहेल अंसारी उर्फ साहिल के रूप में की गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है.
Advertisements

Advertisements

