Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
JAMSHEDPUR : पृथ्वी पर्यावरण पार्क मानगो में पतंजलि योग परिवार पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में जिला स्तरीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दैनिक योगाभ्यास सत्र से हुई, तत्पश्चात वैदिक हवन किया गया। कार्यक्रम के अंत में भजन, सत्संग तथा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के सुप्रसिद्ध वैद्य डॉ. मनीष डूड़िया। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान के कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा, पतंजलि युवा भारत सह राज्य प्रभारी विपिन कुमार, भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी रवि नंदन कुमार, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी कृष्ण कुमार, पतंजलि किसान सेवा…
रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिले के नदी-नालों में जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। इसी बीच प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर (Maa Chhinnamastika Mandir), रजरप्पा में भी भैरवी नदी का पानी घुस आया है। इस कारण श्रद्धालुओं को दर्शन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भैरवी नदी के उफान से दुकानों को भारी नुकसान गुरुवार सुबह भैरवी नदी इतनी उफान पर थी कि मंदिर के तटवर्ती क्षेत्रों में स्थित…
लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले में कोल साइडिंग के पास एक बार फिर अपराधियों ने एक घटना को अंजाम दिया। चंदवा थाना क्षेत्र के टोरी कोल साइडिंग के पास बुधवार देर रात 6 से 7 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने रंगदारी वसूलने के इरादे से एक खड़े डंपर को आग (Latehar Crime News) के हवाले कर दिया और घटना के बाद मौके पर गोलीबारी करते हुए फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। घटना का पूरा विवरण जानकारी के मुताबिक, अपराधी कोयला गिराने के बाद साइडिंग से कुछ दूरी पर खड़े डंपर…
चाईबासा : झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर-मनोहरपुर के बीच गोइलकेरा थाना अंतर्गत एनएच 320 (डी) पर पटनिया गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 38 वर्षीय महिला सलोमी चेरोवा की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मृतक महिला के पति मरकस चेरोवा ने बताया कि वे अपनी पत्नी, बहन और बच्चों के साथ ट्रेन पकड़ने पैदल पोसैता रेलवे स्टेशन जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे पिकअप वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। वाहन अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया, जिससे सलोमी चेरोवा की मौत हो गई।…
रांची। राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों तथा स्वास्थ्य केंद्रों में एएनएम (स्वास्थ्य कार्यकर्ता) के 3,181 पदों पर नियुक्ति होगी। इनमें 3,020 नियमित तथा 161 बैकलाग पद सम्मिलित हैं। इन पदों पर नियुक्ति झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से होगी। आयोग ने इसे लेकर बुधवार को सूचना जारी कर दी है। साथ ही दोनों श्रेणी के पदों के लिए अलग-अलग विवरणिका प्रकाशित कर दी है। ऑनलाइन आवेदन की विभिन्न प्रक्रियाओं की तिथि की घोषणा आयोग द्वारा शीघ्र की जाएगी। इन पदों पर नियुक्ति के लिए आयोग द्वारा झारखंड एएनएम नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा ओएमआर तथा…
नई दिल्ली। अहमदाबाद में एअर इंडिया-171 विमान हादसे को लेकर विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआइबी) ने प्रारंभिक रिपोर्ट नागरिक उड्डयन मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों को सौंप दी है। यह रिपोर्ट विमान हादसे की जांच के प्रारंभिक निष्कर्षों पर आधारित है। इसे शुक्रवार को सार्वजनिक किया जा सकता है। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में फ्लाइट डाटा रिकार्डर से मिले संकेतों में इस बात जिक्र किया गया है कि हादसे की वजह ‘फ्यूल कंट्रोल स्विच’ हो सकते हैं। 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान उड़ान भरने के 35 सेकंड के भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें…
जमशेदपुर : ग्राम कतरापारा, प्रखंड धालभूमगढ़, थाना चाकुलिया निवासी श्रमिक जादूनाथ सोरेन की तमिलनाडु के कृष्णागिरि जिले के करबल्ली गांव में काम के दौरान गाय के हमले से मृत्यु हो गई। वे लगभग 15 दिन पहले खेत में काम करने के लिए वहाँ गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर इस गंभीर विषय पर संज्ञान लेने की मांग की। उनके ट्वीट के बाद न केवल राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और जिला प्रशासन सक्रिय हुआ, बल्कि खेत के मालिक ने भी सहयोग…
जमशेदपुर : आज़ाद समाज पार्टी (का०) के द्वारा पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला ख़रसवा दोनों जिले का संयुक्तरूप से नीति निर्माण सह समीक्षा बैठक कार्यक्रम जीपी स्लोप क्लब कदमा में रखा गया कार्यक्रम में पार्टी को आगे बढ़ाने और पार्टी में नए सदस्यों को जोड़ने, पार्टी की विचारधारा घर- घर तक पहुंचाने का बारे चर्चा किया गया साथ ही शमीम अकरम को पूर्वी सिंहभूम जिले का कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा जी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के नगीना से लौटने के बाद प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा जी को पूर्वी…
जमशेदपुर : गुरु नानक उच्च विद्यालय, मानगो में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 2024-2025 की झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया. श्री राय ने कहा की विद्यार्थी जो भी अध्यन्न करते है उसपर मनन भी करे ऐसा करने से उनके याद रखने की क्षमता और अधिक प्रभावशाली होगी. जो विद्यार्थी…
जमशेदपुर : माइकल जॉन प्रेक्षागृह में जिलास्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह के समापन के छात्रों ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन देने के लिए 10 बजे से ही जूट गए थे 4 घंटा तक कार्यक्रम खत्म होने के बाद छात्राएं अपनी समस्या रखने के लिए शिक्षा मंत्री से मिलने आगे बढ़ी लेकिन जब शिक्षा मंत्री छात्रों की बात को हल्के में लेकर अपनी गाड़ी की ओर बढ़े तो छात्राएं आक्रोशित हो और उनको रोक दिया और मांग पत्र देकर कहा :- छात्रा – 6 महीने का सत्र बाकी है ,कृपया हमारे भविष्य को देखते हुए , हमें दूसरी जगह स्थानांतरण न किया…