Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के चक्रधरपुर रेल मंडल क्षेत्र में गम्हरिया के पास चल रहे लाइन ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है. इसी कारण 11 जून को टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस और टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेंगी. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, हटिया एक्सप्रेस 30 जून तक दिन बदल-बदल कर कुल 15 दिनों के लिए रद्द की गई है. वहीं इतवारी एक्सप्रेस 14, 18, 21, 25 और 28 जून को भी रद्द रहेगी. गौरतलब है कि गम्हरिया के पास लाइन ब्लॉक के चलते टाटानगर, हावड़ा, राउरकेला समेत कई रूटों पर ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है. रेलवे ने…
JAMSHEDPUR : झारखंड के बोड़ाम थाना क्षेत्र में स्थित एसटीपी लिमिटेड कंपनी में 5 जून को हुए विस्फोट और उससे फैली जहरीली गैस के मामले में अब कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। घटना के दो दिन बाद आखिरकार बोड़ाम पुलिस ने शनिवार को कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद रविवार को पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में कंपनी के कर्मियों से पूछताछ की है। एक बार फिर घटनास्थल का जायजा लिया गया है। बोड़ाम थाने में यह एफआईआर एसआई विनोद सिंह की ओर…
झारखंड : गोड्डा जिले के सुन्दरपहारी थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग आदिवासी किशोरी के साथ आठ युवकों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। यह घिनौनी वारदात तब हुई जब किशोरी बीते शनिवार की रात अपने एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गई थी। शादी समारोह से अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म जानकारी के अनुसार, आठ युवकों ने शादी समारोह से किशोरी को अगवा कर लिया और उसे जबरदस्ती एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद सभी आठ युवकों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम…
सरायकेला : आदित्यपुर पुलिस को चलाए जा रहे विशेष एंटी क्राइम अभियान के बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 16 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान सोनू सोनकर के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, आशियाना मोड़ के समीप संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति भागने लगा, जिससे उसकी गतिविधियों पर शक हुआ. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे दबोच लिया.
लखनऊ : भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सबसे युवा सांसद प्रिया सरोज रविवार को सगाई के बंधन में बंध गए। लखनऊ के एक प्रसिद्ध होटल में दोनों की रिंग सेरेमनी बेहद भावनात्मक और यादगार रही। इस खास मौके पर परिवारजनों, राजनीतिज्ञों और क्रिकेट जगत की हस्तियों की मौजूदगी ने समारोह को और भी खास बना दिया। सगाई के दौरान भावुक हुईं प्रिया सरोज सगाई की रस्म के दौरान जब रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को अंगूठी पहनाई, तो यह पल बेहद भावनात्मक हो गया। स्टेज पर खड़ी सांसद प्रिया सरोज की आंखों से…
जमशेदपुर : झारखंड सरकार (जिला योजना अनाबद्ध निधि) से जमशेदपुर के धतकीडीह, ठक्कर बाबा मध्य विद्यालय मे दो अतरिक्त वर्ग कक्ष का निमार्ण हेतु शिलान्यास किया गया. जनप्रतिनिधि रूप मे जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद विधुत वरन महतो के प्रतिनिधि चित्तर्जन बर्मा, जमशेदपुर पश्चिम से विधायक सरयू राय के निजी सचिव ब्रजेश सिंह उर्फ़ मुन्ना सिंह ने नारियल फोड़ शिलान्यास किया. मौके पर मौजूद विधालय के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार, सुखबीर सिंह एवं अन्य उपस्थित रहें।
जमशेदपुर : नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में विश्व पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्थान के संस्थापक डॉक्टर जटा शंकर पांडे के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जटा शंकर पांडे ने कहा 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्टॉकहोम में मानव पर्यावरण पर आयोजित सम्मेलन में इसकी स्थापना की गई थी. इस वर्ष, विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें’ है. इस अवसर पर, चांडिल के नारायण आईटीआई परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, लोग पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई…
बेंगलुरु: बेंगलुरु के बाहरी इलाके में हत्या की एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और उसका कटा हुआ सिर बाइक पर लेकर खुद पुलिस स्टेशन पहुंच गया. आरोपी ने पुलिस के सामने पूरी वारदात कबूली, जिससे पुलिस अफसर भी हैरान रह गए. पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, ये घटना बेंगलुरु के चंदापुरा के पास स्थित हीलालगे गांव की है. आरोपी की पहचान शंकर (28) के रूप में हुई है,…
कोरबा : कोरबा जिले में एक्स बॉयफ्रेंड ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के सीने में चाकू मारा है। सिविल लाइन के डिंगापुर रिक्शा पारा में शनिवार (7 जून) को पीड़िता और उसकी मां पूर्व प्रेमी राहुल सारथी (19 साल) के घर उसे समझाने गए थे कि वह उनकी बेटी से दूर रहे, तभी उसने मारपीट की। इसी बीच बचाव करने आई मां को भी चोट लगी है। मामला रामपुर थाना क्षेत्र का है। राहुल का लड़की के घर आना-जाना था। वह छोटी-छोटी बातों पर टोकता और शक के चलते मारपीट करता था। परेशान होकर रिलेशनशिप के 1 साल बाद लड़की ने…
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गोल्ड लोन लेने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. इससे छोटे कर्जदारों को राहत मिली है. दरअसल, रिजर्व बैंक ने 2.5 लाख रुपये तक के गोल्ड लोन के लिए लोन-टू-वैल्यू (LTV) रेशियो को 75 फीसदी से बढ़ाकर 85 फीसदी करने का फैसला किया है. आरबीआई ने कहा कि नए नॉर्म 1 अप्रैल, 2026 से लागू होंगे. इससे पहले दिन में आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने संवाददाताओं को बताया कि आरबीआई ने 2.5 लाख रुपये से कम के छोटे लोन के लिए एलटीवी अनुपात को बढ़ाकर 85 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया है.…