JAMSHEDPUR : टाटानगर से ट्रेन यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दक्षिण पूर्व रेलवे के अधीन आने वाले आद्रा डिवीजन में चल रहे अहम विकास कार्यों की वजह से कई ट्रेनों के रूट और समय में बड़ा बदलाव किया गया है. इसमें टाटानगर से चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं, जिन्हें अब निर्धारित तारीखों पर आंशिक रूप से खत्म और शुरू किया जाएगा.



रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि जरूर करें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके.अगर आप आज से अगले कुछ दिनों में सफर करने वाले हों तो पहले ही शेड्यूल देख लें उसके बाद योजना बनाएं. इसके साथ ही रेलवे की वेबसाइट से भी क्रॉसचेक कर लें. इससे आपको परेशानी नहीं होगी.
किस ट्रेन के शेड्यूल में हुआ क्या बदलाव
– 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन 21, 22 और 24 से 27 जुलाई 2025 तक पूरी तरह रद्द रहेगी.
– 18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस का संचालन 21 और 23 जुलाई को नहीं किया जाएगा.
– 68060 आसनसोल-बराभूम मेमू पैसेंजर ट्रेन 22, 24 और 26 जुलाई को आद्रा से ही शुरू होगी.
– इसी तरह 68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू पैसेंजर ट्रेन 21, 25 और 27 जुलाई को आद्रा में ही खत्म होगी और वहीं से वापस चलेगी. यानी टाटानगर के यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी.
– 68079/68080 भोजुडीह-चंद्रपुरा-भोजुडीह मेमू पैसेंजर ट्रेन 21 और 25 जुलाई को महूदा से शुरू होगी और वहीं खत्म होगी.
रेलवे ने जताया असुविधा के लिए खेद
दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि यह बदलाव जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार कार्यों के चलते किए गए हैं. रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठा रही है. यात्रियों से आग्रह है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन या सोशल मीडिया से ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें.



