Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत गिद्दी झोपड़ी फुटबॉल मैदान के पास खरकई नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई. यह घटनास्थल कुसूम घाट कहलाता है. सूचना पाकर बागबेड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची, लेकिन तब तक नदी में डूबे युवक को स्थानीय लोगों ने निकाल लिया था. मृतक की पहचान बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर पांच निवासी विजय मिश्रा (22) के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार चार पांच दोस्त यहां नहाने के लिए आये थे. तभी एक दोस्त डूब गया. घटना देख अन्य दोस्त भाग गए.…
बेंगलुरु : बेंगलुरु से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने पूर्णा प्रजना लेआउट स्थित एक OYO होटल के कमरे में कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि ये घटना शुक्रवार को हुई थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने बताया कि पूर्णा प्रजना लेआउट स्थित एक OYO होटल के कमरे 25 वर्षीय यशस ने अपनी प्रेमिका 36 वर्षीय हरिनी की कथित तौर पर हत्या कर दी. दोनों की पहचान केंगेरी के निवासी के रूप में हुई है. यशस एक…
JAMSHEDPUR : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पोटका प्रखंड अंतर्गत भाटिन पंचायत के चाटीकोचा गांव का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया और उनकी विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों की ओर से उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए समाधान हेतु प्रखंड प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में ग्रामीणों ने यूसीआईएल (UCIL) से संबंधित पुनर्वास, मुआवजा, रोजगार और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं साझा कीं। ग्रामीणों ने बताया कि कई परिवारों को अबतक मुआवजा राशि नहीं मिली है और न ही उन्हें रोजगार मिला है। उन्होंने यह भी मांग की…
रांची। झारखंड से एक बड़ी खबर आ रही है। कारोबारी मनीष धानुका ने खुद को गोली मार ली है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना की बताया जा रही है। जानकारी के मुताबिक मनीष धानुका का कोयला और ईंट का कारोबार है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक मनीष धानुका की डेड बॉडी उनके घर के कमरे में ही मिली है। कमरे में बेड के पास वह गिरे हुए मिले। वहीं पर उनके हथियार भी पड़ा हुआ था। घटना की…
बिलासपुर : न्यायधानी के एक युवक ने सुसाइड कर लिया. नवजवान युवक ने अपने आत्महत्या करने के पहले उसने एक वीडियो यू-ट्यूब में पोस्ट किया है. इस वीडियो में युवक ने अपनी पत्नी के मायके जाने का दर्द बयां किया है. युवक वीडियो में ये बताते हुए सुना जा सकता है कि शादी के 4 महीने बाद उसकी पत्नी मायके वालों के बहकावे में आकर मायके चली गई. इस वीडियो में युवक ने पत्नी के मायके जाने के बाद वकीलों से सलाह लेने की भी बात कही, लेकिन सब जगह से उसे ये सलाह मिली कि ‘कोर्ट में महिला का…
यूपी। भदोही शहर में थार सवार एक युवक ने जमकर कोहराम मचाया। युवक ने थार के करीब आधा दर्जन लोगों को टक्कर मार दी। जो सामने आया उसे कुचलता चला गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना भदोही कोतवाली क्षेत्र के कटरा के पास की है। बताया जा रहा है कि थार सवार युवक का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लोगों के मुताबिक भदोही शहर के भरत चौराहे पर एक थार ड्राइवर तेज गति से आ गया। वह कई वाहनों में धक्का मारता हुआ आगे…
नई दिल्ली : अगर आप भी पैन कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है. आयकर विभाग अब उन लोगों पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगा रहा है जिनका पैन कार्ड निष्क्रिय हो गया है. बहुत से लोग इस बात से अनजान हैं कि उनका पैन कार्ड अब वैध नहीं है और वे इसे पहले की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. किस पर लगेगा 10,000 रुपये का जुर्माना? पैन कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ आईटीआर फाइल करने के लिए ही नहीं बल्कि बैंकिंग, निवेश, प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने, लोन लेने जैसे हर जरूरी वित्तीय कामों के लिए किया…
लोकतंत्र सवेरा न्यूज /जॉब : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D के 261 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 26 जून तक आवेदन कर सकते है. योग्यता और आयु सीमा इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है. जनरल / EWS: 18 से 30 साल OBC: 3 साल की आयु में छूट SC/ST: 5 साल की आयु में छूट PwBD: 10 साल की आयु में छूट चयन प्रक्रिया कंप्यूटर…
JAMSHEDPUR : भारत स्वाभिमान न्यास पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में गोलमुरी पुलिस लाइन में पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूर्वाभ्यास शिविर का समापन हुआ। शिविर का नेतृत्व भारत स्वाभिमान न्यास के कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा, पतंजलि रांची मुख्यालय से पधारे योग शिक्षक सपन मजूमदार, चैताली मजूमदार और पतंजलि युवा भारत सह राज्य प्रभारी विपिन कुमार ने किया। शिविर में पुलिस लाइन के 50 से अधिक जवानों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। शिविर प्रभारी मेजर देवगन ने बताया कि योग शिविर आयोजन का मुख्य उद्देश्य जवानों में योग चेतना का आभास कराना, साथ ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस…
जमशेदपुर : पतंजलि योग परिवार, पूर्वी सिंहभूम ने न्यू बारीडीह पार्क में योग जागरण रैली निकालकर जन जागृति अभियान चलाया। योग रैली का नेतृत्व पतंजलि सोशल मीडिया के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर नुक्कड़ सभा भी आयोजित की गई जिसको संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विश्व योग दिवस नजदीक होने के वजह से सारे विश्व के योग प्रेमियों में नए उत्साह का संचार हो रहा है। न्यू बारीडीह योग कक्षा के संचालक नवीन कुमार ने कहा कि भारत में पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार के संस्थापक स्वामी रामदेव जी महाराज के नेतृत्व में योग क्रांति का बिगुल…