Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
धनबाद : झारखण्ड के धनबाद जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार की अहले सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली पनीर की एक बड़ी खेप जब्त की है। यह पनीर बिहार से बस के जरिये लाया गया था और इसे धनबाद के दुकानों में खपाने की योजना थी।
जमशेदपुर : केन्द्र की मोदी सरकार और भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर के प्रति समर्थन और शौर्य को नमन करते हुए, टेल्को स्थित खड़ंगाझार मार्केट से भोले भक्तों का एक विशेष कांवरिया जत्था सोमवार को बाबा नगरी देवघर के लिए रवाना हुआ। जत्थे का नेतृत्व कर रहे पंकज मिश्रा ने अपनी काँवर को देशभक्ति के रंग में रंगते हुए, उस पर ब्रह्मोस मिसाइल का आकर्षक मॉडल सजाया, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। कांवरियों ने ‘जय शिव शंकर’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ यात्रा शुरू की। इस मौके…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को बर्मामाइंस मंडल क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों का सघन दौरा किया एवं जनता के बीच जाकर उनसे सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ईस्ट प्लांट बस्ती में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और भक्तिनगर, रघुवर नगर, सिदो-कान्हू बस्ती, मनीफीट सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा कर मॉनसून की बारिश के बाद उत्पन्न समस्याओं की स्थिति से अवगत हुईं। विधायक ने क्षेत्र में जलजमाव, क्षतिग्रस्त सड़कों, नाली एवं कचरा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट जैसी जनसमस्याओं पर चिंता जताई। उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से फोन पर बात कर त्वरित समाधान के निर्देश…
जमशेदपुर : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा सिंह के निर्देश अनुसार प्रदेश महामंत्री चंदा सिंह राजपूत की अध्यक्षता में सावन महोत्सव रखा गया यह कार्यक्रम साकची स्थित दयाल इंटरनेशनल होटल में रखा गया सावन महोत्सव की शुरुआत अतिथियों के अलावा संगठन के सभी महिलाओं को गोविंदपुर मंडल से नीता सिंह और सरोजनी सिंह के द्वारा सभी महिलाओं को टीका लगा करके उन्हें स्वागत किया गया तथा अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। मुख्य अतिथि रिंकू सिंह जानी-मानी बिजनेसमैन अधिवक्ता दीप सिंह गोल्ड मेडलिस्ट पाममिस्ट मीता सिंह के द्वारा दीप प्रचलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया…
DHANBAD : धनबाद में इंस्पेक्टर रैंक से प्रमोशन पाकर DSP बने तीन अधिकारियों को डीएसपी रैंक का बैच लगाया गया। जिले के SSP ऑफिस में आयोजित “स्टार पीपिंग सेरेमनी” में इन तीनों अधिकारियों को SSP प्रभात कुमार ने बैच लगाया। जिन अधिकारियों को बैच लगाया गया उनमें साइबर थाना के इंस्पेक्टर अक्षय राम, जोड़ापोखर थाना के इंस्पेक्टर राजेश सिन्हा और डीसीबी के इंस्पेक्टर शारदा रंजन सिंह शामिल थे। SSP प्रभात कुमार ने खुद इन अधिकारियों के कंधे पर लगे इंस्पेक्टर रैंक के बैच को उतारा और DSP रैंक के सितारे लगा दिये। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं दी।…
JAMSHEDPUR : जिले में अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए आबकारी विभाग ने शनिवार को पिपला और आसपास के हाईवे क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर विभागीय टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित ढाबों और संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ सघन छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान लगभग 40 लीटर देसी शराब और 8 बोतल ब्रांडेड विदेशी शराब जब्त की गई। टीम को सूचना मिली थी कि कुछ ढाबों और दुकानों में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग ने कई स्थानों…
बोकारो : बोकारो में जंगल के पेड़ कटाई को लेकर दो गुट आपस में ही भीड़ जाए । तू तू मैं मैं होते होते रणभूमि में तब्दील हो गया और खूब चले लाठी डंडे । बोकारो के पूर्व मंत्री के भतीजे एवं बेरमो प्रमुख के पति के समर्थकों के बीच वन(जंगल)कटाई को लेकर दोनों पक्षों में हिंसक झड़प खूब चली लाठियां। एक पक्ष जंगल का समर्थन कर रहा है, तो दूसरा पक्ष विरोध में हैं। सीसीएल के कारो परियोजना से सटे जंगल को कारो प्रबंधनों द्वारा काटा जा रहा है। यह काम आउटसोर्सिंग कंपनी को दिया गया है। जिसका विरोध…
जमशेदपुर : आगामी 25 जुलाई को बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित होने वाली निःशुल्क कांवर यात्रा में सोनारी से शामिल होने वाले शिवभक्तों के बीच पहचान पत्र बाबा भूतनाथ मंदिर के प्रांगण में वितरण किया गया । सोनारी से नि:शुल्क कांवर यात्रा में शामिल होकर सुल्तानगंज जाने हेतु पुरूषों की तुलना महिलाओं की संख्या कहीं अधिक देखने को मिली। सोनारी के बाबा भूतनाथ मंदिर प्रांगण में पहचान पत्र वितरण के कार्यक्रम में पहुंचे संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने कहा की यात्रा में शामिल होने वाले सभी शिवभक्तों ने मेरे ऐसे अदने व्यक्ति के ऊपर भरोसा…
देवघर : राजकीय श्रावणी मेला 2025 की दूसरी सोमवारी पर बाबा मंदिर में भक्ति का जनसैलाब उमड़ा. सोमवार सुबह 04:07 बजे से मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया. बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में शिवभक्तों की गूंज से कुमैठा तक रूट लाइन गुंजायमान है. 3 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे बाबा धाम सभी कांवरिया कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए जलार्पण के लिए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं. अब तक तीन लाख से अधिक श्रद्धालु बाबाधाम पहुंच गए हैं. कतार इतनी लंबी है कि श्रद्धालुओं को भी परेशानी हो रही है. कई जगहों पर रुटलाइन में…
JAMSHEDPUR : टाटानगर से ट्रेन यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दक्षिण पूर्व रेलवे के अधीन आने वाले आद्रा डिवीजन में चल रहे अहम विकास कार्यों की वजह से कई ट्रेनों के रूट और समय में बड़ा बदलाव किया गया है. इसमें टाटानगर से चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं, जिन्हें अब निर्धारित तारीखों पर आंशिक रूप से खत्म और शुरू किया जाएगा. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि जरूर करें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके.अगर आप…