Author: LOKTANTRA SAVERA

जमशेदपुर : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में आज “श्री रोजगार 3.0” कार्यक्रम के अंतर्गत कंप्यूटर इंजीनियरिंग, कॉमर्स, मैनेजमेंट तथा अन्य कोर्सेज के प्लेसमेंट प्राप्त छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो, कुलपति प्रो. (डॉ.) एस. एन. सिंह, एवं प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट विभाग के प्रमुख डॉ. शुभदीप भद्रा उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के प्रोफेसरगण, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में यह बताया गया कि इस वर्ष बड़ी संख्या में छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट मिला है, जिससे यह वर्ष प्लेसमेंट के लिहाज़ से एक…

Read More

जमशेदपुर : पतंजलि योग समिति पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में शहर के विभिन्न स्थानों पर विश्व योग दिवस का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। पतंजलि योग समिति का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम बर्मामाइंस स्थित डिस्ट्रिक्ट सी एम स्कूल फॉर एक्सीलेंस में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मनीष डूडिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पतंजलि कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं भाजपा नेता रामबाबू तिवारी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ अभिभावक, शिक्षक – शिक्षिकाएं एवं आसपास के योग साधकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। विश्व योग दिवस को चिर स्मरणीय…

Read More

जमशेदपुर : इस वर्ष आजादनगर थाना क्षेत्र के सभी मुहर्रम अखाड़ा समितियों ने एक महत्वपूर्ण और समाजिक फैसले के तहत मुहर्रम के दौरान जुलूस न निकालने का संकल्प लिया। अखाड़ा समितियों का कहना है कि जुलूस से होने वाली समाजिक समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इनमें से प्रमुख समस्याएं आपातकालीन सेवाओं में रुकावट और असामाजिक तत्वों की सक्रियता हैं, जो जुलूस में हस्तक्षेप करने का प्रयास करते हैं। अखाड़ा समितियों का मानना है कि इस फैसले से समाज में शांति और सुरक्षा बनी रहेगी, और जिला प्रशासन को भी राहत मिलेगी। इस फैसले का सभी समितियों ने स्वागत…

Read More

जमशेदपुर : वन विभाग ने गोकुल नगर, मिर्जाडीह समेत अन्य इलाके में क़रीब 350 घरों को तोड़ने का आदेश दिया है. बताया गया कि इको सेंसिटिव जोन है, इसी वजह से यह कार्रवाई की जा रही है. अब सवाल यह है कि क्या कार्रवाई सिर्फ क्षेत्र के ग़रीबों के लिए ही है. इसी क्षेत्र में कई अमीरों के घर, बड़े-बड़े होटल, व्यवसायिक प्रतिष्ठान कई अन्य स्थायी स्ट्रक्चर बना हुआ है। लेकिन, इनके लिए विभाग ने आंखों पर पट्टी बाँध लिया है. अमीर आगे बढ़े, व्यापार करें किसी को कोई दिक़्क़त नहीं. लेकिन सिर्फ़ चुन-चुन कर ग़रीबों के घरों को तोड़ना…

Read More

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा सिंह के निर्देशानुसार, प्रदेश महामंत्री चंदा सिंह राजपूत की अध्यक्षता में पतंजलि योग संस्थान के सहयोग से भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” पर आधारित थी, जो योग के वैश्विक महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों को रेखांकित करती है। 2025 में इस आयोजन ने 11वीं वर्षगांठ का मील का पत्थर छुआ। इस वर्ष के उत्सव में शामिल 10 हस्ताक्षर कार्यक्रमों…

Read More

जमशेदपुर : पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद क्षेत्र में जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके बावजूद नगर परिषद द्वारा न तो ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया, न ही फॉगिंग जैसी कोई आवश्यक कार्रवाई की गई। इस लापरवाही को देखते हुए आज आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वप्रेरणा से स्कूल परिसर में ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव किया, जिससे किसी प्रकार की बीमारी फैलने से रोका जा सके। यह छिड़काव कार्यक्रम नगर परिषद भवन के सामने, कपाली ओपी क्षेत्र में आयोजित किया गया, ताकि नगर परिषद की आँखें खुलें और वह अपने कर्तव्यों का सही…

Read More

जमशेदपुर : आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिँह ने अपने सैकड़ो कार्यकत्तओ संग जमशेदपुर से रांची स्थित हरिबंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम खेलगाव पहुचे, जहा पार्टी कार्यकर्ताओ संग पार्टी सुप्रीमो संग अन्य केंद्रीय पदाधिकारियों से मुलाक़ात कर पार्टी के प्रति अपनी पूरी निष्ठा व्यक्त करते हुए पार्टी हित मे संघर्ष करने का संकल्प लेकर पार्टी के दिशा निर्देष पर कार्य करने की बात कहते हुए आगे बढ़ने का आश्वाशन दिए। उक्त अवसर पर पार्टी सुप्रीमो ने सभी क़ो क्षेत्र के जवळन्त विषयो पर मुखरता के साथ प्रखंड स्तर पर या गांव के चौपाल पर पार्टी के विचारों से अवगत कराये, क्योंकि राज्य…

Read More

जमशेदपुर : संगठन सृजन अभियान के तहत दो प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी एवं 8 मण्डल अध्यक्षों का नियुक्त पत्र जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के द्वारा प्रखण्ड पर्यवेक्षक के उपस्थित में प्रदान किया गया।  नियुक्ति पत्र वितरण में प्रखण्ड अध्यक्ष मानगो ईश्वर कुमार सिंह, कदमा-सोनारी प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील कुमार झा ऊर्फ बबुआ झा को नियुक्ति पत्र सौंपा गया, मण्डल अध्यक्ष में आजादनगर मण्डल अध्यक्ष फैयाज आलम अंसारी, मानगो मण्डल अध्यक्ष राकेश दास, उलीडीह मण्डल अध्यक्ष संजय शर्मा, एमजीएम मण्डल अध्यक्ष अखिलेश सिंह सोनारी मण्डल अध्यक्ष दीपक कुमार यादव, कदमा मण्डल अध्यक्ष अभिषेक महंती, बिष्टूपुर मण्डल अध्यक्ष अली रजा खान, साकची पश्चिम मण्डल…

Read More

जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया सिमदी आगमन पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में स्वागत कार्यक्रम जगह जगह आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का प्रोटोकॉल स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कार्यक्रम पारडीह चौक, डिमना चौक, बालीगुमा, पीपला, फुलडूंगरी चौक घाटशिला, धालभूमगढ चौक, चाकुलिया बिरसा चौक पर कांग्रेस नेतागण, पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागणों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, खगेनचन्द्र सिंह, अशोक चौधरी, रामाश्रय प्रसाद, रविन्द्र कुमार झा, एल बी सिंह, प्रिंस सिंह, डाॅ परितोष सिंह,…

Read More

पलामू : जिला में रेड़मा रांची रोड के पास तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. दोनों मृतक बच्चे आपस में मौसेरे भाई हैं. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों के सहयोग के बच्चों के शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल के लिए भेज दिया है. परिजनों के अनुसार, ये दोनों बच्चे शनिवार की दोपहर बाद से घर से लापता थे. देर रात परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी थी. शनिवार देर रात परिजन और पुलिस ने एक साथ बच्चों…

Read More